Wednesday 23 December 2015

अंतरिक्ष में इसरो की एक और छलांग लांच किए सिंगापुर के छह सैटलाइट


 श्रीहरिकोटा_ भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बुधबार को एक और बड़ी छलांग लगाई है | भारतीय अंतरीक्ष अनुसन्धान संस्थान (इसरो) ने बुधबार को शाम छह बजे सिंगापुर के छह सैटलाइट को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया है | यह श्रीहरिकोटा से इसरो का पचासवां अंतरिक्ष अभियान था | इससे अंतरीक्ष कारोबार में भी इसरो को प्रोत्साहन मिला है | ये सैटलाइट आपदा निगरानी और शहरी नियोजन से सम्बंधित सूचनाए सिंगापुर को उपलब्ध कराएंगे | इन सैटलाइट को इसरो के पोलर सैटलाइट लांच व्हीकल (पीएसएलवी-सी २९) से लांच किया गया | इनमे ४०० किलोग्राम का टीईएलईओएस-१ प्राइमरी सैटलाइट है | दो माइक्रो और तीन नैनो सैटलाइट शामिल
है | इनका कुल वजन ५५० किलोग्राम बताया जा रहा है | यह पीएसएलवी का ३२ वा मिशन है |  इसे सतीश धवन स्पेश स्टेशन छोड़ा गया | उल्लेखनीय है कि सिंगापुर के साथ भारत के राजनयिक संबंधो की पचासवी बर्षगांठ के अवसर पर इसरो ने अपना पचासवां अंतरीक्ष अभियान संपन्न किया | इससे पहले इसरो ने अमेरिका और ब्रिटेन के ११ सैटलाइट इस साल जुलाई और सितम्बर में लांच किए थे | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिक को सिंगापुर के सैटलाइट को सफलतापूर्वक लांच करने की बधाई दी है | 

No comments:

Post a Comment