Wednesday 23 December 2015

लोकसभा में सांसद की टिपण्णी पर विवाद


नेशनल हेराल्ड मामला: सदन में तीसरे दिन भी जारी रही सरकार और कांग्रेस के बीच खींचतान


नई दिल्ली_ नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सरकार और कांग्रेस के बीच बृहस्पतिवार को भी लोकसभा में खींचतान जारी रही | भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह द्वारा राहुल गाँधी और ज्योतिरादित्य  सिंधिया के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी  दोनों पक्षों के बीच विवाद का नया बहाना बनी | इस मुददे पर भारी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाई एक बार स्थगित भी करनी पड़ी | मांग न माने जाने पर कांग्रेस सदस्यों ने वाकआउट किया | दोनों मुददों पर गरमागरम बहस के बीच कांग्रेस को टीएमसी का साथ मिल गया | वही बीजेडी ने इस मुददे पर सरकार और कांग्रेस , दोनों के रवैये की आलोचना की |संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही नेशनल हेराल्ड मामले की भेंट चढ़ती दिख रही है | लोकसभा में बीते दो दिनों से हेराल्ड मामले में हंगामा कर रही कांग्रेस ने ब्रहस्पतिवार को भाजपा सांसद की आपत्तिजनक टिपण्णी को बहाना बनाया | पार्टी के संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़के ने आरोप लगाया कि सम्बंधित सांसद ने सरकार के इशारे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ के खिलाफ व्यक्तिगत और आपत्तिजनक टिपण्णी की | कांग्रेस ने सम्बंधित सांसद को निलंबित करने या माफ़ी मांगने की शर्त रखी | इस पर संसदीय कार्य मंत्री वेकैया नायडू ने बुधबार को वेल में हंगामा करने वाले कांग्रेस सदस्यों के व्यवहार को मुददा बनाया | नायडू ने कहा कि कांग्रेसी सदस्यों ने प्रधानमंत्री को उनके सामने हिटलर कहा , स्पीकर की टेबल पर कागज के टुकड़े फेंके | हंगामे के बीच  तमिलनाडु के सदस्यों ने चेन्नई की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग पर जोर देते हुए नारे लगाए | नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी पर अदालती निर्देशों को कांग्रेस सदस्यों ने सरकार की बदले की भावना से की गई कार्यवाई बताया |

No comments:

Post a Comment