Wednesday 23 December 2015

देश में अति असहिष्णुता का माहौल : शाहरुख़



मुंबई_ देश में चल रही असहिष्णुता की बहस में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी
कूद पड़े है | शाहरुख़ का मानना है की देश में अति असहिष्णुता का माहौल है | अपने ५०
वें जन्मदिन पर उन्होंने कहा कि यदि सांकेतिक प्रदर्शन के लिए उन्हें अपने पुरुस्कार लौटाने 
पड़े तो वह नही हिचकेंगे | हालाँकि शाहरुख़ को लगता है कि उन्हें ऐसा नही करना पड़ेगा | 
अपने २७ सालो के फ़िल्मी कैरियर में कई हिट फिल्मे देने वाले शाहरुख़ ५० साल के हो गए
है | एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने पहली बार देश के वर्तमान माहौल पर  टिपण्णी
की | शाहरुख के अनुसार लोग बिना सोचे बोल रहे है |  देश में असहिष्णुता बढ़ रही है | 
धार्मिक असहिष्णुता एक मुददा  ही नही  बल्कि सबसे बढ़ा मुददा है | एक देशभक्त होने के 
नाते धर्मनिरपेक्ष न होना इस देश में सबसे बढ़ा अपराध है | अपना पदमश्री सम्मान लौटने के सवाल पर कहा कि वह पुरस्कार वापस करने वालो का सम्मान करते है | पर उन्हें ऐसा नही 
करना है | शाहरुख ने कहा कि एक स्टार होने के कारण उनके लिए हर नैतिक मुददे के साथ 
खड़ा होना मुश्किल है | 


No comments:

Post a Comment