Wednesday 23 December 2015

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में शिवसेना ने भाजपा को पछाड़ा



मुंबई_ कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) चुनाव में शिवसेना ने भाजपा को पछाड़ दिया है | मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले हुए इस सेमीफाइनल मुकाबले में कांग्रेस और एनसीपी ने जहाँ एकजुट होकर ताल ठोंका था | वहीं भाजपा-शिवसेना ने एक दूसरे को चुनौती दी थी | चुनाव का दिलचस्प पहलू यह रहा कि अकबरुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने अपना खाता खोला जबकि बीएसपी ने एक सीट निर्विरोध हासिल किया | केडीएमसी की १२२ सीटों में से ५१ सीटें शिवसेना और ४३ सीटें भाजपा के खाते में आई | पिछली बार भाजपा की ९ सीटें थी लेकिन इस बार एक समर्थित उम्मीदवार सहित गाव समिति के ५ उम्मीदवारों की जीत के साथ पार्टी की जीत का आंकड़ा ४९ सीटों पर पहुँच गया | शिवसेना व भाजपा के अलग-अलग लड़ने से मनसे को काफी नुकसान उठाना पड़ा और उसे मात्र ९ सीटों से संतोष करना पड़ा | हालाँकि भाजपा-शिवसेना में गठबंधन न होने से मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे कल्याण में किंगमेकर की भूमिका में उभरे है | वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को क्रमशः चार और दो सीटों विजय हासिल हुई है | एमआईएम ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है | इसके अलावा ५ अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बाजी मारी है , दो सीटों पर चुनाव नही हुए थे | जबकि कोल्हापुर के नतीजे केडीएमसी के चुनावी नतीजो के विपरीत रहे है | यहाँ कांग्रेस-एनसीपी ने ८१ में से ४२ सीटें जीतकर अपना गढ़ कायम रखा है |


No comments:

Post a Comment