Wednesday 23 December 2015

मधेसियों ने नेपाल के राष्टपति के काफिले पर किया हमला


सोनौली/महराजगंज_ नेपाल के नए संविधान के विरोध में आन्दोलन कर रहे मधेसियों ने 
बुधबार को देश की राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी के काफिले पर पत्थर बरसाए | हालाँकि देश की पहली महिला  राष्ट्रपति का गौरव पाने वाली भंडारी को इस हमले में कोई नुकसान नही पहुंचा
|वह सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रही | बुधबार को राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी प्रतिष्टित जानकी मन्दिर में दर्शन को गई थी | इसी दौरान आन्दोलनकर्ताओं ने उनके काफिले पर पत्थर मारने शुरू कर दिए | आन्दोलनकारियों ने जानकी मन्दिर में भी पेट्रोल बमों से भी हमला किया | हालाँकि तब तक राष्ट्रपति यहाँ से निकल चुकी थी | भंडारी के काफिले पर हमला करने वालों पर सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े | जिसमे २० से भी ज्यादा आन्दोलनकारी घायल हो गए | राष्ट्रपति मन्दिर में विवाह पंचमी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थी और आन्दोलनकारी उनके इस दौरे का विरोध कर रहे थे | नेपाल में भारतीय राजदूत रंजीत रे भी इसमे शामिल होने वाले थे , लेकिन आखिरी समय में उन्होंने इसे रदद कर दिया | चश्मदीदों के मुताबिक भंडारी के विरोध में सैकड़ो लोग सड़कों पर उतरे | उन्होंने काले झंडे भी दिखाए | यूनाइटेड डेमोक्रेटिक मधेसी फ्रंट के समर्थक कई जगह सुरक्षाकर्मियों से भिड़े |


No comments:

Post a Comment