Friday 4 December 2015

भारत ने जीता आस्ट्रेलिया से तीसरा हॉकी टेस्ट


रांची_ दुनिया की सर्वश्रेष्ठ हॉकी टीमो के बीच खुद को सर्वश्रेष्ठतम साबित करने की जंग के 
लिए मंच तैयार है अंतिम क्षणों में आकाशदीप के गोल की मदद से भारतीय हॉकी टीम ने 
विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया को सीरिज के तीसरे एवं अंतिम टेस्ट मैच में ३-२ से हरा दिया 
लेकिन तीन मैचों की सीरिज में मुकाबला १-१ से टाई रहने पर पेनाल्टी शूटआउट के सहारे 
हुए निर्णय में आस्ट्रेलिया ने  ३-२ से जीत हासिल कर सीरिज अपने नाम कर ली | ड्रैग 
फ्लिकर वीआर रघुनाथ ने १७ वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर भारत को बढ़त 
दिलाई | आस्ट्रेलिया ने ३६ वें मिनट में ट्रेंट मिटन के मैदानी गोल से बराबरी पा ली | 
रुपिंदर ने छह मिनट बाद फिर भारतीय टीम को २-१ से आगे कर दिया | मिटन ने ५४ 
वें मिनट में स्कोर २-२ कर दिया | आकाशदीप ने अंतिम क्षणों में भारतीय टीम को जिता 
दिया शूटआउट में बीरेन्द्र लाकड़ा और रुपिंदर पाल ने गोल किए जबकि सरदार सिंह आकाश
दीप और वी रघुनाथ मौका गवां बैठे | आस्ट्रेलिया के लिए डेनेले बिएले मैट गोहडेस और
क्रिस सीरिएलो ने गोल किए | भारत ने इस दशक में पहली बार हॉकी वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष
छह में जगह बनाई है |


No comments:

Post a Comment