Wednesday 23 December 2015

संसद के जरिये अदालत को धमका रही कांग्रेस : नायडू



केन्द्रीय मंत्री ने नेशनल हेराल्ड मामले में किया पलटवार


नई दिल्ली_ भाजपा के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्य मंत्री वैकेया नायडू ने कांग्रेस पर संसद के जरिये  कोर्ट को धमकाने का आरोप लगाया | संसदीय कार्य मंत्री ने कांग्रेस को कानूनी मुददे पर सियासी जंग न लड़ने की नसीहत देते हुए कहा की यह पार्टी २०१४ में भाजपा और पीएम नरेन्द्र मोदी को मिले जनादेश का मखौल उड़ा रही है | पहले लोकसभा फिर संसद भवन परिसर में ब्रीफिंग में नायडू ने कांग्रेस के सियासी बदला लेने के आरोप को ख़ारिज कर दिया | उन्होंने कहा कि इस मामले में सुब्रमणयम स्वामी यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरानकोर्ट का दरवाजा खटखटाया | इसके बाद कोर्ट ने कांग्रेस नेताओ की व्यक्तिगत पेशी के लिए समन जारी किया | यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हमारे पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह को जेल भेजा गया , जबकि वर्तमान प्रधानमन्त्री मोदी से घंटो पूछताछ हुई | नायडू ने कहा कि समस्या यह है कि कांग्रेस अब तक बर्ष २०१४ के जनादेश को स्वीकार नही कर पा रही है | उसे लगता है कि अगर मोदी सरकार ने विकास के क्षेत्र में बेहतर कर दिखाया तो पार्टी के लिए वापसी करना मुश्किल होगा |  

No comments:

Post a Comment