Saturday 26 December 2015

यूएस में मुस्लिमों की एंट्री पर लगे रोक


अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल रिपब्लिकिन डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान


वाशिंगटन_ अमेरिका नेता डोनाल्ड ट्रंप ने मुस्लिमों को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है | उन्होंने मंगलवार को कहा है कि अमेरिका में मुस्लिमो के आने पर पूरी तरह से रोक लगा 
देना चाहिये | अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन  उम्मीदवार की दौड़ में ट्रंप सबसे
प्रबल उम्मीदवार माने जा रहे है | कैलिफोर्निया गोलाबारी के बाद से किसी नेता का यह 
अब तक का सबसे कड़ा बयान आया है | हालाँकि ट्रंप के इस बयान की उनके विरोधियों 
और व्हाइट हाउस ने जमकर आलोचना की है |हाइट हाउस ने ट्रंप के बयान की निंदा करते
हुए कहा है की सनक भरा बयान है | यह अमेरिकी मूल्यों और हितों के खिलाफ है | माना 
जा रहा है कि -६९ बर्षीय ट्रंप के इस बयान के बाद राष्ट्रपति चुनाव में यह बड़ा मुददा बन
सकता है | अपने अभियान में जारी बयान के मुताबिक ट्रंप ने मांग की ,अमेरिका में मुस्लिमों 
के प्रवेश पर तब तक रोक लगी रहनी चाहिये | , जब तक देश के प्रतिनिधियों को यह पता 
न चल जाए कि आखिर क्या चल रहा है | उनका यह विवादित बयान उस वक्त आया है जब एक दिन पहले ही राष्ट्रपति बराक ओबामा ने धर्म के आधार पर देश में किसी के प्रवेश
की बात सिर से ख़ारिज कर दी थी | ट्रंप ने कटटर इस्लाम को मुख्य खतरा करार नहीं देने
पर ओबामा को आड़े हाथों भी ले चुके है | ट्रंप ने साउथ कैरोलिना कि एक रैली में बार-बार
कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नही है |

सोनिया , राहुल समेत सभी को १९ को पेश होने का निर्देश


 नई दिल्ली_ अदालत ने नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की अरबों रुपये कि संपत्ति को हड़पने 
के आरोप में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी , उपाध्यक्ष राहुल गाँधी , कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा , ऑस्कर फर्नांडिस सहित सात को १९ दिसम्बर को पेश होने का निर्देश दिया है | इन  सभी को 
मंगलवार को अदालत में पेश होना था | , लेकिन उनके आग्रह पर अदालत ने व्यक्तिगत पेशी 
से छूट प्रदान करते हुए यह निर्देश दिया | पटियाला हाउस अदालत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट लवलीन सिंह ने अपने फैसले में स्पष्ट किया | कि आरोपी सोनिया गाँधी के अमेरिका व राहुल 
सहित अन्य के दिल्ली से बाहर होने के कारण सभी को पेशी से छूट प्रदान करने के आग्रह को 
स्वीकार करती है | अदालत ने कहा कि सभी आरोपी १९ दिसम्बर को पेश होने का निर्देश दिया
है इन सभी को मंगलवार को अदालत में पेश होना था , लेकिन उनके आग्रह पर अदालत ने व्यक्तिगत पेशी से छूट प्रदान करते हुए यह निर्देश दिया | इससे पूर्व सोनिया गाँधी , राहुल गाँधी , 
मोतीलाल वोरा ,ऑस्कर फर्नांडिस के अलावा सुमन दुबे ,सैम पित्रोदा उर्फ़ सत्य नारायण गंगाराम 
व यंग इंडिया कंपनी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ,रामेश गुप्ता इत्यादी पेश हुए | उन्होंने अदालत को बताया कि सोनिया गाँधी इलाज के लिए विदेश गई हुई है |जबकि 
राहुल गाँधी दिल्ली से बाहर है तो अन्य यूके में है | उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का आर्डर देर शाम ही पता चला है |

कोर्ट पर नही सरकार पर बदले का आरोप लगा रही है पार्टी : कांग्रेस


नेशनल हेराल्ड मामला : कांग्रेस बचाव कि मुद्रा में लेकिन संसद में हंगामा जारी रखेगी


नई दिल्ली_ नेशनल हेराल्ड मामले पर संसद में कांग्रेस ने हंगामा आगे भी जारी रखने का
फैसला किया है | मगर अदालत में चल रहे मामले को मुददा बनाकर संसद का काम काज
रोकने को लेकर कांग्रेस बचाव कि मुद्रा में है | कांग्रेस ने बुधवार को बार-बार सफाई दी कि 
वह इस मामले में अदालत पर एक शब्द आरोप नही लगा रही | वह सरकार पर राजनीतिक
बदला लेने का आरोप लगा रही है | उधर कांग्रेस का एक बढ़ा तबका इस मुददे पर संसद में
हंगामा करने कि वकालत कर रहा है | अदालत में सोनिया और राहुल कि पैरवी कर रहे वरिष्ठ 
वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने देर शाम पार्टी के सभी सांसदों को हेराल्ड मामले के सभी क़ानूनी पहलू समझाए | संसद में रणनीति को लेकर कांग्रेस में शीर्ष स्तर पर
बैठकों का दौर जारी है | पार्टी में अंदरखाने इस विवाद से बाहर निकलने कि रणनीति पर काम 
तेज हो गया है | कांग्रेस के कई बड़े नेता फ़िलहाल इस मुददे पर हथियार डालने के लिए तैयार 
नही है | संसद सत्र के मौजूदा हफ्ते के बचे दो दिन ब्रहस्पतिवार और शुक्रवार तक पार्टी हंगामा 
करने कि रणनीति बना रही है | मगर पार्टी के अन्दर इस बात को लेकर भी चिंता है कि सरकार ने लगातार कहना शुरू कर दिया है | कि कांग्रेस अदालत की अवमानना कर रही है | राज्यसभा 
में संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को राज्यसभा में नियमों का हवाला 
देते हुए कहा  कि कोर्ट में चल रहे मामले पर अदालत में चर्चा नही हो सकती | वहीं कांग्रेस इस मुददे पर दूसरे विपक्षी दलों  का साथ लेने में जुटी हुई है | 

कोर्ट के समन से भड़के सोनिया राहुल ,कांग्रेस ने ठप की संसद


नई दिल्ली-_ कांग्रेस ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड मामले में हंगामा कर संसद ठप कर दी | इस मामले में अदालत से समन मिलने से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और उपाध्यक्ष राहुल 
गाँधी भड़के हुए है | सोनिया ने ताल ठोकने के अंदाज में कहा की वह इंदिरा गाँधी की बहू है |
और किसी से डरती नही | वही राहुल ने तमिलनाडु में कहा कि मोदी सरकार राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही है | हालाँकि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि यह अदालत का मामला है
और सरकार का इससे कोई लेना देना नही है | यह कांग्रेस है जो एक अदालती मामले को राजनीतिक रंग  दे रही है | सरकार इस पर संसद में बहस के लिए तैयार है | सोनिया राहुल
को मुक़दमे का सामना करना चाहिए | जबकि संचार और सूचना प्रोधौगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद 
ने कहा कि कोर्ट को इससे कोई मतलब नही होता कि कौन किसकी बहू है या कौन किसका दामाद | इस मामले में मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस के सदस्यों ने वेल में आकर जम
कर हंगामा किया | इस कारण कई बार के स्थगन के बाद दोनों सदनों कि कार्यवाही दिन भर के 
लिए स्थगित हो गई है | मंगलवार को संसद कि कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया | लोकसभा में स्पीकर सुमित्रा महाजन ने बार-बार कांग्रेस से मुददे के बारे में जानकारी मांगी | उन्होंने यह भी कहा कि मुददा जानने के बाद वह कांग्रेस को अपनी बात रखने का मौका देगी | इस दौरान संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि कांग्रेस एक अदालती मामले को सियासी रंग दे रही है | उसके पास कहने के लिए कुछ नही है |


Wednesday 23 December 2015

जन-धन में एक और सहूलियत




नई दिल्ली_ जन-धन योजना के तहत विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाने वाले करोड़ों खाता धारकों को बड़ी राहत मिलेगी , क्यूंकि इसमे ट्रांसजेक्शन के नियमो को थोडा शिथिल कर दिया गया है | पूर्व में इस योजना के तहत खुले खाते में रकम जमा करने या उससे निकासी को ही ट्रांसजेक्शन माना जाता था लेकिन अब ग्राहक द्वारा एटीएम कार्ड से बैलेंस चेक करने की प्रक्रिया को भी ट्रांसजेक्शन मान लिया गया है | उल्लेखनीय है कि पिछले बर्ष तय अवधि में ट्रांसजेक्शन नही करने की वजह से बड़ी संख्या में बीमा के दावे ख़ारिज हो रहे है | वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जन धन खाते से जुड़े नियमो में कुछ ढील दी गई है | ताकि अधिक से अधिक खाता धारको को बीमा की सुबिधा मिल सके | अब न सिर्फ ट्रांसजेक्शन की शर्त के तहत अवधि को ४५ दिन से बढा कर ९० दिन कर दिया गया है | बल्कि ट्रांसजेक्शन की शर्त को भी ढीला कर दिया गया है | अब खाताधारको को ९० दिन में रकम जमा करने या उसकी निकासी करने या सिर्फ किसी एटीएम में जाकर बैलेंस चेक करने को भी ट्रांसजेक्शन का दर्जा दे दिया गया है | गौरतलब है कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में घोषित की गई प्रधानमन्त्री जन-धन योजना के तहत खोले गये खाते में सबसे बड़ा आकर्षण मुफ्त बीमा (एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और ३० हजार रुपये का जीवन बीमा) कवरेज है | इसके अलावा भी खाते में कुछ विशेषताये है , जैसे- जीरो बैलेंस की सुबिधा , नि:शुल्क एटीएम कार्ड , ओवरड्राफ्ट की सुविधा  आदि | इसके अलावा जिन खातों में पैसा जमा कर एक्टिवेट किया जा चुका है , उसमे भी निरंतर  ट्रांसजेक्शन नही होने की वजह से बीमा क्लेम रिजेक्ट हो जाता है | 

आईएस भारत के मुसलमानों से न दिखाए हमदर्दी


 बरेली_ आल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड (जदीद) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा है कि आईएस भारत के मुसलमानों से हमदर्दी न दिखाए | यहाँ का मुसलमान अपनी लडाई लड़ने में सक्षम है हमे किराए के लड़ाकू और आतंकवादी नही चाहिये  | किसी गैर मुल्की  की ताकत को 
इसकी इजाजत नही दी जा सकती | यदि उसने कोई ऐसी हरकत की तो भारत का मुसलमान 
अपने देश पर आंच नही आने देगा | उन्होंने कहा कि आतंकवादी दो तरह के है इसमे एक जो 
आम लोगो की जाने लेकर दहशत फैला रहे है दूसरे वे जो जुबानी तौर पर मुल्क में बदअमनी
फैला रहे है | ये सिर्फ अपनी पुब्लिसिटी के लिए माहौल को बिगाड़ देते है | इसके लिए भी 
हुकूमत को सख्त कानून बनाना चाहिए | इससे पहले सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में उक्त
मुददों के अलावा अदालत व हुकुमत कि ओर से अक्सर पर्सनल लॉ में दखल होने , गैर शरई
कामो में इजाफा और दहशतगर्दो की ओर युवाओं में बढ़ते रुझान पर भी चिंता जताई गई | इन 
तमाम बातों पर निगरानी रखने के लिए मुफ़्ती अब्दुल मन्नान कलीमी की अध्यक्षता में कमेटी
इन पर निगाह रखकर निष्कर्ष निकालेगी | इस मौके पर मौलन जाहिद रजा खां व पूर्व दर्जा 
राज्य मंत्री मौलाना इरफान-उल हक (उतराखंड) , मुफ़्ती सय्यद अहमद रजा (बिहार) , मौलाना समीरुल कादरी (बंगाल) , मुफ़्ती सय्यद बिशारत अली , मुफ़्ती शमीम अख्तर (राजस्थान) , मौलाना सुहैल कादरी (दिल्ली) मौलाना फिरोज राहत (मध्य प्रदेश) सहित कई प्रान्तों के उलमा शामिल हुए | संचालन डा. नफीस खां ने किया |

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में शिवसेना ने भाजपा को पछाड़ा



मुंबई_ कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) चुनाव में शिवसेना ने भाजपा को पछाड़ दिया है | मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले हुए इस सेमीफाइनल मुकाबले में कांग्रेस और एनसीपी ने जहाँ एकजुट होकर ताल ठोंका था | वहीं भाजपा-शिवसेना ने एक दूसरे को चुनौती दी थी | चुनाव का दिलचस्प पहलू यह रहा कि अकबरुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने अपना खाता खोला जबकि बीएसपी ने एक सीट निर्विरोध हासिल किया | केडीएमसी की १२२ सीटों में से ५१ सीटें शिवसेना और ४३ सीटें भाजपा के खाते में आई | पिछली बार भाजपा की ९ सीटें थी लेकिन इस बार एक समर्थित उम्मीदवार सहित गाव समिति के ५ उम्मीदवारों की जीत के साथ पार्टी की जीत का आंकड़ा ४९ सीटों पर पहुँच गया | शिवसेना व भाजपा के अलग-अलग लड़ने से मनसे को काफी नुकसान उठाना पड़ा और उसे मात्र ९ सीटों से संतोष करना पड़ा | हालाँकि भाजपा-शिवसेना में गठबंधन न होने से मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे कल्याण में किंगमेकर की भूमिका में उभरे है | वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को क्रमशः चार और दो सीटों विजय हासिल हुई है | एमआईएम ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है | इसके अलावा ५ अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बाजी मारी है , दो सीटों पर चुनाव नही हुए थे | जबकि कोल्हापुर के नतीजे केडीएमसी के चुनावी नतीजो के विपरीत रहे है | यहाँ कांग्रेस-एनसीपी ने ८१ में से ४२ सीटें जीतकर अपना गढ़ कायम रखा है |


पीएम को २०१६ में जीएसटी लागू होने की उम्मीद



सिंगापुर_  अपनी सिंगापुर यात्रा के यात्रा के दूसरे दिन इंडिया सिंगापुर इकोनॉमिक कन्वेंशन में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विदेशी निवेश के लिए ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए और सुधार करने का वादा किया | उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के २०१६ से लागू होने की उम्मीद जताई | उन्होंने निवेशको को भरोसा दिलाया कि वह भारत में निवेश करने वालो का पूरा ख्याल रखेंगे | उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले साल सत्ता में आने के तुरंत बाद प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) कानूनों को उदार बनाना शुरू किया | हाल में एफडीआई नियमो में किये गए बदलावों साथ ही भारत विश्व की सबसे खुली अर्थव्यवस्था बन गई है | एफडीआई में लगभग ४० फीसदी की बढोतरी और कारोबार करने में आसानी और विश्व प्रतिस्पर्धात्मक सूचकांक जैसी रैंकिंग  में सुधार की चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि धारणाएं अब सकारात्मक नतीजो में तब्दील हो रही है , हमे उम्मीद है कि जीएसटी २०१६ में लागू हो जाएगा | कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की स्थापना की जा रही है | पिछले बर्ष की तुलनात्मक अवधि के मुकाबले एफडीआई में ४०% की बढोतरी हुई है | धारणाएं सकारात्मक परिणामो में बदल रही है | एफडीआई की प्रतिबधता अब वास्तविकता में बदल रही है |

भारत-सिंगापुर के बीच हुए १० अहम समझौते
सिंगापुर_ सिंगापुर की यात्रा पर आए पीएम मोदी ने मंगलवार को प्रधानमन्त्री ली सीन लूँग और राष्ट्रपति टोनी टेन केंग याम से मुलाकात की | इस दौरान दोनों देशो ने १० समझौते पर हस्ताक्षर किए | इनमे रणनीतिक साझेदारी पर संयुक्त घोषणापत्र भी शामिल था | इसके अलावा रक्षा ,साइबर सिक्योरिटी और नागरिक इसके बाद लूँग और मोदी के बीच अधिकारिक बातचीत की | मोदी ने सिंगापुर के पीएम को भारत में विशेष रूप से गुजरात आने का न्योता दिया , ताकि वह सपरिवार एशियाई शेरो को देख सके |


भारतीय हॉकी टीम बनी जू. एशिया कप चैपियन


हरमनप्रीत के चार गोल की बदौलत पाकिस्तान को ६-२ से हराया


कुआंटन (मलयेशिया) _ ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के चार गोल की बदौलत भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को फाइनल में पाकिस्तान को ६-२ से हराकर आठवां जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट ख़िताब जीत लिया | इसके साथ ही भारतीय टीम ने लगातार छठवीं जीत दर्ज की | हरमनप्रीत ने १० वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर भारत का खाता खोला जबकि १५ वें मिनट में एक और पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर भारत को २-० से बढ़त दिला दी | लेकिन २८ वें मिनट में मोहम्मद याकूब ने मैदानी गोल कर पाकिस्तान को मुकाबले में वापसी कराने की कोशिश की | इसके बाद हरमनप्रीत ने ३० वें मिनट में हैट्रिक जमाते हुए भारत की  बढ़त ३-१ कर दी | भारत की यह बढ़त पहले हाफ तक कायम रही |भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में भी आक्रामक हॉकी खेली | अरमान कुरैशी और मनप्रीत ने क्रमशः ४४वें और ५०वें मिनट में गोल दाग भारत की बढ़त को ५-१ कर दी | हरमनप्रीत ने ५३वें मिनट में अपना चौथा गोल दागा और स्कोर ६-१ कर दिया | इसके बाद पाकिस्तान के मोहम्मद दिलबेर ने ६८वें मिनट में गोल दाग स्कोर के अंतर ६-२ से कम किया | लेकिन यह स्कोर अंत तक कायम रहा और भारत जूनियर एशिया कप 
हॉकी का विजेता बन गया | भारत ने शनिवार को सेमीफाइनल में जापान को ६-१ से शिकस्त दी थी जबकि पाकिस्तान ने दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी शूटआउट में ८-७ से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी | इस जीत से लगता है कि भारतीय हॉकी सही दिशा में जा रही है | फाइनल को लेकर हम पर कोई दबाव नही था | हम प्रत्येक मैच को जीत के इरादे से खेले | मुझे लड़को पर गर्व है | 

प्रधानमंत्री बैंक बीमा योजनाएँ बेहाल


कई योजनाएँ आने से काम के दबाव का बहाना बनाने लगे बैंक कर्मी

बरेली-  सात माह पहले बैंको में शुरू हुई बीमा योजनाएँ बेहाल है | बैंको में कामकाज दबाव ज्यादा होने से बीमा योजनाएँ कागजो पर दौड़ रही है | अभी तक जिले में बमुश्किल ३.४३     लाख पालिसी धारक बन पाये है | जबकि योजनाओ से जोड़ने के लिए खुद एमएलए और एमपी भी लगे थे | केंद्र सरकार ने बैंक सिस्टम से आम लोगो को जोड़ने , बचत और बीमा योजना घर घर पहुँचाने के लिए कई योजनाए लागू करायी है , लेकिन बैंक प्रवंधन अभी तक एक भी योजना सफलता पूर्वक लागू नही करा पाया है | मई में लागू पेंशन और बीमा योजनाएं शुरू हुई थी , इससे गरीब आदमी आसानी से जुड़ सकता था | लेकिन बैंकिंग सिस्टम ने इसे भी सफल नही होने दिया | कामकाज का दबाव होने का बहाना बनाया जा रहा है | इन योजनाओ आम लोगो तक पहुँचाने के लिए गिने चुने बैंको ने काम किया | ज्यादातर बैंको ने इसे बोझा समझा और योजनाओ कागजो पर लागू करा दिया | ये है योजनाएं केन्द्र सरकार ने नौ मई से सभी बैंको में तीन लाभकारी स्कीम अटल पेंशन योजना , प्रधानमन्त्री सुरक्षा बीमा और जीवन ज्योति बीमा योजनाएं शुरू करायी थी |

संसद के जरिये अदालत को धमका रही कांग्रेस : नायडू


केन्द्रीय मंत्री ने नेशनल हेराल्ड मामले में किया पलटवार

नई दिल्ली_ भाजपा के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्य मंत्री वैकेया नायडू ने कांग्रेस पर संसद के जरिये  कोर्ट को धमकाने का आरोप लगाया | संसदीय कार्य मंत्री ने कांग्रेस को कानूनी मुददे पर सियासी जंग न लड़ने की नसीहत देते हुए कहा की यह पार्टी २०१४ में भाजपा और पीएम नरेन्द्र मोदी को मिले जनादेश का मखौल उड़ा रही है | पहले लोकसभा फिर संसद भवन परिसर में ब्रीफिंग में नायडू ने कांग्रेस के सियासी बदला लेने के आरोप को ख़ारिज कर दिया | उन्होंने कहा कि इस मामले में सुब्रमणयम स्वामी यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरानकोर्ट का दरवाजा खटखटाया | इसके बाद कोर्ट ने कांग्रेस नेताओ की व्यक्तिगत पेशी के लिए समन जारी किया | यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हमारे पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह को जेल भेजा गया , जबकि वर्तमान प्रधानमन्त्री मोदी से घंटो पूछताछ हुई | नायडू ने कहा कि समस्या यह है कि कांग्रेस अब तक बर्ष २०१४ के जनादेश को स्वीकार नही कर पा रही है | उसे लगता है कि अगर मोदी सरकार ने विकास के क्षेत्र में बेहतर कर दिखाया तो पार्टी के लिए वापसी करना मुश्किल होगा | 


संसद के जरिये अदालत को धमका रही कांग्रेस : नायडू



केन्द्रीय मंत्री ने नेशनल हेराल्ड मामले में किया पलटवार


नई दिल्ली_ भाजपा के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्य मंत्री वैकेया नायडू ने कांग्रेस पर संसद के जरिये  कोर्ट को धमकाने का आरोप लगाया | संसदीय कार्य मंत्री ने कांग्रेस को कानूनी मुददे पर सियासी जंग न लड़ने की नसीहत देते हुए कहा की यह पार्टी २०१४ में भाजपा और पीएम नरेन्द्र मोदी को मिले जनादेश का मखौल उड़ा रही है | पहले लोकसभा फिर संसद भवन परिसर में ब्रीफिंग में नायडू ने कांग्रेस के सियासी बदला लेने के आरोप को ख़ारिज कर दिया | उन्होंने कहा कि इस मामले में सुब्रमणयम स्वामी यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरानकोर्ट का दरवाजा खटखटाया | इसके बाद कोर्ट ने कांग्रेस नेताओ की व्यक्तिगत पेशी के लिए समन जारी किया | यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हमारे पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह को जेल भेजा गया , जबकि वर्तमान प्रधानमन्त्री मोदी से घंटो पूछताछ हुई | नायडू ने कहा कि समस्या यह है कि कांग्रेस अब तक बर्ष २०१४ के जनादेश को स्वीकार नही कर पा रही है | उसे लगता है कि अगर मोदी सरकार ने विकास के क्षेत्र में बेहतर कर दिखाया तो पार्टी के लिए वापसी करना मुश्किल होगा |  

संसद के जरिये अदालत को धमका रही कांग्रेस : नायडू


केन्द्रीय मंत्री ने नेशनल हेराल्ड मामले में किया पलटवार


नई दिल्ली_ भाजपा के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्य मंत्री वैकेया नायडू ने कांग्रेस पर संसद के जरिये  कोर्ट को धमकाने का आरोप लगाया | संसदीय कार्य मंत्री ने कांग्रेस को कानूनी मुददे पर सियासी जंग न लड़ने की नसीहत देते हुए कहा की यह पार्टी २०१४ में भाजपा और पीएम नरेन्द्र मोदी को मिले जनादेश का मखौल उड़ा रही है | पहले लोकसभा फिर संसद भवन परिसर में ब्रीफिंग में नायडू ने कांग्रेस के सियासी बदला लेने के आरोप को ख़ारिज कर दिया | उन्होंने कहा कि इस मामले में सुब्रमणयम स्वामी यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरानकोर्ट का दरवाजा खटखटाया | इसके बाद कोर्ट ने कांग्रेस नेताओ की व्यक्तिगत पेशी के लिए समन जारी किया | यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हमारे पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह को जेल भेजा गया , जबकि वर्तमान प्रधानमन्त्री मोदी से घंटो पूछताछ हुई | नायडू ने कहा कि समस्या यह है कि कांग्रेस अब तक बर्ष २०१४ के जनादेश को स्वीकार नही कर पा रही है | उसे लगता है कि अगर मोदी सरकार ने विकास के क्षेत्र में बेहतर कर दिखाया तो पार्टी के लिए वापसी करना मुश्किल होगा |  

देश में अति असहिष्णुता का माहौल : शाहरुख़



मुंबई_ देश में चल रही असहिष्णुता की बहस में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी
कूद पड़े है | शाहरुख़ का मानना है की देश में अति असहिष्णुता का माहौल है | अपने ५०
वें जन्मदिन पर उन्होंने कहा कि यदि सांकेतिक प्रदर्शन के लिए उन्हें अपने पुरुस्कार लौटाने 
पड़े तो वह नही हिचकेंगे | हालाँकि शाहरुख़ को लगता है कि उन्हें ऐसा नही करना पड़ेगा | 
अपने २७ सालो के फ़िल्मी कैरियर में कई हिट फिल्मे देने वाले शाहरुख़ ५० साल के हो गए
है | एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने पहली बार देश के वर्तमान माहौल पर  टिपण्णी
की | शाहरुख के अनुसार लोग बिना सोचे बोल रहे है |  देश में असहिष्णुता बढ़ रही है | 
धार्मिक असहिष्णुता एक मुददा  ही नही  बल्कि सबसे बढ़ा मुददा है | एक देशभक्त होने के 
नाते धर्मनिरपेक्ष न होना इस देश में सबसे बढ़ा अपराध है | अपना पदमश्री सम्मान लौटने के सवाल पर कहा कि वह पुरस्कार वापस करने वालो का सम्मान करते है | पर उन्हें ऐसा नही 
करना है | शाहरुख ने कहा कि एक स्टार होने के कारण उनके लिए हर नैतिक मुददे के साथ 
खड़ा होना मुश्किल है | 


असहिष्णुता मुददे पर सोनिया गाँधी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात


नई दिल्ली- देश में असहिष्णुता को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की | माना जाता है की ४० मिनट से ज्यादा की बातचीत में सोनिया ने राष्ट्रपति से मौजूदा राजनीतिक हालातो को लेकर 
चर्चा की | मंगलवार को सोनिया और कांग्रेस उपाध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस के नेताओ का
हुजूम संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेगा | सोनिया की सोमवार को मुलाकात 
सियासी लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है | मुलाकात में क्या बात हुई ,इसे लेकर 
कुछ नही बताया गया | पार्टी की ओर से इसे निजी मुलाकात कहा गया | देश भर के कई 
साहित्यकार , फिल्म कलाकार और वैज्ञानिक साम्प्रदायिक घटनाओ का हवाला देते हुए सरकार 
को सम्मान वापस लौटा रहे है | इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में राजनीतिक जंग छिड़ी हुई 
है | बिहार चुनाव में जदयू , कांग्रेस और राजद का महागठबंधन इन घटनाओं को लेकर बड़ा
मुददा बना रहा है | लिहाजा , कांग्रेस अब इस मुददे को राष्ट्रपति के दरबार ले जाकर मोदी 
सरकार पर दबाब बनाने की कोशिश कर रही है |


नई दिल्ली में सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया 
गाँधी 

असहिष्णुता मुददे पर सोनिया गाँधी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात


नई दिल्ली- देश में असहिष्णुता को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की | माना जाता है की ४० मिनट से ज्यादा की बातचीत में सोनिया ने राष्ट्रपति से मौजूदा राजनीतिक हालातो को लेकर 
चर्चा की | मंगलवार को सोनिया और कांग्रेस उपाध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस के नेताओ का
हुजूम संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेगा | सोनिया की सोमवार को मुलाकात 
सियासी लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है | मुलाकात में क्या बात हुई ,इसे लेकर 
कुछ नही बताया गया | पार्टी की ओर से इसे निजी मुलाकात कहा गया | देश भर के कई 
साहित्यकार , फिल्म कलाकार और वैज्ञानिक साम्प्रदायिक घटनाओ का हवाला देते हुए सरकार 
को सम्मान वापस लौटा रहे है | इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में राजनीतिक जंग छिड़ी हुई 
है | बिहार चुनाव में जदयू , कांग्रेस और राजद का महागठबंधन इन घटनाओं को लेकर बड़ा
मुददा बना रहा है | लिहाजा , कांग्रेस अब इस मुददे को राष्ट्रपति के दरबार ले जाकर मोदी 
सरकार पर दबाब बनाने की कोशिश कर रही है |


नई दिल्ली में सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया 
गाँधी 

समग्र वार्ता होगी , मोदी जाएँगे पाक



विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का एलान , दोनों देशो के विदेश सचिव वार्ता के प्रारूप को अंतिम रूप देंगे


इस्लामाबाद- आतंकबाद रुकने पर ही वार्ता करने को लेकर अड़े भारत और पाकिस्तान के बीच रुकी वार्ता फिर से बहाल हो गयी | दोनों देश आने वाले दिनों में बिभिन्न स्तरों पर समग्र वार्ता शुरू करेंगे | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले साल इस्लामाबाद में होने वाले सार्क शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे | हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शिरकत करने इस्लामाबाद पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधबार शाम को  पाकिस्तान के विदेश मामलो के सलाहकार सरताज अजीज के साथ बातचीत के बाद यह घोषणा की | दोनों देशो ने सभी तरह के आतंकबाद की निंदा की है और इसे खत्म करने में सहयोग करने का वादा किया है | पाकिस्तान ने भारत को यह भी आश्वासन दिया है कि वह २६/११ के मुंबई हमले की सुनवाई जल्द पूरा करवाने के लिए कदम उठा रहा है | सूत्रों ने बताया की आतंकबाद और सुरक्षा के मसले पर बैंकाक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच सफल वार्ता के बाद भारत के रुख में बदलाव आया है बयान में कहा गया है की दोनों देशो के एनएसए आतंकबाद से जुड़े सभी मसलो पर बातचीत करते रहेंगे | सूत्रों ने बताया कि अजीज के साथ बातचीत में कुछ समय तक मुंबई हमले को लेकर भारत की चिन्ताओ पर चर्चा हुई |

सरकार का एक ही धर्म , इंडिया फर्स्ट मोदी



प्रधानमन्त्री बोले , संविधान बदलने के बारे में कोई सोच भी नही सकता


नई दिल्ली- संविधान को लोकतंत्र के लिए सर्वोपरि करार देते हुए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने कहा 
है कि देश संविधान से ही चलेगा |कोई संविधान बदलने के बारे में सोच भी नही सकता है | असहिष्णुता को लेकर देश में जारी तीखी बहस और सरकार पर लग रहे आरोपों के बीच पीएम मोदी ने कहा है कि सरकार का एक  ही धर्म होता है | इंडिया फर्स्ट और एक ही धर्म ग्रन्थ होता है भारत का संविधान | दलगत भावना से ऊपर उठकर पीएम ने देश बनाने में सभी नेताओ के योगदान को गिनाते हुए कहा कि ये देश कईयो की तपस्या से आगे बढ़ा है | सब सरकारों के योगदान से आगे बढ़ा है लोकतंत्र में शिकायत का हक सबका होता है | संविधान के अन्दर भी सबकी भूमिका रही है | लोकसभा में संबिधान दिवस पर चर्चा के अंतिम दिन समापन भाषण में देश के लिए बाबा साहब अम्बेडकर के योगदान की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा की इतने उत्तम संविधान की जितनी सराहना करे उतना कम है | पीएम मोदी ने कहा कि अम्बेडकर की विशेषता रही है | कि उनके विचार हर कालखंड ,हर पीढ़ी, हर तबके के लिए है | उन्होंने कहा कि यदि संविधान बनाने में बाबा साहिब शामिल न होते , तो यह शायद सामाजिक दस्तावेज बनने से चूक जाता | बचाव हो या प्रहार हो , बाबा साहव रास्ता दिखाते है | उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कितनी भी यातनायें झेली , अपमानित हुए , उपेक्षित हुए ,लेकिन उनके हाथ में जब देश के भविष्य का दस्तावेज बनाने का अवसर आया , तो संविधान में कही पर बदले का भाव नही दिखा | लोकतंत्र में सहमति के रास्ते से ज्यादा ताकत होती है | 

यादव सिंह के पास मिले करोड़ो की जाँच में जुटी सीबीआई


लखनऊ- सीबीआई अब आयकर विभाग से भी उस ब्यौरे को हासिल कर रही है | जो उसने 
यादव सिंह के खिलाफ जाँच व छापामारी के दौरान जुटाया था | खास ध्यान  उस बरामदगी 
पर है जो यादव सिंह व उनके नजदीकियों के ठिकानो से हुई | साथ ही यह पता करने की 
कोशिश है कि जो करोड़ो की रकम बरामद हुई , वह किस उद्देश्य से ली गयी थी और किस
कम्पनी के नाम से  थी |  सीबीआई इसके साथ ही यादव सिंह से जुडी कुछ और कंपनियों
की पड़ताल में जुडी है | इन कंपनियों में राजनेताओं व नौकरशाहों की काली कमाई के निवेश
कि सूचना है | यादव सिंह व उनके परिवार और करीबियों के नाम से तकरीबन ४० कंपनिया 
संचालित होने की जानकारी है | इनमे कुछ बोगस कंपनिया है तो कुछ ऐसी है ,जो रसूखदारों
से जुडी है | सीबीआई ने इन कंपनियों का वर्गीकरण करना शुरू कर दिया है | इनमे उन 
कम्पनियों का अलग ब्यौरा तलाशा जा रहा है जो कोलकाता की कंपनियों से जुडी है |सीबीआई 
के सूत्रों का कहना है इसके साथ ही यादव सिंह के कुछ ऐसे रिश्तेदारों की जानकारी सामने आई 
है जिनके यहाँ अभी छापेमारी नही की हुई है | सीबीआई जल्द ही कुछ और जगहों पर छापामारी 
करने की तैयारी में है | आरोपी अभियंता द्वारा नोएडा प्राधिकरण में सालो तक की गई धांधली 
से अर्जित कई सौ करोड़ की अकूत सम्पति के दस्तावेज हासिल हो जाएं | इसके लिए सीबीआई
ने यादव सिंह के तमाम करीबियों के नम्बर सर्विलांस पर लिए हुए है | कि नोएडा अथॉरिटी के 
पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई जाँच जारी रखने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश
को सांसद महंत आदित्यनाथ ने स्वागत योग्य बताया था | 

मधेसियों ने नेपाल के राष्टपति के काफिले पर किया हमला


सोनौली/महराजगंज_ नेपाल के नए संविधान के विरोध में आन्दोलन कर रहे मधेसियों ने 
बुधबार को देश की राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी के काफिले पर पत्थर बरसाए | हालाँकि देश की पहली महिला  राष्ट्रपति का गौरव पाने वाली भंडारी को इस हमले में कोई नुकसान नही पहुंचा
|वह सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रही | बुधबार को राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी प्रतिष्टित जानकी मन्दिर में दर्शन को गई थी | इसी दौरान आन्दोलनकर्ताओं ने उनके काफिले पर पत्थर मारने शुरू कर दिए | आन्दोलनकारियों ने जानकी मन्दिर में भी पेट्रोल बमों से भी हमला किया | हालाँकि तब तक राष्ट्रपति यहाँ से निकल चुकी थी | भंडारी के काफिले पर हमला करने वालों पर सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े | जिसमे २० से भी ज्यादा आन्दोलनकारी घायल हो गए | राष्ट्रपति मन्दिर में विवाह पंचमी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थी और आन्दोलनकारी उनके इस दौरे का विरोध कर रहे थे | नेपाल में भारतीय राजदूत रंजीत रे भी इसमे शामिल होने वाले थे , लेकिन आखिरी समय में उन्होंने इसे रदद कर दिया | चश्मदीदों के मुताबिक भंडारी के विरोध में सैकड़ो लोग सड़कों पर उतरे | उन्होंने काले झंडे भी दिखाए | यूनाइटेड डेमोक्रेटिक मधेसी फ्रंट के समर्थक कई जगह सुरक्षाकर्मियों से भिड़े |


चाँद पर बस्तियां बसाने की संभावना तलाशेगा इसरो


नई दिल्ली- (हिमांशु मिश्र) चाँद पर पानी की खोज करने में सफलता हासिल करने के बाद भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संस्थान (इसरो) फिर से चाँद को खंगालने के साथ ही सूरज की ओर भी कदम बढ़ाएगा | बस्तियां बसाने की संभावना तलाशने के लिए इसरो जहाँ बर्ष २०१७ में चंद्रयान-२ को चाँद पर भेजेगा , वही इसकी योजना बर्ष २०१९ में सोलर मिशन के तहत आदित्य-१ सूरज पर भी छलांग लगाने की है |इस बीच अन्तरिक्ष अनुसन्धान क्षेत्र में भारत को दुनिया की महाशक्ति बना कर अपनी प्रतिभा का पहले ही लोहा मनवा चुका इसरो अब देश का कमाऊ पूत भी साबित हो रहा है | संस्थान ने बीते डेढ़ साल में स्पेस मार्केटिंग में १.५ करोड़ डॉलर और ८ करोड़ यूरो की कमाई की है | इस क्रम में सिंगापुर में छह सैटलाइट लांच करने के बदले इसरो को २.६० करोड़ रुपये हासिल हुए | स्पेस मार्केटिंग में तेजी से अपना पांव पसार रहे इसरो को कई अन्य देशों से सैटलाइट लांच कराने के दर्जनों प्रस्ताव मिले है | कि इसरो ने अन्तरिक्ष अनुसन्धान के क्षेत्र में भारत को महाशक्ति बना दिया है | उन्होंने कहा कि पहले हमने चाँद पर पानी ढूंढा अब चंद्रयान २ के जरिए चाँद पर बस्तियां बसाने की संभावना तलाशेंगे |         

चाँद पर बस्तियां बसाने की संभावना तलाशेगा इसरो


नई दिल्ली- (हिमांशु मिश्र) चाँद पर पानी की खोज करने में सफलता हासिल करने के बाद भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संस्थान (इसरो) फिर से चाँद को खंगालने के साथ ही सूरज की ओर भी कदम बढ़ाएगा | बस्तियां बसाने की संभावना तलाशने के लिए इसरो जहाँ बर्ष २०१७ में चंद्रयान-२ को चाँद पर भेजेगा , वही इसकी योजना बर्ष २०१९ में सोलर मिशन के तहत आदित्य-१ सूरज पर भी छलांग लगाने की है |इस बीच अन्तरिक्ष अनुसन्धान क्षेत्र में भारत को दुनिया की महाशक्ति बना कर अपनी प्रतिभा का पहले ही लोहा मनवा चुका इसरो अब देश का कमाऊ पूत भी साबित हो रहा है | संस्थान ने बीते डेढ़ साल में स्पेस मार्केटिंग में १.५ करोड़ डॉलर और ८ करोड़ यूरो की कमाई की है | इस क्रम में सिंगापुर में छह सैटलाइट लांच करने के बदले इसरो को २.६० करोड़ रुपये हासिल हुए | स्पेस मार्केटिंग में तेजी से अपना पांव पसार रहे इसरो को कई अन्य देशों से सैटलाइट लांच कराने के दर्जनों प्रस्ताव मिले है | कि इसरो ने अन्तरिक्ष अनुसन्धान के क्षेत्र में भारत को महाशक्ति बना दिया है | उन्होंने कहा कि पहले हमने चाँद पर पानी ढूंढा अब चंद्रयान २ के जरिए चाँद पर बस्तियां बसाने की संभावना तलाशेंगे |         

अंतरिक्ष में इसरो की एक और छलांग लांच किए सिंगापुर के छह सैटलाइट


 श्रीहरिकोटा_ भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बुधबार को एक और बड़ी छलांग लगाई है | भारतीय अंतरीक्ष अनुसन्धान संस्थान (इसरो) ने बुधबार को शाम छह बजे सिंगापुर के छह सैटलाइट को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया है | यह श्रीहरिकोटा से इसरो का पचासवां अंतरिक्ष अभियान था | इससे अंतरीक्ष कारोबार में भी इसरो को प्रोत्साहन मिला है | ये सैटलाइट आपदा निगरानी और शहरी नियोजन से सम्बंधित सूचनाए सिंगापुर को उपलब्ध कराएंगे | इन सैटलाइट को इसरो के पोलर सैटलाइट लांच व्हीकल (पीएसएलवी-सी २९) से लांच किया गया | इनमे ४०० किलोग्राम का टीईएलईओएस-१ प्राइमरी सैटलाइट है | दो माइक्रो और तीन नैनो सैटलाइट शामिल
है | इनका कुल वजन ५५० किलोग्राम बताया जा रहा है | यह पीएसएलवी का ३२ वा मिशन है |  इसे सतीश धवन स्पेश स्टेशन छोड़ा गया | उल्लेखनीय है कि सिंगापुर के साथ भारत के राजनयिक संबंधो की पचासवी बर्षगांठ के अवसर पर इसरो ने अपना पचासवां अंतरीक्ष अभियान संपन्न किया | इससे पहले इसरो ने अमेरिका और ब्रिटेन के ११ सैटलाइट इस साल जुलाई और सितम्बर में लांच किए थे | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिक को सिंगापुर के सैटलाइट को सफलतापूर्वक लांच करने की बधाई दी है | 

वर्ल्ड कप के मैच फ़िक्सर बेनकाब करेगी सीबीआई


नई दिल्ली_ भारत में अगले बर्ष मार्च-अप्रैल में होने वाले टी-२० वर्ल्ड कप , आईपीएल में मैच 
और स्पॉट फिक्सिंग की अपार संभावनाओ पर लगाम लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भारतीय जाँच एजेंसी सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इवेस्तीगेशन (सीबीआई) का दामन थामने जा रही है | आईसीसी की एंटी करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट (एसीएसयू) और सीबीआई के बीच अगले बर्ष टी-२० वर्ल्ड कप से पहले मैच फिक्सिंग और फिक्सरों को बेनकाब करने के लिए करार होने जा रहा है | इस करार के तहत आईसीसी भारत में होने वाले किसी भी क्रिकेट टूर्नामेंट में होने वाली संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सीबीआई को देगी | सीबीआई की ओर से अपने स्तर पर इसकी जाँच शुरू की जाएगी | मामले में सच्चाई निकलने पर इसमे शामिल अपराधियों की दिल्ली पुलिस स्टैबलिशमेंट एक्ट १९४६ के तहत कार्यवाई की जाएगी | अमर उजाला के पास मौजूद समझौते की प्रति के तहत सिर्फ एसीएसयू ही नही बल्कि सीबीआई किसी भी संदिग्ध खिलाडी के बारे में जानकारी आईसीसी को देगा | सीबीआई ने समझौते के बारे में खेल मन्त्रालय को जानकारी देते हुए उससे भी राय मांगी है | मंत्रालय भी २०१३ के स्पॉट फिक्सिग स्कैन्डल के बाद स्पोर्ट्स फ्रॉड बिल को लाने की तैयारी में है | यही नही सीबीआई इस समझौते पर गृह मंत्रालय से भी राय मांगने जा रहा है |

यूपी में आईएस की सक्रियता का अंदेशा


लखनऊ_ केन्द्रीय खुफिया एजेंसी ने यूपी समेत अन्य राज्यों में आतंकी संगठन आईएस के सक्रिय 
होने का अंदेशा जताते हुए सतर्कता बरतने की ताकीद की है एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने खुफिया एजेंसी के अलर्ट की बात स्वीकारते हुए कहा कि राज्य में सभी सक्षम एजेंसीयों को चौकसी बरतने को कहा गया है |प्रदेश के धार्मिक स्थलों प्रतिष्ठानों और  भीड़भाड़ वाले इलाकों 
में सुरक्षा बढ़ाने को कहा है | सूत्र बताते है कि पिछले दिनों यूपी के मेरठ में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एंजेट  कि गिरफ़्तारी के बाद भारतीय खुफिया एंजेसियों ने आतंकी संगठन के कुछ सदस्यों के सन्देश टैप किये | इनके आधार पर ही यह सामने आया है कि अब आतंकी संगठन आईएस की सक्रियता बढ़ गई है और संगठन बिभिन्न राज्यों में अपने जड़े फ़ैलाने में जुटा है | आईएस से  सम्बन्ध के आरोप में इंडियन ऑयल का मार्केटिंग मैनेजर गिरफ्तार |


जयपुर _इंडियन ऑयल कारपोरेशन के एक स्थानीय मार्केटिंग मैनेजर को यहाँ ब्रहस्पतिबार को आतंकी संगठन आईएसआईएस के साथ कथित सम्बन्ध के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया | मार्केटिंग मैनेजर मोहम्मद सिराजुद्दीन को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और राजस्थान पुलिस के एटीएस ने गिरफ्तार किया | एटीएस और एसओजी के अतिरिक्त डीजीपी अलोक त्रिपाठी के मुताबिक सिराजुद्दीन कर्नाटक के गुलबर्गा का रहने वाला है | उसे गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है | उस पर खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस से संबंध रखने का आरोप है | सिराजुद्दीन पर मुस्लिम युवकों को आईएसआईएस में भर्ती होने के 
लिए उकसाने का भी आरोप है | सिराजुद्दीन की गतिविधियों के बारे में शिकायत मिलने पर राजस्थान पुलिस की एसओजी और एटीएस और एटीएस टीमो ने इस मामले में छानबीन की | 

यूपी में आईएस की सक्रियता का अंदेशा


लखनऊ_ केन्द्रीय खुफिया एजेंसी ने यूपी समेत अन्य राज्यों में आतंकी संगठन आईएस के सक्रिय होने का अंदेशा जताते हुए सतर्कता बरतने की ताकीद की है एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने खुफिया एजेंसी के अलर्ट की बात स्वीकारते हुए कहा कि राज्य में सभी सक्षम एजेंसीयों को चौकसी बरतने को कहा गया है |प्रदेश के धार्मिक स्थलों प्रतिष्ठानों और  भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने को कहा है | सूत्र बताते है कि पिछले दिनों यूपी के मेरठ में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एंजेट  कि गिरफ़्तारी के बाद भारतीय खुफिया एंजेसियों ने आतंकी संगठन के कुछ सदस्यों के सन्देश टैप किये | इनके आधार पर ही यह सामने आया है कि अब आतंकी संगठन आईएस की सक्रियता बढ़ गई है और संगठन बिभिन्न राज्यों में अपने जड़े फ़ैलाने में जुटा है | आईएस से  सम्बन्ध के आरोप में इंडियन ऑयल का मार्केटिंग मैनेजर गिरफ्तार |


जयपुर _इंडियन ऑयल कारपोरेशन के एक स्थानीय मार्केटिंग मैनेजर को यहाँ ब्रहस्पतिबार को आतंकी संगठन आईएसआईएस के साथ कथित सम्बन्ध के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया | मार्केटिंग मैनेजर मोहम्मद सिराजुद्दीन को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और राजस्थान पुलिस के एटीएस ने गिरफ्तार किया | एटीएस और एसओजी के अतिरिक्त डीजीपी अलोक त्रिपाठी के मुताबिक सिराजुद्दीन कर्नाटक के गुलबर्गा का रहने वाला है | उसे गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है | उस पर खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस से संबंध रखने का आरोप है | सिराजुद्दीन पर मुस्लिम युवकों को आईएसआईएस में भर्ती होने के
लिए उकसाने का भी आरोप है | सिराजुद्दीन की गतिविधियों के बारे में शिकायत मिलने पर राजस्थान पुलिस की एसओजी और एटीएस और एटीएस टीमो ने इस मामले में छानबीन की | 

लोकसभा में सांसद की टिपण्णी पर विवाद


नेशनल हेराल्ड मामला: सदन में तीसरे दिन भी जारी रही सरकार और कांग्रेस के बीच खींचतान


नई दिल्ली_ नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सरकार और कांग्रेस के बीच बृहस्पतिवार को भी लोकसभा में खींचतान जारी रही | भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह द्वारा राहुल गाँधी और ज्योतिरादित्य  सिंधिया के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी  दोनों पक्षों के बीच विवाद का नया बहाना बनी | इस मुददे पर भारी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाई एक बार स्थगित भी करनी पड़ी | मांग न माने जाने पर कांग्रेस सदस्यों ने वाकआउट किया | दोनों मुददों पर गरमागरम बहस के बीच कांग्रेस को टीएमसी का साथ मिल गया | वही बीजेडी ने इस मुददे पर सरकार और कांग्रेस , दोनों के रवैये की आलोचना की |संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही नेशनल हेराल्ड मामले की भेंट चढ़ती दिख रही है | लोकसभा में बीते दो दिनों से हेराल्ड मामले में हंगामा कर रही कांग्रेस ने ब्रहस्पतिवार को भाजपा सांसद की आपत्तिजनक टिपण्णी को बहाना बनाया | पार्टी के संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़के ने आरोप लगाया कि सम्बंधित सांसद ने सरकार के इशारे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ के खिलाफ व्यक्तिगत और आपत्तिजनक टिपण्णी की | कांग्रेस ने सम्बंधित सांसद को निलंबित करने या माफ़ी मांगने की शर्त रखी | इस पर संसदीय कार्य मंत्री वेकैया नायडू ने बुधबार को वेल में हंगामा करने वाले कांग्रेस सदस्यों के व्यवहार को मुददा बनाया | नायडू ने कहा कि कांग्रेसी सदस्यों ने प्रधानमंत्री को उनके सामने हिटलर कहा , स्पीकर की टेबल पर कागज के टुकड़े फेंके | हंगामे के बीच  तमिलनाडु के सदस्यों ने चेन्नई की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग पर जोर देते हुए नारे लगाए | नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी पर अदालती निर्देशों को कांग्रेस सदस्यों ने सरकार की बदले की भावना से की गई कार्यवाई बताया |

दिल्ली में नए डीजल वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक


केंद्र और राज्य को नोटिस ,सरकारी विभाग डीजल वाहनों की खरीद न करे


नई दिल्ली_ दिल्ली को प्रदूषण की मार से बचाने के लिए एनजीटी ने डीजल वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है | ग्रीन बेंच ने कहा कि अतंरिम उपाय के तहत अगली सुनवाई तक दिल्ली में नए डीजल वाहनों का रजिस्ट्रेशन नही होगा | साथ ही १० साल पुराने डीजल वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक जारी रहेगी | साथ ही इस मुददे पर अपनी स्पष्ट राय ग्रीन ट्रिब्यूनल के समक्ष पेश करे | मामले की अगली सुनवाई ६ जनवरी को होगी | दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन १३०० से १४०० वाहनों का  रजिस्ट्रेशन किया जाता है | इनमे हल्के , भारी और दोपहिया वाहन शामिल है | वहीं गुडगाँव, बहादुरगढ़ , गाजियावाद और नोएडा में भी अच्छी-खासी संख्या में प्रतिदिन वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है | जबकि यह मालूम है वाहनों से निकलने वाले धुएं से खतरनाक वायु प्रदूषण हो रहा है | इसके बाद ग्रीन बेंच ने अपने निर्देश में स्पष्ट किया और कहा कि अंतरिम उपायों के तहत मामले की अगली सुनवाई तक डीजल वाहनों का रजिस्ट्रेशन नही होगा |  

भारत-पाक मैच देखने आएंगे मोदी-नवाज


बीसीसीआई के माध्यम से पाक वजीर-ए-आजम को भेजा जाएगा निमंत्रण 

शिमला_ धौलाधार के आंचल में बने दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट ग्राउंड में शुमार
धर्मशाला स्टेडियम में होने जा रहे है | भारत-पाक मैच के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी और पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम नवाज शरीफ को न्योता दिया जा रहा है | बीसी--
सीआई के माध्यम से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को निमन्त्रण भेजा जाएगा | हिमाचल प्रदेश
क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर ने शनिवार को शिमला में मीडिया से बताया
कि १९ मार्च को धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी-२० वर्ल्ड कप मैच
को यादगार बनाया जाएगा | उन्होंने कहा कि अगर नवाज शरीफ का आना तय हो गया तो 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीम इंडिया का प्रोत्साहन करने धर्मशाला आ सकते है | एचपीसीए 
को टी-२० वर्ल्ड कप के आठ मैच मिले है | इसके अलावा महिला वर्ल्ड कप के भी दो मैच 
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होंगे | धर्मशाला में २५ हजार दर्शक देख सकेंगे मैच धर्मशाला स्टेडियम में मौजूदा समय में २० हजार ६०० दर्शक मैच देख सकते है | टी-२० मैचों को देखते
हुए सीट क्षमता ४००० से अधिक बढ़ाने की तैयारी है | ऐसे में कुल २५ हजार दर्शक मैच देख
सकेंगे |

  

सीवीसी और सीबीआई को लोकपाल के अंतर्गत लाए


संसदीय समिति ने लोकपाल पर अपनी रिपोर्ट संसद में सौपी

नई दिल्ली_ लोकपाल पर तैयार की गई अपनी रिपोअ संसदीय समिति ने संसद के दोनों सदनों में सौंप दी है | रिपोर्ट में समिति ने सीबीआई और केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को भी लोकपाल के तहत लाने का सुझाव दिया है | रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि इन दोनों एजेंसियों को कम से कम भ्रष्टाचार के मामलो की जाँच के लिए लोकपाल के अंतर्गत लाया जाए | समिति के मुताबिक इन दोनों एजेसियों को कम से कम भ्रष्टाचार के मामलों के लिए लोकपाल के तहत लाया जाए और इनका नियंत्रण लोकपाल के हाथ में ही रहे | इन्हे भ्रष्टाचार निरोधी विंग के तौर पर शामिल किया जा सकता है | इसके अलावा संसदीय समिति ने सुझाव दिया है कि जब लोकपाल सदस्य चयन समिति में मान्यता प्राप्त कोई विपक्षी नेता शामिल नही हो पाता है , तो ऐसी सूरत में लोकसभा में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता को शामिल किया जाए |अगर इस सुझाव को अपना लिया जाता है तो कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का इसमे शामिल होना तय है | कांग्रेस सांसद ईएम सुदर्शन नत्चीअप्पन के नेतृत्व में संसदीय स्थायी समिति ने सरकारी कर्मचारियों और राजनीतिज्ञों के अपने संपत्ति का खुलासा करने के नियम को भी गैरजरूरी करार दिया है |   

दिल्ली –जयपुर हाईवे टोल मामले में सीबीआई ने जाँच शुरू की


नई दिल्ली_ दिल्ली और जयपुर को जोड़ने वाली दिल्ली –जयपुर हाईवे पर टोल कलेक्शन में हुई धाधली के मामले में सीबीआई ने शुरुआती जाँच शुरू कर दी है | इस सम्बन्ध में पूछे गए एक प्रश्न का जबाब देते हुए परिवहन राज्य मंत्री पोन राधाकृष्णनन ने बताया कि सीबीआई ने मामले में एनएचआई और पिंक सिटी एक्सप्रेस हाईवे कम्पनी के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्रारम्भिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है | 

नेशनल हेराल्ड केस में अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस


नई दिल्ली__ नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस पार्टी अब सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी | दिल्ली हाईकोर्ट से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और उपाध्यक्ष राहुल गाँधी को राहत नही मिलने के बाद पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है | पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट का निर्णय कानूनी आधार पर बहुत कमजोर है | इसे चुनौती दी जाएगी | हाईकोर्ट के फैसले के बाद मीडिया से बातचीत में सिंघवी ने कहा कि आमतौर पर जब निर्णय आने वाला होता है | तो उच्च न्यायालय कि तरफ से इसका विवरण आता है | कि आज मामले का निर्णय आने वाला है | इस केस में ऐसी कोई विवरण नही था | सिंघवी के मुताबिक उन्हें सोमबार सुबह ११-११-३० के बीच टेलीफ़ोन पर सूचना दी गई कि इस केस पर दोपहर में फैसला दिया जाएगा | निर्णय में विविध कानूनी खामियां है | उन्होंने कहा कि जिस यंग इंडिया को लेकर मामला चल रहा है | वह कम्पनी एक्ट के अनुच्छेद २५ के तहत नियंत्रित है |ऐसी कंपनी लाभांश और अपने शेयरहोल्डर या निदेशकों को कोई फायदा नही दे सक
ती है | इसके बाद ही पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय जाने का निर्णय लिया है |

स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट


नई दिल्ली_नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस द्वारा हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने कि खबरों 
के बीच भाजपा नेता सुब्रहमणयम स्वामी ने एक कदम आगे रहते हुए सोमबार को सुप्रीम कोर्ट में 
कैविएट दाखिल कर दी है | स्वामी के अनुसार उन्होंने इसलिए कैविएट फाइल की है | ताकि यदि इस मामले में कोई याचिका दायर की जाती है | तो  बिना उन्हें सुने याचिका पर न तो सुनवाई होनी चाहिए | और न ही कोई आदेश दिया जाना चाहिए | 

दिल्ली सरकार के फैसले से ऑटो उधोग हो सकता है प्रभावित


नई दिल्ली_ प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से एक दिन सम और दूसरे दिन बिषम नंबर वाले निजी वाहनों के चलने के प्रस्ताव पर ऑटो उधोग ने चिंता जाहिर की है | ऑटो उधोग को इस बात की आशंका है कि दिल्ली सरकार के इस फैसले के लागू होने पर कही न कही कारों की बिक्री प्रभावित हो सकती है | दिल्ली सरकार आगामी एक जनवरी से नए प्रस्ताव पर अमल करने जा रही है | सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैकचर्स (सियाम) के मुताबिक दिल्ली सरकार को इस मामले में स्टेकहोल्डर्स से बातचीत करनी चाहिये  थी , लेकिन सियाम के साथ कोई विचारे-विमर्श नही किया गया | सियाम के उप महानिदेशक सुगातो सेन ने बताया कि पिछले साल केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से कराए गए सर्वे के मुताबिक कुल प्रदूषण में ऑटो की हिस्सेदारी ८ फीसदी थी |अब यह अधिक से अधिक १२-१४ फीसदी हो गया होगा | लेकिन सरकार प्रदूषण के लिए जिम्मेदार बाकी के ८० फीसदी कारकों की पहचान नही कर रही है | प्रदूषण फ़ैलाने वाले ८० फीसदी कारकों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है | उन्होंने कहा कि अधिकतर प्रदूषण डीजल की गाड़ी से है , ऐसे में पेट्रोल गाडीयों पर इस प्रकार की रोक का कोई औचित्य नही है | सेन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले पांच सालों से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस खरीदारी नही की है | ऑटो विशेषज्ञों के मुताबिक गाड़ियां कम चलेगी तो गाड़ी में मरम्मत का काम भी कम होगा , जो ऑटो पार्ट्स उधोग को प्रभावित करेगी | गाड़ियाँ कम चलेगी तो कम खराब होगी , उनकी सर्विसिंगकम होगी | फिर पार्ट्स भी कम बदले जाएंगे , जिससे उनके कारोबार में कमी आएगी | दिल्ली देश में सबसे अधिक पंजीक्रत वाहनों वाला शहर है |








भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने का एलान


बरेली_ मुफ़्ती-ए-आजम हिन्द के कुल में एलान किया गया कि आला हजरत दरगाह भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाएगी | मुफ़्ती सलीम नूरी ने कहा कि पूरे हिन्दुस्तान का सिस्टम भ्रष्टाचार की वजह से चरमरा गया है | मुसलमान इस मुल्क का अभिन्न अंग है | उसकी भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वह इस भ्रष्टाचार के खात्मे को आगे आए | कारी अमीर हम्जा ने कुरआन कि आयते पढ़कर प्रोग्राम की शुरुआत की | संचालन कारी युसूफ रजा ने किया | उन्होंने बताया कि आईएस तालिबान , अलकायदा जैसे आतंकी संगठन पूरी दुनिया में विशेष तौर पर इस्लामिक देशों में कत्ल व मारकाट और खून खराबे का जो नंगा नाच कर रहे है | पानी की तरह खून बहा रहे है उसकी जितनी भी भत्सर्ना कि जाये वह कम है यही वह आतंकबाद है जिससे पूरा विश्व पीड़ित है | कुल में हजारो लोगो की भीड़ उमड़ी थी | सजरा मुख़तार बहेडवी ने पढ़ा | कुल शरीफ कारी अमानत रसूल ने पढ़ा | दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मौलाना अहसन मियां ने अमन व शांति की दुआ की | रविवार को १.४० बजे शुरू होकर सोमवार को तडके सुबह चार बजे तक प्रोग्राम चला | इसके बाद मंजरे इस्लाम तथा मरकजी तंजीमुल मदारिस के छात्रों ने हिंदी, उर्दू , अरबिक और फारसी ,अंग्रेजी में तकरीरों का प्रोग्राम पेश किये | कार्यक्रम की अध्यक्षता हजरत अहसन मियां ने की | छात्रों ने अपनी तकरीरों से ऊँचे इरादों का सुबूत पेश करते हुए कहा की यहाँ तालीम हासिल करने के बाद मुल्क में इल्म की रोशनी फैलाएंगे | मुफ़्ती सलीम नूरी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम चलाने का एलान किया | टीटीएस के परवेज खान नूरी , हाजी जावेद खान , शाहिद खान नूरी , अजमल नूरी ,ताहिर अल्वी , औरंगजेब खां नूरी ,आदि मौजूद रहा |



Wednesday 9 December 2015

काला धन मामले में बैंक ऑफ बडौदा पर सीबीआई का छापा



६००० करोड़ से अधिक की रकम हांगकांग भेजने का मामला , ईडी भी करवाई में शामिल

नई दिल्ली_ सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बडौदा (बीओबी) की एक शाखा से पिछले एक साल में ६००० करोड़ रुपये से अधिक का  कथित काला धन देश से बाहर भेजे जाने के मामले ने एनडीए सरकार के सभी दावों पर सवाल खड़े कर दिए है | इस सिलसिले में सीबीआई ने शनिवार को दिल्ली में बैंक की अशोक विहार शाखा समेत तीन ठिकानो पर सघन छापेमारी की | इनमे बैंक के एजीएम एसके गर्ग और विदेशी विनिमय  अधिकारी जैनीश दुबे के आवास पर भी छापे मारे गए | इस कारवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और वित्त मंत्रालय के सीरियस फ्रॉड इनवेस्ती- गेशन ऑफिस(एसएफआईओ) के अधिकारी भी शामिल थे | गौरतलब है कि मोदी सरकार विदेश से काला धन लाने को लेकर गंभीर प्रयास करने के दावे करती रही है , लेकिन वित्त मन्त्रालय और सम्बंधित एजेंसियों की नाक के नीचे सरकारी बैंक के जरिए करोड़ों का धन विदेश भेजने के खुलासे ने सरकारी कवायद पर सवाल उठा दिए है |

विजय माल्या के ५ ठिकानो पर सीबीआई छापे
नई दिल्ली_ सरकारी बैंकों के ब्रैड लोन (एनपीए) की जाँच कर रही सीबीआई ने उधोगपति,शराब कारोबारी और पूर्व राज्यसभा सांसद विजय माल्या के आवास सहित पांच ठिकानो पर छापामारी की है | मुंबई , गोवा और बंगलूरू में हुई ये छापामारी माल्या की कंपनी किंग फिशर को आई- डीबीआई बैंक से ९५० करोड़ रुपये के लोन से सम्बंधित है | किंग फिशर के नकारात्मक क्रेडिट रेटिंग के बाबजूद यह कर्ज दिया गया था | यह कम्पनी २०१२ से संचालन में नही है |        


क्या है मामला -जुलाई २०१४ से अगस्त २०१५ के बीच बैंक ऑफ बडौदा के ५९ खातों में ६१७२ करोड़ रुपये नकद जमा करवाए गये | काजू , दाल और चावल खरीदने के नाम पर ये पैसे हांगकांग की कुछ चुनिन्दा कंपनियों को भेजे गए थे |

कानूनी अड़चने खत्म कर परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को रफ्तार देगी सरकार


नई दिल्ली_ मोदी सरकार परमाणु ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र से जुडी कानूनी अडचनो कोदूर कर इस क्षेत्र को एक नई गति देना चाहती है | सरकार ने इसके लिए परमाणु ऊर्जा अधिनियम में संशोधन करने का फैसला लिया है | इससे न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के लिए सरकारी क्षेत्र की कम्पनियों (पीएसयू) के साथ मिलकर साझा उपक्रम (जेवी) के रूप में परमाणु ऊर्जा परियोजना की स्थापना करने का रास्ता खुल जाएगा | इस तरह सरकार परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के काम को फ़ास्ट ट्रैक पर ला सकेगी | सरकार परमाणु ऊर्जा कानून में बदलाव के जरिये इस क्षेत्र की भागीदारी के लिए दरवाजे खोलने की ओर कदम बढ़ाएगी या नही, यह तो अभी स्पष्ट नही है , पर इतना तय है कि वह परमाणु ऊर्जा को बढ़ावा देकर देश में बिजली के उत्पादन में तेजी से बढोतरी करने का इरादा रखती है | सरकार बिजली उत्पादन के परंपरागत तरीके से आने वाले समय में पर्यावरण को लेकर उभरने वाली चिताओं और क्लाइमेट चेंज पर अंतराष्ट्रीय समझौतो के मानदंडो के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अभी से सतर्कता भरा रवैया अपनाने की पक्षधर है | इसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा को बढावा देने की नीति पर चल रही है | साथ ही साथ बर्ष २०२० तक देश में चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह परमाणु ऊर्जा के उत्पादन में भी बढोतरी करना चाहती है | इस सबके लिए कैबिनेट नोट का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है | अब इसे विचार-विमर्श के लिए मामले से जुड़े अन्य मंत्रालयों को और प्रधानमन्त्री कार्यालय (पीएमओ) की मंजूरी के भेजा जाएगा | मौजूदा परमाणु ऊर्जा कानून में कई ऐसे प्राबधान है , जो एनपीसआईएल को अन्य पीएसयू के साथ मिलकर परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने में बाधक बने हुए है | इसके अलावा कम्पनी कानून के कई प्रावधानों से जुडी अडचने भी इस दिशा में अवरोध खड़े कर रही है |

कानूनी अड़चने खत्म कर परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को रफ्तार देगी सरकार




नई दिल्ली_ मोदी सरकार परमाणु ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र से जुडी कानूनी अडचनो कोदूर कर इस क्षेत्र को एक नई गति देना चाहती है | सरकार ने इसके लिए परमाणु ऊर्जा अधिनियम में संशोधन करने का फैसला लिया है | इससे न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के लिए सरकारी क्षेत्र की कम्पनियों (पीएसयू) के साथ मिलकर साझा उपक्रम (जेवी) के रूप में परमाणु ऊर्जा परियोजना की स्थापना करने का रास्ता खुल जाएगा | इस तरह सरकार परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के काम को फ़ास्ट ट्रैक पर ला सकेगी | सरकार परमाणु ऊर्जा कानून में बदलाव के जरिये इस क्षेत्र की भागीदारी के लिए दरवाजे खोलने की ओर कदम बढ़ाएगी या नही, यह तो अभी स्पष्ट नही है , पर इतना तय है कि वह परमाणु ऊर्जा को बढ़ावा देकर देश में बिजली के उत्पादन में तेजी से बढोतरी करने का इरादा रखती है | सरकार बिजली उत्पादन के परंपरागत तरीके से आने वाले समय में पर्यावरण को लेकर उभरने वाली चिताओं और क्लाइमेट चेंज पर अंतराष्ट्रीय समझौतो के मानदंडो के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अभी से सतर्कता भरा रवैया अपनाने की पक्षधर है | इसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा को बढावा देने की नीति पर चल रही है | साथ ही साथ बर्ष २०२० तक देश में चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह परमाणु ऊर्जा के उत्पादन में भी बढोतरी करना चाहती है | इस सबके लिए कैबिनेट नोट का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है | अब इसे विचार-विमर्श के लिए मामले से जुड़े अन्य मंत्रालयों को और प्रधानमन्त्री कार्यालय (पीएमओ) की मंजूरी के भेजा जाएगा | मौजूदा परमाणु ऊर्जा कानून में कई ऐसे प्राबधान है , जो एनपीसआईएल को अन्य पीएसयू के साथ मिलकर परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने में बाधक बने हुए है | इसके अलावा कम्पनी कानून के कई प्रावधानों से जुडी अडचने भी इस दिशा में अवरोध खड़े कर रही है |