Saturday 22 August 2015

अकबर

अकबर का जन्म १५४२ ई० मे , हुमायूँ के प्रवास काल के दौरन ,अमरकोट मे हुआ | अकबर की माँ का नाम हमिदावानो था | अकबर का राज्यभिसेक १५५६ ई० मे हुआ | १५६० ई० तक अकबर ने बैरम खा के सनरछण मे शासन किया | बैरम खां को उसका बकील नियुक्त किया गया था | सिंहासन पर बैठते ही अकबर ने बैरम खां की सहायता से १५५६ ई० मे पानीपत के दितीय युद्ध मे हेमू बिक्रमादित्य को पराजित किया | १५६१ ई० अकबर ने बैरम खां के संरछण से मुक्त होकर ,अपने पहले सैन्य अभियान मे मालवा के शासक बाजबहादुर को पराजित किया | १५६४ ई० मे अकबर ने ,जजिया कर , को समाप्त कर दिया | १५७५ ई ० के हल्दीघाटी ‘’ के प्रसिद्ध युद्ध मे अकबर के सेनापति राजा मानसिंह ने मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप को पराजित किया | १५७५ ई ० मे अकबर ने आगरा से ३६ किमी ० दूर फतेहपुर सीकरी नामक नगर की स्थापना की और उसमे प्रवेश के लिए बुलंद दरवाजा बनवाया | बुलंद दरवाजा अकबर ने गुजरात जीतने के उपलब्ध मे बनवाया था | इसी बर्ष अकबर ने फतेहपुर सीकरी मे धार्मिक परीचर्चाओ हेतु इबादतखाने की स्थापना की | १५८२ ई० मे अकबर ने सभी धर्मो के उत्तम सिधान्तो को लेकर तौहीद-ए-इलाही या दीन-ए-इलाही नामक नये धर्म की स्थापना की |अकबर के पुत्र सलीम के बिद्रोह के कारण अकबर के अंतिम दिन दुःख भरे ब्यतीत हुए | १६०५ ई० मे अकबर की म्रत्यु हो गई | अकबर के मकबरे का निर्माण जहाँगीर दुआरा आगरा के निकट सिकंदरा
नामक स्थान पर कराया गया | 

No comments:

Post a Comment