Saturday 14 May 2016

मोदी सरकार के खिलाफ भड़के कांग्रेसियों का प्रदर्शन


उतराखंड में कांग्रेस सरकार हटाने के विरोध में पदयात्रा निकाली 
बरेली-सोमवार को मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने उतराखंड में सरकार को गिराने की साजिश करने के लिए सेठ दामोदर स्वरुप पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करके जोरदार प्रदर्शन किया | डीएम को ज्ञापन देने की जिद पर अड़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कलेक्ट्रेट गेट बंद करके रोक लिया तो वे पुलिस वालो से भिड़ गए | और धरना देकर बैठ गए | इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेवाजी की | राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए मोदी सरकार के खिलाफ वैधानिक कार्यवाई की मांग की | पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कोई विश्वास नही रह गया है | इसीलिए कांग्रेस और गैरभाजपाई राज्य सरकारो को सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग से हटाने की साजिश रची जा रही है | जिलाध्यक्ष रामदेव पाण्डेय और महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने कहा कि भाजपा अब कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से बौखला गई है | प्रदर्शन और पैदल मार्च में प्रदेश सचिव अनुज गंगवार डा. नीतू मेहरोत्रा डा. चारू मेहरोत्रा , सकुन्तला जौहरी कौशल अग्रवाल अभी शर्मा ,मुकेश वाल्मीकि , जियाउर्रहमान , नत्थूलाल मिश्रा , रामआसरे लाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे | 

No comments:

Post a Comment