Wednesday 11 May 2016

इस बार के आठ दिन के नवरात्र में झूले पर आयेंगी माँ


बरेली- वसंत के नवरात्र शुक्रवार से है | इसके साथ ही नव संवत्सर यानी नया बर्ष भारतीय पंचाग के अनुसार शुरू हो रहा है | इस बार देवी झूले पर सवार होकर आयेंगी | इस बर्ष का राजा शुक्र और मंत्री है | देवी के आगमन झूले पर होने से प्रजा- विग्रह होने की स्थिति बनी रहती है | यह दोनों गृह आपस में मित्र होने की वजह शुभ है | पंचाग के अनुसार लग्नस्थ राहू तथा उत्पाद ,अशांति ,अष्टमस्त लग्नेश आतंक आदि फ़ैलाने की कोशिश करेंगे
 | इस बर्ष शनि और मंगल गृह उत्तम है फिर भी अप्रिय घटना रह सकती है | इस बार नवरात्र आठ दिन तक चलेंगे | आचार्य मुकेश मिश्रा ने यह बताया कि कलश स्थापना का समय प्रातः काल से दोपहर २.२६ तक होगा | विशेष मुहूर्त सुबह ११.३६ से १२.२४ तक का है | पंडित रमेश चन्द्र शुक्ल ने यह भी बताया कि इस राशि में शनि और मंगल भारी है | जो कष्टकारक योग बनाते है तथा वृश्चिक राशि वालो के लिए नवरात्र बहुत ही अहम होगा |

No comments:

Post a Comment