Tuesday 10 May 2016

बड़े भूकंप की आहट दे रही सैकड़ो भूकंप पट्टियाँ


देहरादून- वैज्ञानिको को हिमालय क्षेत्र में किसी बड़े भूकंप की आहट मिल रही है | तीव्रता का भूकंप हिमालय रेंज में कभी भी दे सकता है दस्तक | नेपाल में आए हुए भूकंप के बाद से ही बैज्ञानिको को संकेत मिलने लगे थे | उनके मुताबिक लम्बे समय से सुसुप्तावस्था में पड़ी हिमालय रेंज की भूकंप पट्टियाँ सक्रिय हो गई है | इन पट्टियों की निगरानी की जा रही है |  अध्यन में पाया गया है कि मध्य हिमालय क्षेत्र में अगर कोई बड़ा भूकंप आया तो इससे दिल्ली और पूरा एनसीआर क्षेत्र प्रभावित होगा | हिमालय क्षेत्र में काम कर रहे अमेरिका , इटली और जर्मनी के वैज्ञानिको ने मध्य हिमालय क्षेत्र की पर्वत मालाओं की ऊँचाई बढने से बड़े भूकंप की आशंका व्यक्त की है | अमेरिकी वैज्ञानिक साइमन क्लैम्परर ने कहा कि बड़ा भूकंप लगभग ८० से सौ साल के बाद आता है | बड़ा भूकंप आए मध्य प्रदेश में लगभग २१३ साल बीत चुके है | वाडिया हिमालय भू विज्ञान संसथान के शोध में भूकंप पट्टियों के सक्रिय होने की पुष्टि हुई  है | इस क्षेत्र में आए भूकम्पो का अध्ययन हो रहा है| वैज्ञानिको के मुताबिक मध्य हिमालय क्षेत्र में बड़ा भूकंप १८०३ में आया था | इंसटिटयूट ऑफ रिमोट सेंसिंग ने स्थिति का अध्ययन और आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के सम्बन्ध में काम शुरू किया | दिल्ली में आए भूकंप की वजह से कुतुबमीनार का उपरी हिस्सा खराब हो गया था | तथा आसपास के हिस्सों और मथुरा में भी नुकसान हुआ था | इस भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के पास था | फिर कोई भूकंप नही आया | इसकी वजह से वैज्ञानिक एक और बड़े भूकंप को लेकर आशंकित है |  

No comments:

Post a Comment