Friday 13 May 2016

मधु मिश्रा को छह साल के लिए भाजपा पार्टी से निष्कासित किया


लखनऊ- दलितों के अपमान के मामले में टिपण्णी करना भाजपा की अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रदेश की डा. मधु मिश्रा को भारी पड़ गया | उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा उनको ६ साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है | डा. मधु ने तीन अप्रैल को विप्र सम्मलेन में अलीगढ़ के रामलीला मैदान में परशुराम सेवा संस्थान में एक विवादित बयान देकर खलवली मचा दी थी | उन्होंने कहा था की आज संबिधान के सिर पर बैठने वाले लोग कल तक उनके (ब्राहमणों के) जूते साफ किया करते थे | आज वे तुम्हारे हुजुर हो गए है | उनका यह बयान सोशल मीडिया पर शनिवार से ही छाया रहा |उनकी इस टिपण्णी को दलित व पिछड़ा वर्ग का विरोधी माना जा रहा है | उनके इस बयान पर आलोचना बढ़ने पर भाजपा ने सोमवार को डा. मधु पर कारवाई करनी शुरू की |

No comments:

Post a Comment