Thursday 19 November 2015

परमाणु ऊर्जा परमाणु शक्ति


यूरेनियम एवं थोरियम ऐसी धातुएं हैं जिनके परमाणु केंद्र में प्रचुर ऊर्जा के  भंडार है | यह परमाणु शक्ति कहलाती है | परमाणु ऊर्जा का उत्पादन करने की दो विधियाँ (१) विखंडन और (२) संगलन है | विखंडन क्रिया में एक बड़ा   परमाणु टूटकर दो छोटे परमाणुओं में विभाजित  हो जाता है | संगलन क्रिया में दो हल्के परमाणु परस्पर गलकर एक बड़े परमाणु में परिवर्तित हो जाते है | परमाणु ऊर्जा परमाणु शक्ति ग्रहों से प्राप्त की जाती है | यह प्रौधोगिकी बहुत महंगी है | विश्व में लगभग ७० प्रतिशत से अधिक परमाणु शक्ति केंद्र पशिचमी यूरोप तथा संयुक्त राज्य अमरीका में है | परमाणु शक्ति के अन्य प्रमुख उत्पादक देश रूस ,यूक्रेन तथा जापान हैं | भारत भी इस क्षेत्र में निरंतर अग्रसर हो रहा है | यूरेनियम कनाडा , संयुक्त राज्य अमरीका ,दक्षीण अफ्रीका ,आस्ट्रेलिया ,जायरे ,मलागासी ,जर्मनी ,स्पेन ,स्वीडन ,भारत तथा पूर्व सोवियत संघ में पाया जाता है थोरियम श्रीलंका , मलागासी ,मोनाजाइट ब्राजील, आस्ट्रेलिया मलेशिया , श्रीलंका , भारत तथा संयुक्त राज्य अमरीका में मिलता है | विगत कुछ बर्षो में परमाणु शक्ति के विकास में कमी आयी है | क्यूंकि थ्रीमाइल आइलैंड (संयुक्त राज्य अमरीका) तथा चेरनोबिल (रूस) के परमाणु शक्ति ग्रहों में दुर्घटना होने से परमाणु विकिरण की समस्या पैदा हो गयी है| परमाणु कचरे को निपटाने से भी पर्यावरण दूषित होने का खतरा पैदा हो गया है |

No comments:

Post a Comment