Tuesday 24 November 2015

जेम्स


 प्राचीन काल में आदमी एक स्थान से दूसरे स्थान तक पैदल ,बैलगाड़ी  ,घोडा  तांगा
दुआरा जाते थे | सड़के बहुत ख़राब थी | थोड़ी दूरी तक जाने मे भी घंटो लग जाते थे |
किन्तु बर्तमान मे ऐसा नहीं है | क्या तुम दिल्ली ,कोलकाता अथवा मुंबई पैदल या
बैलगाड़ी से जाते हो  नही तुम नहीं जाते | अब तो रेलगाड़िया है | लोगो को बहुत लम्बे
सफ़र तय कराती हैं | थोड़े  ही घंटो मे और बड़ी तीब्र गति से चलती हैं | रेलगाड़ियां भाप
की शक्ति डीजल आयल अथवा बिजली द्वारा चलाई जाती हैं | क्या तुम जानते हो सर्व
प्रथम भाप के इंजन को किसने बनाया  शायद तुम नहीं जानते | एक अंग्रेज ने सर्बप्रथम
भाप से चालित इंजन बनाया | उसका नाम जेम्स वाट था | वह १९ जनवरी १७३६ ई० मे
स्कॉटलैंड मे पैदा हुआ | उसके पिता एक बड़ई थे | जेम्स पड़ने लिखने मे अच्छा नहीं था
| उसे पुस्तके नहीं भाती थी | बल्कि उसे बड़ईगिरी और कला मे रूचि थी | उसके पिता ने
उसे दुकान के एक कोने मे लुहार की एक भट्टी तथा बैठने के लिए एक बेंच दे दिया |
वहां उसने कठोर काम किया | उसकी माता एक दयालु स्त्री थी | उसने उसके काम में
उसकी मदद की | एक बार वह रसोईघर  मे बैठा मे हुआ था | हाँ  उसने अंगीठी के
ऊपर एक केतली देखी | उसमे पानी उबल रहा था और उससे भाप बाहर आ रही थीं |
वह उसे देख रहा था | केतली का ढक्क्न बार-बार ऊपर उठता और नीचे गिरता | वह
उत्सुकता मे पड़ गया और उसने बार-बार देखा | तब उस समय रसोईघर मे उसकी
चाची आ गई | वह उस पर बड़ी नाराज हुए और बोली  तुम बड़े निक्कमे लड़के हो
तुम यहाँ क्या कर रहे हो  जाओ और पढाई करो | जेम्स ने उसकी कुछ नहीं सुनी |
वह अंगीठी पर रखी केतली को ही देखता रहा | उसने एक कोयले के टुकड़े को ढक्कन
पर रखा | किन्तु जैसे ही भाप बाहर निकलती ढक्क्न ऊपर उठता और नीचे गिरता |
उसने प्रसंता के कारण चीख लगाई  आंटी  देखो |  भाप ढक्कन को ऊपर ठकेल
रही हैं | एक बड़ा बिचार उसके दिमाग में आया | उसने अपने मन मे कहा  भाप
मे बड़ी शक्ति हैं |  उसने और अधिक प्रयोग किये और अपना अधिक समय
वर्कशॉप मे ब्यतीत किया | इस तरह उसने पहला भाप का इंजन बनाया | सबसे
पहले लोगो ने इसे कोयले की खानों से कोयला और पानी खींचने मे प्रयोग किया |
इसने रेलगाड़ियो को नहीं खीचा | इसके पश्चात जाज्र स्टीफेन्सन ने भाप के इंजन मे
डिब्बे जोड़ दिए और यात्रियो को ले गया | प्रारभ मे इसमे केवल दो  डिब्बे थे | लोगो
ने इंजन को लोहे का घोडा कहा | आज हम दर्जनों डिब्बों वाली रेलगाडियां रखते
हैं, वे टनो माल और सैकड़ों यात्रियो को ले जाती | हमे जेम्स वाट और जोर्ज स्टीफेन्सन
को मानब जाती की इस बड़ी सेवा के लिए धन्यवाद देना चाहिए |     










No comments:

Post a Comment