Thursday 16 June 2016

महबूबा मुफ़्ती बनीं जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री


जम्मू –कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ महबूबा मुफ़्ती ने सोमबार को ली | उनके नेतृत्व में सूबे में पीडीपी भाजपा की दूसरी पारी की शुरुआत हो गई | सूबे की पहली मुख्य मंत्री बनकर महबूबा मुफ़्ती को इतिहास का गौरब हासिल हुआ | इसके साथ ही भाजपा के डा. निर्मल सिंह ने दूसरी बार डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली | मन्त्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अलावा १६ कैबिनेट और ६ राज्य मंत्री है | महबूबा मंत्री मंडल में मंत्री रहे पीडीपी
के चार तथा भाजपा के दो सदस्यों को मौका नही मिल पाया | पीडीपी से कैबिनेट मंत्री रहे कद्दावर नेता अल्ताफ बुखारी व जावेद मुस्तफा मीर राज्यमंत्री रहे अब्दुल मजीद पाडर तथा अशरफ मीर तथा भाजपा के धाकड़ नेता सुखनंदन कुमार को दोवारा मौका नही मिला | इसके साथ ही उधमपुर से भाजपा कोटे से राज्य मंत्री रहे             पवन गुप्ता और निर्दलीय विधायक को भी बाहर का रास्ता दिखया गया | मंत्रिमंडल में पीडीपी और भाजपा
में दो-दो नये चेहरों को शामिल किया गया है | शपथ ग्रहण समारोह का पीडीपी सांसद तारिक हमीद कर्रा और कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया | पूर्व में  मन्त्रिमंडल मुफ़्ती सहित मंत्रियों की संख्या २५ थी | शपथ समारोह सुबह ११ बजे राजभवन में शुरू हुआ | इसके बाद राज्यपाल ने सबसे पहले महबूबा मुफ़्ती को पद की शपथ दिलाई | इसके बाद डा. निर्मल सिंह ने ली | फिर पीडीपी और भाजपा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई | पीडीपी के मंत्रियों ने उर्दू और अंग्रेजी में तो भाजपा के मंत्रियो ने हिंदी और डोगरी में शपथ ली | डा. जितेद्र सिंह , हरसिमरत कौर केन्द्रीय मंत्री वेकैया नायडू , भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारुख अब्दुल्ला व उमर अब्दुल्ला भी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने |

No comments:

Post a Comment