Wednesday 15 June 2016

जलवायु परिवर्तन के मुददे पर दुनिया तुरंत उठाए कदम : मोदी


पेरिस- जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में हिस्सा लेने आए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारत पवेलियन के उद्घाटन के बाद कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एक प्रमुख वैश्विक चुनौती है और पूरे विश्व को
इस दिशा में तुरंत कदम उठाते हुए एक व्यापक,  बराबरी वाला और दीर्घकालिक समझौता करना चाहिये | उन्होंने जीवनशैली में सुधार की मांग भी कि ताकि प्रथ्वी का बोझ घटाया जा सके | मोदी ने कहा कि कुछ
देशो की जीवनशैली के कारण विकासशील देशो के अवसरों पर ग्रहण नही लगना चाहिये | उन्होंने कहा, जलवायु परिवर्तन एक प्रमुख वैश्विक चुनौती है लेकिन यह हमारी देन  नही है | इस सम्मेलन के निष्कर्ष
को अहम बताते हुए उन्होंने कहा हम चाहते है कि पूरा विश्व इस दिशा में तुरंत कदम उठाए | हम चाहते है
कि पेरिस में इस पर एक व्यापक ,बराबरी वाला और दीर्घकालिक समझौता हो | उन्होंने भरोसा जताया कि  सम्मेलन के अंत में जिस निष्कर्ष पर पहुँचा  जाएगा वह मानवता और प्रकृति के बीच के संतुलन को पुनः स्थापित करने वाला होगा | प्रधानमंत्री ने कहा भारत की तरक्की हमारी नियति है और हमारे देशवासियों
का अधिकार है | लेकिन हम जलवायु परिवर्तन से लड़ने में भी आगे रहेंगे | पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
के साथ मोदी ने भारत पवेलियन के बिभिन्न स्टॉल का जायजा जिसमे ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन घटाने कि देश कि प्रतिबधता को प्रदर्शित किया गया है | बाद में उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा पर एक पुस्तक जारी किया |
प्रधानमन्त्री ने कहा हमारा पवेलियन जलवायु परिवर्तन से लड़ने कि हमारी प्रतिबधता को प्रदर्शित करता है | अपने संबोधन के अलावा सोमवार को ब्रिटेन के ओपिनियन खंड में छपे लेख में भी प्रधानमन्त्री ने जीवनशैली में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया | अपने लेख में मोदी ने कहा कुछ देशो में बाधा नही आनी चाहिये क्यूंकि कई देश अभी विकास की पहली सीडी ही चढ़ पाए है |

No comments:

Post a Comment