Tuesday 5 April 2016

पॉवर सप्लाई पर केस्को द्वारा तैयार हुआ बैक आप प्लान


कानपुर-  केस्को ने अल्टरनेट पॉवर सप्लाई के लिए बैकअप प्लान तैयार किया है।इसके लिए केस्को अफसरों ने एस्टीमेट तैयार करके टेंडर भी कॉल किया है |ट्रांसमिशन स्टेशन में खराबी या फिर 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन या अंडर केबल फाल्ट के कारण न तो घंटों सबस्टेशन ठप रहेंगे और न ही आपको पॉवर क्राइसिस
से जूझना पड़ेगा,


बैकअप प्लान का न आना 
केस्को में लगभग ८३ सबस्टेशन हैं। ये सबस्टेशन २२० केवी आरपीएच, बिठूर, नौबस्ता, कानपुर साउथ रुमा, पनकी और १३२ केवी आजाद नगर, कृष्णा नगर, मेहरबान सिंह का पुरवा, दादा नगर आदि ट्रांसमिशन स्टेशन से जुड़े हुए है।ट्रांसमिशन स्टेशन से इन सब स्टेशनों को 33 केवी ओवरहेड लाइन या अंडरग्राउंड से बिजली दी जा रही है। इसके द्वारा सबस्टेशंस के जरिए ५.४०  लाख घरो में व , मार्केट और फैक्ट्रीज में पॉवर सप्लाई की जाती है। पर ट्रांसमिशन से सबस्टशनों को जाने वाली ३३ केवी की लाइन या केबल में ब्रेकडाउन या फाल्ट होने पर केस्को का कोई बैकअप प्लान नहीं था। इसी वजह से पिछले साल आंधी तूफान के कारण छप्पर मूलगंज, शास्त्री नगर, चौक सर्राफा, फजलगंज गुमटी,  आदि सबस्टेशन ठप हो गए थे।अल्टरनेट पॉवर सप्लाई का इंतजाम न होने की वजह से इन सबस्टेशनो को चालू करने में दो दिनो का वक्त चुका था। वहीं ३३ केवी लाइन में ब्रेकडाउन, अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट की बजह से घंटों तक सबस्टेशन ठप रहना सिटी में बड़ी आमबात हो गई है।पिछले १६ घंटो तक सर्वोदय नगर व आरटीओ के सबस्टेशन ठप होने की बदौलत बिजली संकट से जूझ रहे लोगों ने आगजनी व तोड़फोड़ भी की थी |

बैकअप प्लान कुछ इस तरह है  
केस्को ने पॉवर सप्लाई के लिए एक प्लान तैयार किया है। जिसमे इस बैकअप प्लान में शहर में स्थित सभी सबस्टेशनों को शामिल किया जाएगा | जिससे कि लोगो को सबस्टेशन ठप होने के साथ-साथ ५० से ६० हजार लोगों को पॉवर क्राइसिस से न जूझना पड़ सकता है। इस प्लान के तहत सबस्टेशनों को दो ट्रांसमिशन स्टेशनों से पॉवर सप्लाई देने का इंतजाम किया जाता है।जिससे कि एक ट्रांसमिशन स्टेशन फेल होने या ब्रेकर, पॉवर ट्रांसफॉर्मर में खराबी के कारण एक साथ कई सबस्टेशन ठप न हो सके । इसका एक और फायदा भी यह  होगा कि ट्रांसमिशन स्टेशन से सबस्टेशन जाने वाली ३३ केवी ओवरहेड लाइन या अंडरग्राउंड फाल्ट होने से दूसरे ट्रांसमिशन से जोड़कर केस्को सबस्टेशन को चालू कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में अभी तक बिठूर ट्रांसमिशन से जुड़े दयानन्द विहार, सिंहपुर व बिठूर सबस्टेशन को नई लाइन व केबल बिछाकर आजाद नगर ट्रांसमिशन स्टेशन से जोड़ने की तैयारी की जा चुकी है। इसी तरह आजाद नगर ट्रांसमिशन से जुड़े जरीबचौकी व आलूमंडी कोपरगंज डिवीजन के सबस्टेशनंस को आरपीएच ट्रांसमिशन से भी जल्द ही केस्को जोड़ दिया जाएगा |केस्को अफसरों के मुताबिक जहां दो ट्रांसमिशन स्टेशनो से सबस्टेशनों को पॉवर सप्लाई देना संभव नहीं था , वहां पर सबस्टेशनंस को इंटरकनेक्ट कर दिया गया है |

कॉल किए गए टेंडर
केस्को अफसरों ने बैकअप प्लान को हकीकत में बदलने का एक कॉल भी है। इन्हें अल्टरनेट लाइन, केवल बिछाकर नजदीकी ट्रांसमिशन आजाद नगर, आरपीएच व कानपुर साउथ रूमा से केस्को तक भी जोड़ेगा।
पॉवर सप्लाई के इस व्यवस्था पर करीब ७० लाख रुपए खर्च होने की संभावना है।इसमें दयानन्द विहार, सिंहपुर, बिठूर, जरीब चौकी व आलूमंडी डिवीजन के सबस्टेशन व हाइवे सिटी सबस्टेशन शामिल हैं। सब स्टेशन- जरीब चौकी, जवाहर नगर, अफीम कोठी, आलूमंडी कोपरगंज आरपीएच ट्रांसमिशन |ताकि ब्रेकडाउन
पर बंद न रहे सबस्टेशन

सबस्टेशन- दयानन्द विहार, सिंहपुर, बिठूर आजाद नगर ट्रांसमिशन |
खर्च- 20.0 लाख  , खर्च- 28.50 लाख |
सबस्टेशन- हाइवे सिटी , कृष्णा नगर , ट्रांसमिशन कानपुर साउथ रूमा से
खर्च- 21.50 लाख

No comments:

Post a Comment