Friday 25 March 2016

दस बाते जो होली के बाद भी आपको बनाए हैंडसम और ब्यूटीफुल


होली का त्यौहार मतलब रंगों की मस्ती में डूब जाना | होली पर मस्ती की कोई सीमा नही होती लेकिन स्वास्थ्य तथा  सौंदर्य से जुडी हुई कुछ सावधानियां रखना जरुरी होता है | होली पर इन दस बातो का विशेष ध्यान रखे ताकि होली के रंग में भंग न पड़ जाए |

1.होली के साथ-साथ हमे अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष देखभाल रखनी होती है | जब भी आप होली खेलने घर से निकले अपनी त्वचा पर कोई तैलीय क्रीम या फिर तेल, घी या फिर मलाई लगाकर निकलें, ताकि त्वचा पर रंगों का बुरा असर न पड़े |

2. बालो को रंगों से बचाने का पूरा प्रयास करना चाहिये | क्यूंकि रंग आपके बालों को रूखा, बेजान और कमजोर बना सकते हैं। क्यूंकि रंग आपके बालो का पोषण भी छिन सकते है |

3. होली खेलते समय  आँखों  का भी काफी  ख्याल रखना होता है | अगर आँखों में रंग चला जाये तो सबसे पहले आँखों को साफ पानी से धोए | यदि आंखे धोने के बाद भी तेज जलन हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

4. अगर आँखों पर गलती से गुब्बारा लग जाए या खून निकलने लगे तब पहले सूती कपडे से आंखे ढके या फाहा लगाए | इसके बाद डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

5. होली के हरे रंग में कॉपर सल्फेट पाया जाता है | इस बात का विशेष ध्यान रखें। की यह रंग आंखों में एलर्जी, सूजन अंधापन जैसी समस्याएं पैदा कर देता है |

6. सिल्वर जैसे चमकीले रंग का इस्तेमाल कतई न करें। इसमें एल्युमीनियम ब्रोमाइड होता है, जो त्वचा के कैंसर के लिए जिम्मेदार हो सकता है | वहीं काले रंग में उपस्थि‍त लेड ऑक्साइड किडनी को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है |

7. होली खेले लेकिन पुरे होश में खेले | ज्यादा नशा करना आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता ही है बल्कि कई बार घटनाओ का कारण भी बन जाता है | इसलिए होली को सुरक्षित तरीके से ही खेले|

 8. बाजार की मिठाईयों को सेवन करने से बचें। इनमें मिलावट भी हो सकती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। घर पर बने व्यंजनो  का पूरा  मजा ले सकते है  क्योंकि वे शुद्धता के साथ बनाए जाते हैं।

9. होली के पर्व पर कई बार लड़ाई-झगड़े भी हो जाते हैं, लेकिन यह एक भाईचारे का पर्व है | अपना भाईचारा  बनाये रखे | और मिल-जुलकर रंगों के साथ होली मनाए |

10.कोशिश यही करे की रंग हर्बल हो | इन रंगों का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता और इन्हे आसानी से घर में भी बनाया जा सकता है | लेकिन बाजार में  हर्बल रंग भी  उपलब्ध हैं।




No comments:

Post a Comment