Thursday 31 March 2016

टी-२० वर्ल्ड कप- साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को आठ विकेटो से हराया


वर्ल्ड टी-२० के मैच में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में साऊथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबला हुआ | इस बीच साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ १२१ रनों का लक्ष्य रखा था | इसके  बाद साउथ अफ्रीका ने दो विकेट के नुकसान पर १७.४ ओवरों में पूरा कर लिया |

अमला ने लगाया अर्धशतक 
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेले जाने वाले टी-२० मैच में श्रीलंका ने १२१ रनों पर साउथ ने चुटकी बजाते हुए अपने लक्ष्य को पूरा किया था | हालाँकि टीम की शुरुआत अच्छी नही रही लेकिन बाद में १७.४ ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर ही हासिल हो गया | बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (९) ने कुल १५ के स्कोर पर उनको पवेलियन जाने को मजबूर कर दिया | इनके बाद डु प्लेसी और अमला ने पारी संभाली। जिसमे इन लोगो ने दुसरे विकेट के लिए ६० रनों की साझेदारी करके टीम की जीत को लगभग टी कर दिया |इस दौरान डु प्लेसिस ७५ के स्कोर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पारी को सँभालने के लिए डिविलियर्स आए | इस दौरान इन्‍होंने अमला के साथ ४७ रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत हासिल कराई। इस दौरान अमला ने अर्धशतकीय पारी खेल कर ५६ रन बनाए। जिसमें उन्‍होंने ५२ गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

जोरदार रही शुरुआत 
वही इस मैच में साउथ अफ्रीका के टॉस जीतने के बाद मिले न्‍यौते पर बल्लेबाजी करने आई श्रीलंकाई टीम की शुरुआत जोरदार रही | लेकिन बाद में वह धीमी होती चली गई | इस दौरान श्रीलंका के कार्यवाहक कप्तान दिनेश चांदीमल ने २१ रन बनाए |वही तिलकरत्ने दिलशान ३६ रन बनाकर पवेलियन लौट गए।इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 45 रन जोड़े, लेकिन इस दौरान चांदीमल आउट हो पवेलियन लौट गए। इसके बाद तो जैसे श्रीलंका को स्‍टैंड लेना काफी मुश्‍किल हो गया। इस स्‍कोर के बाद कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज देर तक नहीं खेल सका। मिलिंदा सिरिवर्दने (15), दसुन शनाका ने नाबाद 20 रनों की पारी खेली। जिससे इस दौरान 19.3 ओवर में 120 रनों पर टीम ढेर हो गई।इस जोड़ी ने पहले विकेट में ४.५ ओवर में ४५ रन जोड़े | लेकिन इस दौरान चांदीमल आउट होकर पवेलियन लौट गए | इसके बाद तो जैसे श्रीलंका को स्‍टैंड लेना काफी मुश्‍किल हो गया। इसके बाद कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज देर तक नहीं खेल सका।   मिलिंदा सिरिवर्दने ने १५ द्सून शनाका ने २० रनों की पारी खेली | जिससे इसके दौरान १९.३ ओवरों 120 रनों पर टीम ढेर हो गई।

No comments:

Post a Comment