Wednesday, 23 December 2015

चाँद पर बस्तियां बसाने की संभावना तलाशेगा इसरो


नई दिल्ली- (हिमांशु मिश्र) चाँद पर पानी की खोज करने में सफलता हासिल करने के बाद भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संस्थान (इसरो) फिर से चाँद को खंगालने के साथ ही सूरज की ओर भी कदम बढ़ाएगा | बस्तियां बसाने की संभावना तलाशने के लिए इसरो जहाँ बर्ष २०१७ में चंद्रयान-२ को चाँद पर भेजेगा , वही इसकी योजना बर्ष २०१९ में सोलर मिशन के तहत आदित्य-१ सूरज पर भी छलांग लगाने की है |इस बीच अन्तरिक्ष अनुसन्धान क्षेत्र में भारत को दुनिया की महाशक्ति बना कर अपनी प्रतिभा का पहले ही लोहा मनवा चुका इसरो अब देश का कमाऊ पूत भी साबित हो रहा है | संस्थान ने बीते डेढ़ साल में स्पेस मार्केटिंग में १.५ करोड़ डॉलर और ८ करोड़ यूरो की कमाई की है | इस क्रम में सिंगापुर में छह सैटलाइट लांच करने के बदले इसरो को २.६० करोड़ रुपये हासिल हुए | स्पेस मार्केटिंग में तेजी से अपना पांव पसार रहे इसरो को कई अन्य देशों से सैटलाइट लांच कराने के दर्जनों प्रस्ताव मिले है | कि इसरो ने अन्तरिक्ष अनुसन्धान के क्षेत्र में भारत को महाशक्ति बना दिया है | उन्होंने कहा कि पहले हमने चाँद पर पानी ढूंढा अब चंद्रयान २ के जरिए चाँद पर बस्तियां बसाने की संभावना तलाशेंगे |         

No comments:

Post a Comment