Saturday, 21 November 2015

रिक्रेशन


रिक्रेशन क्या है जब हम लम्बे समय तक कोई काम करते है तब हम थकान महसूस करते है तो हमे कुछ आराम की आवश्यकता होती है | आराम हमे चुस्त तथा फुर्तीला बनता है | अपने खाली समय में हम मस्ती करना तथा  आराम  करना पसंद करते है | यह रिक्रेशन कहलाता है | बच्चे खाली समय में बिभिन्न प्रकार के  आनंद उठाते है वे इनडोर गेम्स जैसे लूडो , स्नेक्स व लैडर्स ,कैरम , चैस आदि खेलते है | कुछ बच्चे बाहर खेलना पसंद करते है | वे फुटबाल ,हॉकी और क्रिकेट आदि खेलते है कुछ बच्चे स्टोरी बुक्स और कॉमिक्स  पढ़ने का आनन्द उठाते है | कुछ बच्चे टीवी पर अपना पसंदीदा प्रोग्राम देखना पसन्द करते है | ही  गांवो में लोग व बच्चे सर्कस का आनंद उठाते है | हम म्यूजियम में बिभिन्न चीजे देखते है | हम चिड़ियाघर में  चिड़ियो तथा जानवरो को देखते है | त्योहारों में हम बच्चों को मिठाईयां तथा  खिलौनो को  खरीदते हुये पाते  है | सिनेमा गावों में रिक्रिएशन  का अच्छा अर्थ है बच्चे सिनेमा हाल में फिल्मे देखने काआनन्द उठाते है | बच्चे पिकनिक जाना भी पसंद करते है | वे हाँ अपने परिवार तथा मित्रों के साथ खेलना , खाना तथा  मस्ती करना भी पसन्द करते है | बच्चे लम्बी छुट्टियों में पहाड़ी जगहों पर भी जाना पसंद करते है रिक्रिएशन हमारे लिए बहुत जरुरी है |  


No comments:

Post a Comment