Tuesday, 5 January 2016

मुलायम पीएम ,राहुल डिप्टी पीएम बनें तो कांग्रेस से गठबंधन संभव : अखिलेश


प्रदेश के मुख्यमंत्री ने २०१९ के लोकसभा चुनाव के लिए रखी शर्त

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  अखिलेश  यादव ने कहा है कि अगर उनके पिता 
मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बने और राहुल गाँधी उप प्रधानमंत्री तो अगले लोकसभा 
चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन के लिए अभी हाँ कह दूँ | एक कार्यक्रम में अखिलेश जब 
यह कह रहे थे तो वहाँ मौजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी मुस्करा कर रह गए लेकिन 
उन्होंने कोई टिपण्णी नही की | राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समिट में हिस्सा लेने
आए अखिलेश से पूछा गया कि राहुल गाँधी से उनके निजी रिश्ते अच्छे है | क्या वह
इसका इस्तेमाल कांग्रेस के साथ राजनीतिक रिश्ते कायम करने में करेंगे | इस पर उन्होंने 
कहा कि अगर नेताजी को पीएम कैंडीडेट बनाया जाता है और राहुल को डिप्टी पीएम तो
मै लोकसभा में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार हूँ | मै चाहता हूँ कि नेताजी का
सपना पूरा हो |वह भी प्रधानमन्त्री बने | माना जा रहा है कि अखिलेश की यह टिपण्णी 
प्रधानमंत्री बनने के मुलायम के सपने और २०१७ में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा 
विरोधी गठबंधन बनाने की उनकी ख्वाहिश को बयाँ कर रही थी |अखिलेश ने इस आरोप
से इनकार किया कि उनके पिता यूपी के सुपर सीएम है और अक्सर उन्हें सार्वजनिक 
मंचों पर डाट पिला देते है | उन्होंने कहा ,पिता के डाटने पर भी क्या कोई अपमानित 
महसूस करता है | हम लोग समाजवादी है | सोशलिस्ट है और पारदर्शी है | यूपी के 
मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए यह भी माना कि
समाजवादी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है लेकिन ऐसा इसलिए हुआ क्यूंकि पार्टी
ने ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर ध्यान नही दिया |



पीएम का खुलासा, साढ़े दस हजार करोड़ के काले धन का पता लगाया



दिल्ली आर्थिक सम्मेलन में बोले , १७ महीनों में अर्थव्यवस्था में काफी सुधार

नई दिल्ली- प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने खुलासा किया है कि उनकी सरकार ने विदेश में भारतीयों के साढ़े दस हजार करोड़ रुपये के काले धन का पता लगाया है | उनकी सरकार विदेश में जमा काला धन वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है | नई दिल्ली में आयोजित छठे दिल्ली आर्थिक सम्मेलन में मोदी ने कहा कि आर्थिक सुधारो को अखबारों की सुर्खिया बनने के बजाय समावेशी और व्यापक होना चाहिये | सरकार  के १७ महीने के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था बेहतर होने का हवाला देते हुए पीएम ने कहा कि हालात अचानक नही सुधरे है | इनके पीछे सरकार की सुनियोजित कदमों का हाथ है | पीएम ने कहा, जब हमने कार्यभार संभाला था तब की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है | जीडीपी में बढोतरी हुई है और महंगाई घटी है | विदेशी निवेश बढ़ा है और चालू खाता घाटा कम हुआ है | राजस्व में इजाफा हुआ है और ब्याज दरें घटी है |राजकोषीय घाटा कम हुआ है और रुपये के मूल्य में स्थिरता आई है | यह सब सरकार कीसुनियोजित नीतियो का नतीजा है | आर्थिक मोर्चे पर उठाए गए कदमो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा इसे समावेशी और व्यापक होना चाहिये |दरअसल आर्थिक सुधार छोटी तेज दौड़ नही बल्कि मैराथन है |

ज्यां द्रेज का नाम वक्ता सूची से हटा
सोनिया गाँधी के राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य और अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज का नाम दिल्ली 
आर्थिक सम्मेलन के वक्ताओ से हटा दिया गया | द्रेज को पीएम की जनधन-आधार मोबाइल 
यानी जेएएम स्कीम पर बोलना था लेकिन नाम हटा दिए जाने पर उन्होंने भाषण एक न्यूज़
पोर्टल पर डाल दिया | इसमे उन्होंने सरकार की ओर से हाई-टेक कैश ट्रांसफर को सामाजिक
नीति का आधार बनाने के खतरों के प्रति आग्रह किया |     



Saturday, 26 December 2015

यूएस में मुस्लिमों की एंट्री पर लगे रोक


अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल रिपब्लिकिन डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान


वाशिंगटन_ अमेरिका नेता डोनाल्ड ट्रंप ने मुस्लिमों को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है | उन्होंने मंगलवार को कहा है कि अमेरिका में मुस्लिमो के आने पर पूरी तरह से रोक लगा 
देना चाहिये | अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन  उम्मीदवार की दौड़ में ट्रंप सबसे
प्रबल उम्मीदवार माने जा रहे है | कैलिफोर्निया गोलाबारी के बाद से किसी नेता का यह 
अब तक का सबसे कड़ा बयान आया है | हालाँकि ट्रंप के इस बयान की उनके विरोधियों 
और व्हाइट हाउस ने जमकर आलोचना की है |हाइट हाउस ने ट्रंप के बयान की निंदा करते
हुए कहा है की सनक भरा बयान है | यह अमेरिकी मूल्यों और हितों के खिलाफ है | माना 
जा रहा है कि -६९ बर्षीय ट्रंप के इस बयान के बाद राष्ट्रपति चुनाव में यह बड़ा मुददा बन
सकता है | अपने अभियान में जारी बयान के मुताबिक ट्रंप ने मांग की ,अमेरिका में मुस्लिमों 
के प्रवेश पर तब तक रोक लगी रहनी चाहिये | , जब तक देश के प्रतिनिधियों को यह पता 
न चल जाए कि आखिर क्या चल रहा है | उनका यह विवादित बयान उस वक्त आया है जब एक दिन पहले ही राष्ट्रपति बराक ओबामा ने धर्म के आधार पर देश में किसी के प्रवेश
की बात सिर से ख़ारिज कर दी थी | ट्रंप ने कटटर इस्लाम को मुख्य खतरा करार नहीं देने
पर ओबामा को आड़े हाथों भी ले चुके है | ट्रंप ने साउथ कैरोलिना कि एक रैली में बार-बार
कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नही है |

सोनिया , राहुल समेत सभी को १९ को पेश होने का निर्देश


 नई दिल्ली_ अदालत ने नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की अरबों रुपये कि संपत्ति को हड़पने 
के आरोप में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी , उपाध्यक्ष राहुल गाँधी , कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा , ऑस्कर फर्नांडिस सहित सात को १९ दिसम्बर को पेश होने का निर्देश दिया है | इन  सभी को 
मंगलवार को अदालत में पेश होना था | , लेकिन उनके आग्रह पर अदालत ने व्यक्तिगत पेशी 
से छूट प्रदान करते हुए यह निर्देश दिया | पटियाला हाउस अदालत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट लवलीन सिंह ने अपने फैसले में स्पष्ट किया | कि आरोपी सोनिया गाँधी के अमेरिका व राहुल 
सहित अन्य के दिल्ली से बाहर होने के कारण सभी को पेशी से छूट प्रदान करने के आग्रह को 
स्वीकार करती है | अदालत ने कहा कि सभी आरोपी १९ दिसम्बर को पेश होने का निर्देश दिया
है | इन सभी को मंगलवार को अदालत में पेश होना था , लेकिन उनके आग्रह पर अदालत ने व्यक्तिगत पेशी से छूट प्रदान करते हुए यह निर्देश दिया | इससे पूर्व सोनिया गाँधी , राहुल गाँधी , 
मोतीलाल वोरा ,ऑस्कर फर्नांडिस के अलावा सुमन दुबे ,सैम पित्रोदा उर्फ़ सत्य नारायण गंगाराम 
व यंग इंडिया कंपनी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ,रामेश गुप्ता इत्यादी पेश हुए | उन्होंने अदालत को बताया कि सोनिया गाँधी इलाज के लिए विदेश गई हुई है |जबकि 
राहुल गाँधी दिल्ली से बाहर है तो अन्य यूके में है | उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का आर्डर देर शाम ही पता चला है |

कोर्ट पर नही सरकार पर बदले का आरोप लगा रही है पार्टी : कांग्रेस


नेशनल हेराल्ड मामला : कांग्रेस बचाव कि मुद्रा में लेकिन संसद में हंगामा जारी रखेगी


नई दिल्ली_ नेशनल हेराल्ड मामले पर संसद में कांग्रेस ने हंगामा आगे भी जारी रखने का
फैसला किया है | मगर अदालत में चल रहे मामले को मुददा बनाकर संसद का काम काज
रोकने को लेकर कांग्रेस बचाव कि मुद्रा में है | कांग्रेस ने बुधवार को बार-बार सफाई दी कि 
वह इस मामले में अदालत पर एक शब्द आरोप नही लगा रही | वह सरकार पर राजनीतिक
बदला लेने का आरोप लगा रही है | उधर कांग्रेस का एक बढ़ा तबका इस मुददे पर संसद में
हंगामा करने कि वकालत कर रहा है | अदालत में सोनिया और राहुल कि पैरवी कर रहे वरिष्ठ 
वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने देर शाम पार्टी के सभी सांसदों को हेराल्ड मामले के सभी क़ानूनी पहलू समझाए | संसद में रणनीति को लेकर कांग्रेस में शीर्ष स्तर पर
बैठकों का दौर जारी है | पार्टी में अंदरखाने इस विवाद से बाहर निकलने कि रणनीति पर काम 
तेज हो गया है | कांग्रेस के कई बड़े नेता फ़िलहाल इस मुददे पर हथियार डालने के लिए तैयार 
नही है | संसद सत्र के मौजूदा हफ्ते के बचे दो दिन ब्रहस्पतिवार और शुक्रवार तक पार्टी हंगामा 
करने कि रणनीति बना रही है | मगर पार्टी के अन्दर इस बात को लेकर भी चिंता है कि सरकार ने लगातार कहना शुरू कर दिया है | कि कांग्रेस अदालत की अवमानना कर रही है | राज्यसभा 
में संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को राज्यसभा में नियमों का हवाला 
देते हुए कहा  कि कोर्ट में चल रहे मामले पर अदालत में चर्चा नही हो सकती | वहीं कांग्रेस इस मुददे पर दूसरे विपक्षी दलों  का साथ लेने में जुटी हुई है | 

कोर्ट के समन से भड़के सोनिया राहुल ,कांग्रेस ने ठप की संसद


नई दिल्ली-_ कांग्रेस ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड मामले में हंगामा कर संसद ठप कर दी | इस मामले में अदालत से समन मिलने से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और उपाध्यक्ष राहुल 
गाँधी भड़के हुए है | सोनिया ने ताल ठोकने के अंदाज में कहा की वह इंदिरा गाँधी की बहू है |
और किसी से डरती नही | वही राहुल ने तमिलनाडु में कहा कि मोदी सरकार राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही है | हालाँकि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि यह अदालत का मामला है
और सरकार का इससे कोई लेना देना नही है | यह कांग्रेस है जो एक अदालती मामले को राजनीतिक रंग  दे रही है | सरकार इस पर संसद में बहस के लिए तैयार है | सोनिया राहुल
को मुक़दमे का सामना करना चाहिए | जबकि संचार और सूचना प्रोधौगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद 
ने कहा कि कोर्ट को इससे कोई मतलब नही होता कि कौन किसकी बहू है या कौन किसका दामाद | इस मामले में मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस के सदस्यों ने वेल में आकर जम
कर हंगामा किया | इस कारण कई बार के स्थगन के बाद दोनों सदनों कि कार्यवाही दिन भर के 
लिए स्थगित हो गई है | मंगलवार को संसद कि कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया | लोकसभा में स्पीकर सुमित्रा महाजन ने बार-बार कांग्रेस से मुददे के बारे में जानकारी मांगी | उन्होंने यह भी कहा कि मुददा जानने के बाद वह कांग्रेस को अपनी बात रखने का मौका देगी | इस दौरान संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि कांग्रेस एक अदालती मामले को सियासी रंग दे रही है | उसके पास कहने के लिए कुछ नही है |


Wednesday, 23 December 2015

जन-धन में एक और सहूलियत




नई दिल्ली_ जन-धन योजना के तहत विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाने वाले करोड़ों खाता धारकों को बड़ी राहत मिलेगी , क्यूंकि इसमे ट्रांसजेक्शन के नियमो को थोडा शिथिल कर दिया गया है | पूर्व में इस योजना के तहत खुले खाते में रकम जमा करने या उससे निकासी को ही ट्रांसजेक्शन माना जाता था लेकिन अब ग्राहक द्वारा एटीएम कार्ड से बैलेंस चेक करने की प्रक्रिया को भी ट्रांसजेक्शन मान लिया गया है | उल्लेखनीय है कि पिछले बर्ष तय अवधि में ट्रांसजेक्शन नही करने की वजह से बड़ी संख्या में बीमा के दावे ख़ारिज हो रहे है | वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जन धन खाते से जुड़े नियमो में कुछ ढील दी गई है | ताकि अधिक से अधिक खाता धारको को बीमा की सुबिधा मिल सके | अब न सिर्फ ट्रांसजेक्शन की शर्त के तहत अवधि को ४५ दिन से बढा कर ९० दिन कर दिया गया है | बल्कि ट्रांसजेक्शन की शर्त को भी ढीला कर दिया गया है | अब खाताधारको को ९० दिन में रकम जमा करने या उसकी निकासी करने या सिर्फ किसी एटीएम में जाकर बैलेंस चेक करने को भी ट्रांसजेक्शन का दर्जा दे दिया गया है | गौरतलब है कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में घोषित की गई प्रधानमन्त्री जन-धन योजना के तहत खोले गये खाते में सबसे बड़ा आकर्षण मुफ्त बीमा (एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और ३० हजार रुपये का जीवन बीमा) कवरेज है | इसके अलावा भी खाते में कुछ विशेषताये है , जैसे- जीरो बैलेंस की सुबिधा , नि:शुल्क एटीएम कार्ड , ओवरड्राफ्ट की सुविधा  आदि | इसके अलावा जिन खातों में पैसा जमा कर एक्टिवेट किया जा चुका है , उसमे भी निरंतर  ट्रांसजेक्शन नही होने की वजह से बीमा क्लेम रिजेक्ट हो जाता है |