Thursday, 16 June 2016

हॉलीवुड एक्टर निकोलस केज की शानदार एक्टिंग का राज़

मशहूर हॉलीवुड एक्टर 'निकोलस केज' के किरदार तथा अलग अलग तरह के रोल करने के लिए जाने जाते
है | उनकी इस बहुमुखी प्रतिभा का क्या राज़ है | उनका यह जबाब किसी को भी हैरान कर सकता है | केज की एक्टिंग के पीछे उनका राज उनका एक ऑक्टोपस है जिसके बारे में उनका मानना है कि उसे जानना-समझना उनकी एक्टिंग को बेहतर बनाता है |

एप्पल वॉलेट में कर सकेंगे स्टोर ड्राइविंग लाइसेंस

एक्सपर्ट्स ने UK लाइसेंस का एक ऐसे वर्जन को डेवलप करना शुरू किया है अगर आपके लाइसेंस के किसी स्थान पर गिर जाने से मुक्ति मिल जाएगी | जिससे लाइसेंस खोने के डर से मुक्ति मिल जाएगी | ड्राइवर एंड व्हीकल लाइसेंसिंग एजेंसी (डीवीएलए) के चीफ ने ट्विटर पर डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस के 'प्रोटोटाइप' की तस्वीर पेश की है जिसमे वो एप्पल वॉलेट में एक पास की तरह सेव है, जो हमेशा आपके साथ रहेगा |

महबूबा मुफ़्ती बनीं जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री


जम्मू –कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ महबूबा मुफ़्ती ने सोमबार को ली | उनके नेतृत्व में सूबे में पीडीपी भाजपा की दूसरी पारी की शुरुआत हो गई | सूबे की पहली मुख्य मंत्री बनकर महबूबा मुफ़्ती को इतिहास का गौरब हासिल हुआ | इसके साथ ही भाजपा के डा. निर्मल सिंह ने दूसरी बार डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली | मन्त्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अलावा १६ कैबिनेट और ६ राज्य मंत्री है | महबूबा मंत्री मंडल में मंत्री रहे पीडीपी
के चार तथा भाजपा के दो सदस्यों को मौका नही मिल पाया | पीडीपी से कैबिनेट मंत्री रहे कद्दावर नेता अल्ताफ बुखारी व जावेद मुस्तफा मीर राज्यमंत्री रहे अब्दुल मजीद पाडर तथा अशरफ मीर तथा भाजपा के धाकड़ नेता सुखनंदन कुमार को दोवारा मौका नही मिला | इसके साथ ही उधमपुर से भाजपा कोटे से राज्य मंत्री रहे             पवन गुप्ता और निर्दलीय विधायक को भी बाहर का रास्ता दिखया गया | मंत्रिमंडल में पीडीपी और भाजपा
में दो-दो नये चेहरों को शामिल किया गया है | शपथ ग्रहण समारोह का पीडीपी सांसद तारिक हमीद कर्रा और कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया | पूर्व में  मन्त्रिमंडल मुफ़्ती सहित मंत्रियों की संख्या २५ थी | शपथ समारोह सुबह ११ बजे राजभवन में शुरू हुआ | इसके बाद राज्यपाल ने सबसे पहले महबूबा मुफ़्ती को पद की शपथ दिलाई | इसके बाद डा. निर्मल सिंह ने ली | फिर पीडीपी और भाजपा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई | पीडीपी के मंत्रियों ने उर्दू और अंग्रेजी में तो भाजपा के मंत्रियो ने हिंदी और डोगरी में शपथ ली | डा. जितेद्र सिंह , हरसिमरत कौर केन्द्रीय मंत्री वेकैया नायडू , भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारुख अब्दुल्ला व उमर अब्दुल्ला भी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने |

Wednesday, 15 June 2016

जब एक आईैएएस अधिकारी ने सुझाया समस्या का समाधान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को वैचारिक महाकुंभ में निनौरा आ रहे हैं. ऐसे में उनके आने की तैयारियों पर चर्चा करते हुए एडीजी विपिन महेश्वरी ने बार-बार इंदौर एयरपोर्ट पर सियार आने के मुद्दे पर यह सुझाव देकर सुझाया कि सियार आते हैं तो एयरपोर्ट पर एक तेंदुआ ही छोड़ दो. इस पर बाकी सब निरुत्तर ही रह गए |

प्लेन में जाने से पहले न करे ये बेबकुफिया


आज की जिन्दगी में हवाई जहाज में सफ़र करना अब आसान हो गया है | हवाई जहाज ने हमारे सफके अनुभब को नई पहचान दी है | लेकिन फिर भी सफ़र करने वाले प्लेन में ऐसी गढ़बढ़ीयां कर बैठते है |
जाने क्या है यह गढ़बढ़ीयां जिनसे दुसरो के बीच मुसीबत खड़ी हो जाती है | एयरहोस्टेस को बार-बार बुलाना -
शीट की पॉकेट से छेड़छाड़ -इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़ -जोर-जोर से बात करना -कूड़ा फेंकना |

महिलाओं के १६८ केमिकल और पुरुषों के ८४ केमिकल

अमेरिका-अमेरिका में हुए शोध के मुताबिक दिन भर में औसत महिलायें शरीर पर १२ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है | वही पुरुष छह प्रोडक्ट्स लगाते है | इन बारह प्रोडक्ट्स में १६८ केमिकल होते है | जबकि पुरुषो के छह प्रोडक्ट्स में ८४ केमिकल होते है | इनमें कैंसर करने वाले केमिकल से लेकर दिमाग के विकास को रोकने वाले तत्व होते है |       

जलवायु परिवर्तन के मुददे पर दुनिया तुरंत उठाए कदम : मोदी


पेरिस- जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में हिस्सा लेने आए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारत पवेलियन के उद्घाटन के बाद कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एक प्रमुख वैश्विक चुनौती है और पूरे विश्व को
इस दिशा में तुरंत कदम उठाते हुए एक व्यापक,  बराबरी वाला और दीर्घकालिक समझौता करना चाहिये | उन्होंने जीवनशैली में सुधार की मांग भी कि ताकि प्रथ्वी का बोझ घटाया जा सके | मोदी ने कहा कि कुछ
देशो की जीवनशैली के कारण विकासशील देशो के अवसरों पर ग्रहण नही लगना चाहिये | उन्होंने कहा, जलवायु परिवर्तन एक प्रमुख वैश्विक चुनौती है लेकिन यह हमारी देन  नही है | इस सम्मेलन के निष्कर्ष
को अहम बताते हुए उन्होंने कहा हम चाहते है कि पूरा विश्व इस दिशा में तुरंत कदम उठाए | हम चाहते है
कि पेरिस में इस पर एक व्यापक ,बराबरी वाला और दीर्घकालिक समझौता हो | उन्होंने भरोसा जताया कि  सम्मेलन के अंत में जिस निष्कर्ष पर पहुँचा  जाएगा वह मानवता और प्रकृति के बीच के संतुलन को पुनः स्थापित करने वाला होगा | प्रधानमंत्री ने कहा भारत की तरक्की हमारी नियति है और हमारे देशवासियों
का अधिकार है | लेकिन हम जलवायु परिवर्तन से लड़ने में भी आगे रहेंगे | पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
के साथ मोदी ने भारत पवेलियन के बिभिन्न स्टॉल का जायजा जिसमे ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन घटाने कि देश कि प्रतिबधता को प्रदर्शित किया गया है | बाद में उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा पर एक पुस्तक जारी किया |
प्रधानमन्त्री ने कहा हमारा पवेलियन जलवायु परिवर्तन से लड़ने कि हमारी प्रतिबधता को प्रदर्शित करता है | अपने संबोधन के अलावा सोमवार को ब्रिटेन के ओपिनियन खंड में छपे लेख में भी प्रधानमन्त्री ने जीवनशैली में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया | अपने लेख में मोदी ने कहा कुछ देशो में बाधा नही आनी चाहिये क्यूंकि कई देश अभी विकास की पहली सीडी ही चढ़ पाए है |