ममता बनर्जी (दीदी) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने वाली का ड्रेसिंग-स्टाइल और लुक बेहद सादगी भरा है | उनकी साड़ी को पारम्परिक बंगाली-सूती साड़ी कहते है | उनकी साड़ी की कीमत मात्र साढ़े तीन-सौ रुपए बतायी जाती है जिसको 'धनियाखली-साडियां' बोला जाता है. इसके अलावा पैरों में सफेद हवाई-चप्पलें और कलाई में एक साधारण-घड़ी उनकी पहचान बन चुकी है |
Saturday, 4 June 2016
ममता बनर्जी की साड़ी पड़ी सब पर भारी
ममता बनर्जी (दीदी) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने वाली का ड्रेसिंग-स्टाइल और लुक बेहद सादगी भरा है | उनकी साड़ी को पारम्परिक बंगाली-सूती साड़ी कहते है | उनकी साड़ी की कीमत मात्र साढ़े तीन-सौ रुपए बतायी जाती है जिसको 'धनियाखली-साडियां' बोला जाता है. इसके अलावा पैरों में सफेद हवाई-चप्पलें और कलाई में एक साधारण-घड़ी उनकी पहचान बन चुकी है |
भारत में इतने रुपए में बिकेगा iphone se ६४ GB smartphone
एप्पल के लेटेस्ट iphone se ले लांच होने के बाद भारत में इसकी काफी कीमते लगाई जा रही है | फाइनली कंपनी ने iPhone SE के 16 और 64जीबी वर्जन की कीमत का खुलासा कर दिया ।16जीबी हैंडसेट की कीमत 39,000 रुपये और 64जीबी वाला 49,000 रुपये में होगी |
१. सबसे सस्ता आईफोन
सोमबार के लिए अमेरिकन हैंडसेट मेकर कंपनी एप्पल ने अब तक सबसे सस्ता iphone se लांच कर दिया | इस हैंडसेट की कीमत २६,५५० रुपए(१६ GB) रखी गई है | वहीं 64जीबी वाला फोन 33,000 रुपये में मिलेगा। हालांकि यह कीमत यूएस की है और भारत में इसकी कीमत 39,000 और 40,000 रुपये रखी गई है।
2. आ गया नया आईओएस
इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी ने अपने ओएस को अपडेट कर दिया है। iPhone SE में नया iOS 9.3 मिलेगा।
३. सबसे तेज यह है
iPhone SE काफी तेज स्मार्टफोन भी है। यह पिछले हैंडसेट 5S से तीन गुना तीव्र है। इसमें इंटरनेट स्पीड 433Mbps की मिलेगी।
४ . कैमरा हुआ अपग्रेड
एप्पल ने इस बार अपने नए आईफोन में कैमरा को अपग्रेड किया है। मार्केट में जहां 12,000 रुपये कीमत वाले ज्यादातर हैंडसेट 13एमपी कैमरे के साथ आ रहे हैं तो iPhone SE में भी अब 12एमपी का कैमरा मिलेगा।
५ . 4K video को करेगा सपोर्ट
iPhone SE में बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। यह हैंडसेट 4K video और लाइव फोटोज को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही बैटरी पॉवर भी बढ़ाया गया है।
Friday, 3 June 2016
Thursday, 2 June 2016
ऑनलाइन बिजनेस करने वाली कंपनी का हर माह ८०० करोड़ का घाटा
कानपुर- ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों को जहाँ घर बैठे उत्पाद मिल रहे है वहां सरकार को हर महीने अरबो का घाटा हो रहा है | जिस पर सरकार को भरपाई करनी पड रही है | सरकार को हो रहे इस नुकसान की भरपाई के लिए अब राजस्व ट्रेड टैक्स विभाग ने अपनी नजरें टेढ़ी कर दी हैं। दरअसल, ऑनलाइन बिजनेस से हर साल सूबे को ८०० करोड़ रुपए की चपत लग रही है। अगर ऑनलाइन बिजनेस से प्रॉपर टैक्स मिले तो 800 करोड़ रुपए सलाना का राजस्व ट्रेड टैक्स विभाग को मिलेगा । राजस्व ट्रेड टैक्स विभाग को एक साल में रिटेल व्यापारियों को तकरीबन २५ प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ता है |
10 हजार करोड़ का बिजनेस
ऑनलाइन बिजनेस करने वाली कंपनियां हर साल करीब १० हजार करोड़ रुपए का बिजनेस कर रही हैं। ट्रेड टैक्स कमिश्नर यूपी में ई- कॉमर्स कंपनियों की बिक्री की कार्यवाई तो चौकाने वाले नतीजे सामने आए है | ई-कॉमर्स कंपनियां उत्तर-प्रदेश में हर साल दस हजार करोड रुपए का बिजनेस कर रहे | ऑनलाइन बिजनेस करने वाली कंपनियां हर साल करीब १० हजार करोड रुपए , के एवज में एक रुपए का भी टैक्स नहीं दे पा रही हैं। अगर, ऑनलाइन बिजनेस करने वाली कंपनियों से टैक्स लिया जाए तो 800 करोड़ रुपए का सालाना प्राप्त होगा।
गिरा व्यापार १७ प्रतिशत
ऑनलाइन कंपनियों ने फुटकर व्यापारियों के हाल खराब कर रखे है | मोबाइल फोन एस्सेरीज, रेडीमेड, खिलौने, फुटवियर और गिफ्ट आइटम से जुड़े व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उनकी खरीददारी में १० से २५ % तक की गिरावट आई है | इसका एक बड़ा कारण है की एक ही उत्पाद की कीमतों में भारी अंतर होता है | ऑनलाइन बिजनेस करने वाली कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के साथ सीधे अनुबंध करती है |जिसकी वजह से सामान की महंगाई काफी कम हो जाती है। जिससे फुटकर व ऑनलाइन मार्केट के सामान के रेट में २० से ५० प्रतिशत तक का अंतर आ जाता है |
सर्विस टैक्स विभाग के दायरे में आना
ऑनलाइन बिजनेस पर सिर्फ ट्रेड टैक्स ही नहीं, बल्कि सर्विस टैक्स की भी नजर रखता है। सर्विस टैक्स विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ऑनलाइन बिजनेस का काम ४० प्रतिशत की रफ्तार से हर साल बढ़ रहा है | ऑनलाइन बिजनेस में सामान की सप्लाई थर्ड पार्टी के जरिए होती है, जो कि सर्विस टैक्स के दायरे में आती है।
अब देना होगा प्रवेश कर
ट्रेड टैक्स बिभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लगाने की तैयारी चल रही है | छह प्रतिशत की दर से इसे लागु किया जाता है | इसके ऑनलाइन बिजनेस पर १२ प्रतिशत तक का असर पड़ेगा। कंपनियों के आम लोगो के ऊपर बोझ डाले जाने के कारण सामान और महंगा हो जाएगा | ऑनलाइन बिजनेस से होने वाली टैक्स चोरी को रोकने के लिए १ अप्रैल से गुजरात, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लगा भी दिया गया है।ऑनलाइन बिजनेस पर सख्ती करते हुए विभाग ने डिलीवरी के समय वैट का फॉर्म रखना अनिवार्य कर दिया है। फार्म-३९ के उत्पाद ले जा रहे खरीददारो की जाँच पर पूरी जानकारी बिभाग को देनी चाहिये | ऐसा न होने पर माल जब्त कर लिया जाएगा | ऑनलाइन बिजनेस से बड़ी संख्या में रिटेल कारोबारियों को नुकसान हुआ है। टैक्स चोरी को रोकने के लिए विभाग सख्त कदम उठा रहा है।
मुकेश मेश्राम, कमिश्नर, ट्रेड टैक्स.
ऑनलाइन की दुनिया में भगवान भी हो गए ऑनलाइन
आनलाइन के जमाने में अब भगवान भी आनलाइन हो गए हैं जी हां, लखनऊ के अलीगंज में स्थित बड़े हनुमान मंदिर के हनुमान अब भक्तों को आनलाइन दर्शन देंगे तथा भक्तों को ऑनलाइन हनुमान जी के दर्शन भी होंगे | इसके लिए मंदिर प्रशासन ने एक वेबसाइट तैयार की हैं जिसपर दर्शन के साथ भगवान की विधिवत पूजा भी की जा सकती हैं |
Subscribe to:
Posts (Atom)



