Tuesday, 5 April 2016

ये है पांच गूगल ऐप जो है बड़े ही काम के, लेकिन यूजर्स नहीं जानते


किसी भी एंड्रायड डिवाइस में कई गूगल एप्स होते है | ये गूगल एप्‍स प्री-इंस्‍टॉल होते हैं | पर इनकी जरूरत सभी यूजर्स को होती है | ये ऐसे ऐप है जो काफी काम के है  वैसे ज्‍यादातर एप्‍स तो इस्‍तेमाल में आते हैं जिन्‍हें बहुत कम लोग जानते हैं।

1. कला और संस्कृति 
आर्ट एंड कल्‍चर गूगल का नया एंड्रायड एप है। इसका उपयोगी इंटरफेस और डिजाइन काफी खास है । इस एप में अलग से सर्च बार दिया जाता है जो आर्ट वर्क के साथ-साथ आर्टिस्‍ट की भी जानकारी दे सकता है। देखा जाए तो गूगल एप काफी मददगार है । इस एप के जरिए आप दुनिया के तकरीबन १००० म्‍यूजियम और फेमस लैंडमार्क के साथ आर्ट वर्क खोज सकते हैं।

२ . डिवाइस असिस्ट 
यह गूगल एप २०१४ में चालू किया गया था। इस एप की मदद से यूजर अपने खोए हुए एंड्रायड डिवाइस को आसानी से खोज सकते हैं।यह गूगल एप आपकी एंड्रायड डिवाइस की परफॉर्मेंस को इंप्रूव करने की टिप्‍स दे सकता है। यह एप काफी यूजर फ्रेंडली है । हालांकि यह एप सिर्फ एंड्रायड वन, नेक्‍सस डिवाइस और गूगल प्‍ले एडीशन डिवाइस पर ही उपलब्‍ध है।

३. गेस्टर सर्च 
गूगल का यह एप काफी पहले चालू कर दिया गया था। लेकिन अक्‍सर लोग इसे यूज नहीं करते हैं। यह एप उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो टाइप या वॉयस सर्च न करते हों।दरअसल यह इंटरनल सर्च एडवाइस करता है। यानी कि कॉन्‍टैक्‍ट, सेटिंग, एप्‍स, म्‍यूजिक और यहां तक की बुकमार्क को भी उनके पहले लेटर से सर्च करता है।

४ . स्‍नैपसीड
स्‍नैपसीड एप्‍लीकेशन को गूगल २०१२ में लाया गया था।उस समय यह एप केवल आईफोन पर हुआ करता था। एंड्रायड में आने के बाद शुरुआत में तो यह काफी पॉपुलर हुआ था गूगल के मानको के लिए यह खरा साबित नही हुआ | वास्तव में यह एक फोटो एडिटिंग एप है जो काफी रोमांचक है।

५. गूगल की स्‍पॉटलाइट स्‍टोरीज
गूगल की स्‍पॉटलाइट स्‍टोरीज एक तरह से एनीमेटेड स्‍टोरीज का संग्रह है। यानी कि बच्‍चों के लिए यह काफी उपयोगी एप है। इसके एप्‍लीकेशन में आपको ३६० डिग्री का वीडियो दिखेगा जिसे आप किसी भी एंड्रायड डिवाइस पर एक्‍सेस कर सकते हैं। इसके अंतर्गत अभी तक सिर्फ चार स्‍टोरीज को शामिल किया गया है यह फ्री में उपलब्‍ध हैं । और यूजर्स को प्रत्‍येक स्‍टोरी अलग से डाउनलोड करनी पड़ेगी।

बराक ओबामा: परमाणु हथियार मिल जाये तो उसका इस्तेमाल करेंगे आतंकी



वाशिंगटन में परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में भारत सहित ५० देशों के नेताओं के साथ हुआ बैठक का आयोजन | ऐसे में इस सम्‍मेलन के एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बड़ी चिंता जताने
के साथ चेतावनी भी दी है।उन्होंने कहा कि अगर अलकायदा और आईएसआई जैसे आतंकवादी संगठनों
को परमाणु हथियार मिल जाएं तो वे इसका गलत इस्‍तेमाल करेंगे।

डर्टी बम नहीं बना पाना  
आयोजन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यह चेतावनी दी है। की  ओबामा का देश के नाम
अपने साप्ताहिक वेब और रेडियो संबोधन में कहना था कि आज आतंकवाद दुनिया की सबसे बड़ी सम-
स्‍याओं में एक हैं। इससे निपटना जरूरी है |हालांकि वे इसको पाने का प्रयास करने में पीछे नहीं हैं लेकिन
अभी तक उन्‍हें सफलता नहीं मिली है। अब तक के प्रयास की वजह से किसी भी आतंकवादी समूह को
परमाणु हथियार नहीं मिला है। इतना ही नहीं वे लाख कोशिशों के बाद भी रेडियोसक्रिय सामग्री का
इस्तेमाल कर वे डर्टी बम नहीं बना पाए हैं।

इस्तेमाल में पीछे नहीं
इससे साफ है कि अगर आतंकी संगठनों को परमाणु हथियार या परमाणु सामग्री मिल जाए तो वे उसका इस्तेमाल करने में कभी पीछे नहीं रहेंगे। आखिर में आईएसआईएल ने सीरिया और इराक में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर ही दिया है। ऐसे में जरूरी है कि परमाणु सुरक्षा का इंतजाम करना बेहद जरुरी
था | इसके लिए वैश्‍विक स्‍तर पर प्रयास की जरूरत है। इसीलिए सबसे खास बात तो यह है कि आज अधिकतर देश आईएसआईएल के खिलाफ उनका वैश्विक गठबंधन का हिस्सा हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान के उन्‍होंने
आतंकवादी हमले को खत्म करने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया।ऐसे में इस शिखर सम्मेलन में वह दुनिया के सबसे खतरनाक नेटवर्क को दुनिया के सबसे घातक हथियार लेने से रोकने का संकल्‍प लेते हैं।यह दुनिया के हित में उठाया गया एक बड़ा कदम है।

साइना और सिंधु पहुंची इंडियन ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल के शानदार प्रदर्शन में



भारत की अग्रहणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पीवी सिंधु ने कल गुरुवार को शानदार प्रदर्शन किया। महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाकर इन दोनों ने सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में जारी योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी जगह बना ली | इस दौरान सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबुमरूनफान को १७-२१, २१`-१९, २१-१६  से हरा दिया।

शानदार प्रदर्शन 
भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पीवी सिंधु की जोड़ी ने कल दोनों ने सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में जारी योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।इस दौरान इन दोनों ने अपने प्रदर्शन के बल पर टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस दौरान पीवी सिंधु का मुकाबला थाईलैंड की बुसानन ओंगबुमरूनफान से भी हुआ। इस दौरान सिंधु ने उन्‍हें दूसरे दौर में १७-२१ , २१-१९ , २१-१६ से हरा दिया।जिससे सिंधु का सामना दक्षिण कोरिया की इयोन जू बाए से होना हैं। वहीं दूसरे दौर में बाए ने भी शानदार खेला | उन्‍होंने जापान की युई हाशिमोतो को २१-१६ , २१-१०  से हराकर मुकाबले को जीतने में उन्‍हें आधा घंटे का समय लगा।

निराशा हाथ लगना
इसके आलावा साइना ने अपने दूसरे दौर के मुकाबले में थाईलैंड की इनतचाओन जिंदापोल को हरा दिया। इस समय उन्‍हें ४२ मिनट का समय लगा। साइना ने यह मुकाबला २१-१९ ,२१-१४  से जीता। जिसमें साइना नेहवाल का सामना अब ह्वेन सुंग से होगा। वहीं पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में जिश्नू सान्याल और शिवम शर्मा की जोड़ी चीनी ताइपे के शेंग मू ली और चिया सिन साई की जोड़ी २१-१७ , २१-१५ से हार का सामना करना पड़ा ।इसी वर्ग में मनु अत्री और बी. सुमिथ रेड्डी को चीनी ताइपे के ही हुंग लिंग चेन और ची लिंग वांग के हाथों २१-१९ , २१-१२ से हार का सामना करना पड़ा। वहीं मिश्रित युगल में मनु अत्री और अश्विनी पोनप्पा के हाथों में भी निराशा हाथ लगी।वहीं भारत की तीसरी जोड़ी के रूप में प्रणव जेरी चोपड़ा और अक्षयर देवाल्कर को दक्षिण कोरिया के गी जुंग किम और सा रांग किम ने २१-१८, २१-१५ से हरा दिया। 

भारत की हार पर बांग्‍लादेशी खिलाड़ी ने टीम इंडिया का उड़ाया 'मजाक'


बांग्लादेश के धुरंधर खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने गुरुवार को टी-२० वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में भारत की हार पर जताई ख़ुशी के बाद उस पर कड़ी प्रतिक्रिया देखकर यू टर्न ले लिया गया है |

भारत होगया सेमीफाइनल से बाहर  
भारत के बाहर मुशफिकर ने पहले यह लिखा कि अब मैं चैन की नींद सोऊंगा। लेकिन सोशल मीडिया पर हंगामा होता देख उन्होंने यह पोस्ट करके हटा दिया | मैं वेस्टइंडीज टीम का बड़ा प्रशंसक हूं। सॉरी कोई बात खराब लगी हो तो फिर से सॉरी | गौरतलब है कि वेस्टइंडीज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर टी-२० विश्व कप के दुसरे सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाकर भारत को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह ली |

फेसबुक पर फिर टि्वटर पर भी उड़ाया मजाक
फेसबुक के बाद टि्वटर पर भी उड़ाया मजाक बांग्‍लादेशी टीम के विकेट कीपर मुशफिकुर रहीम ने टि्वटर पर भी टीम इंडिया का मजाक बनाया। उन्होंने लिखा कि ये ख़ुशी है हा हा हा सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार रहीम के उन्होंने लिखा कि ये ख़ुशी है हा.... हा.... हा सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार से रहीम द्वारा यह ट्विट किए जाने पर भारतीय फैंस ने उनके बयान की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी | जिसे बाद भी उनको माफ़ी मांगनी पड़ी |रहीम ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए एक ट्वीट में लिखा है कि‘मैं आप सभी से माफी मांगता हूं… मैं वेस्टइंडीज़ टीम का बड़ा समर्थक हूं लेकिन पहले कहे गए कुछ कठोर शब्दों के लिए माफी।’

जेएनयू मामले पर संघ ने दिखाए कड़े तेवर


देश-विरोधी मामलो पर गतिविधि चलाने वालो संघ पर होगी कठोर कार्यवाई 

नागौर- राष्ट्रीय संघ ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के रूप में शुरू हो रहे विश्वविद्यालय परिसरों पर चिंता जताई है | संघ ने राज्य और केंद्र सरकारों से मांग की है कि वे ऐसे राष्ट्र और समाज विरोधी तत्वों पर कठिन से कठिन कारवाई कर सके| संघ ने कहा है कि सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिये कि शैक्षिक संस्थान राजनैतिक गतिविधि के केंद्र न बने रहे | रोहित वेमुला और जेएनयू मामले को सामाजिक वातावरण के तौर पर प्रदूषित करने वाली घटना बताते हुए संघ के भैया जी जोशी ने कहा है बीते कुछ महीनों से देश के कुछ विश्वविधालयो में राष्ट्रीय विरोधी और देश को नुकसान पहुचाने वाले जो समाचार मिले है वे चिंताजनक है | उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश को और बर्बाद करने वाले नारों को स्वीकार नही किया जाएगा |संसद को बम से उड़ाने की साजिश करने वाले अपराधियों को शहीद का दर्जा देकर उन्हें सम्मानित करने सरीखे कृत्यों से लगता है की ऐसे लोगो का देश के संविधान और संसद में विश्वास नही है | जेएनयू और रोहित वेमुला मामले को सियासी तूल दे रहे राजनैतिक दलों पर निशाना साधते हुए भैया जोशी ने कहा है कि देश में राष्ट्रीय विचारधारा की प्राप्त होती स्वीकृति से अराष्ट्रीय और असमाजिक तत्वों की सेहत बिगड़ी है | आरक्षण की मांग को लेकर गुजरात में हुए हिंसक आन्दोलन पर सख्त तेवर दिखाते हुए संघ ने कहा है कि दोनों राज्यों में किया गया हिंसक आन्दोलन समस्त प्रशासन व्यवस्था के लिए चुनौती तो खड़ी करता ही है | इससे समाजिक सौहार्द और विश्वास में दरार भी पैदा होती है |भैया जोशी ने कहा योजनाबद्ध देश विरोधी गतिविधि चलाने वाले व्यक्ति और संस्थाओ के प्रति प्रशासन को कठोर कार्यवाई करनी चाहिये | उन्होंने समाजिक गतिविधियो पर चिंता जताते हुए सियासी दलों से आह्वान किया है कि वे नीति छोड़कर ऐसी घटनाओ को गंभीरता से ले |

Sunday, 3 April 2016

गूगल कैमरा एप से तस्वीर खीचने पर आपको मिलेंगी इनसे जुडी सभी जानकारिया


इंटरनेट की कंपनी गूगल अपने एंड्रायड डिवाइसों के ऑफिशियल कैमरा एप पर एक नई सुबिधा देने जा रही है | कंपनी अपने कैमरा एप को गूगल गॉगल से जोड़ देगी। यानी कोई भी तस्वीर खीचते ही इससे जुडी आपको सारी जानकारी तुरंत मिल जाएगी | अगमेंटेट रियल्‍टी की तरह करेगी | गूगल ने कैमरा एप के साथ नई सुबिधा जोड़ दी है |

अगमेंटेट रियल्‍टी की तरह करेगी काम
 हालाँकि यह फंक्‍शन कोई नया नही है | क्योंकि सर्च इंजन गूगल पहले से ही गूगल गॉगल का प्रयोग करती आ रही है।गूगल गॉगल एक अगमेंटेट रियल्टी एप है जो की तस्वीर खीचने पर उसके बारे में सर्च करने की सुबिधा देती है | गूगल गॉगल फिलहाल अंग्रेजी, फ्रेंच, इटालियन, जर्मन, स्पैनिश, पोर्टगुइज, रूसी और तुर्की भाषाओं को पढ़ सकता है | साथ ही उन्हें अन्य भाषाओ में ट्रांसलेट भी करता है | वहीं इसका इस्‍तेमाल बारकोड स्कैनर के रूप में भी किया जा सकता है।

गॉगल की शुरुआत (२००९) 
 गूगल के गॉगल की शुरुआत हुई थी २००९ में | लेकिन कुछ सालों बाद इसे अपडेट करना छोड़ दिया गया अब इसका इस्तेमाल न के बराबर ही होता है | फ़िलहाल कंपनी अब इसे दोवारा एक बड़े पैमाने पर लाने जा`रही है | इसे कैमरा ऐप के साथ जोड़ा गया है | ताकि सभी एंड्राइल यूजर्स के फोन पर यह सुबिधा पहुंचाई जा सके | हालांकि गूगल गॉगल से तस्वीर खींचकर सर्च करने पर कई चीजें एक साथ आ जाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें एक नया फीचर जोड़ा गया है जिसमे अपनी मनचाही चीज पर गोला बनाकर उससे सम्बंधित जानकारी को खोजा जा सकता है |

टी-२० वर्ल्ड कप- इंग्‍लैंड का न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश


ईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में कल इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया । इंग्‍लैंड ने न्यूजीलैंड
को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। आज के दुसरे सेमीफाइनल में यह पता चल जाएगा की इंग्लेंड का फाइनल में वेस्‍टइंडीज से या फिर इंडिया से सामना होगा या नही | न्‍यूजीलैंड ने २० ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर १५३ रन ही बनाए | वही इंग्‍लैंड ने जबाव में १७.१ ओवर में ३ विकेट पर १५९ रन ही बनाए |
शुरुआत धीमी रही 
दिल्‍ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में कल इंग्‍लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हुआ। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। १७ रन बनते ही उन्हें एक विकेट का झटका लग गया | फिर भी उसने इंग्‍लैंड के सामने २० ओवर में आठ विकेट पर १५३ रन का लक्ष्‍य रखा। इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कोलिन मुनरो ने ४६ रन की पारी खेली।टीम ने १७.१ ओवर में ३ विकेट पर १५९ रन बनाकर जीत हासिल कर ली।न्‍यूजीलैंड के लिए दिए लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत जोरदार रही |
शानदार प्रदर्शन 
इस दौरान इंग्‍लैंड के एलेक्‍स हेल्स और जेसन रॉय की जोड़ी ने मैदान पर उतर कर ८२ रनो की साझेदारी की। इसके बाद एलेक्स हेल्स २० रन बनाकर लौट गए | इस दौरान उन्होंने एक एक चौका व एक छक्का भी लगाया | जेसन रॉय द्वारा ७७ रन बनाए गए | वही मोर्गन जीरो रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए |फिर मैदान पर रूट और जोस बटलर ने प्रदर्शन किया। इन्होने ४.५ ओवर में ४९ रन बनाए | जिससे अभी इंग्लैंड के खाते में १७ बौले ही बाकी थी | तब तक जीत उनके खाते में आ चुकी थी | इंग्‍लैंड ने अभी तक इस मैच में वेस्ट इंडीज, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, और श्रीलंका को ही हराया था । वहीं न्‍यूजीलैंड ने इंडिया को ऑस्‍ट्रेलिया, पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश को हराया था।