Sunday, 3 April 2016

अब स्मार्ट फोन पर भी उपलब्ध होगा आपका पासपोर्ट


आज के दौर में पासपोर्ट रखना लोगो के लिए बहुत जरुरी है | ऐसे में अधिकांश लोग अपने साथ रखते भी है पर कई बार भूल भी जाते है | तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है | लेकिन ऐसे ही जरुरी डॉक्‍यूमेंट खोने से मुसीबत भी आ जाती है | अब स्मार्टफोन में ही पेपरलेस इलेक्‍ट्रॉनिक पासपोर्ट जोड़े जाएंगे। इससे लोगों की टेंशन भी कम हो जाएगी |

बोर्डिंग कार्ड जैसा काम करना 
 क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है की आप एयरपोर्ट पहुँचने वाले हो और आपका पासपोर्ट घर पर ही रह गया हो | तो आपको परेशान होने की जरूरत नही है | क्योंकि ब्रिटिश कंपनी डे ला रू स्मार्टफोन में ही पासपोर्ट जोड़ने जा रही है। इससे लोगो को काफी हद तक आराम मिलेगा | कंपनी नोट और पासपोर्ट छापने का काम करती है। यह पेपरलेस पासपोर्ट तकनीक पर काम कर रही है।अब पासपोर्ट को स्मार्टफोन में ही स्टोर किया जा सकता है |  कंपनी प्रवक्ता का कहना है कि वह कई तकनीकों पर काम कर रहे हैं । हालाँकि इसका विकास अभी शुरू हुआ है | कंपनी की रिपोर्ट में पासपोर्ट को स्मार्टफोन से जोड़ने के खतरों का भी जिक्र किया गया है।

स्मार्टफोन की विशेष सुरक्षा  
इसकी खास बात यह है की स्मार्टफोन के चोरी होने पर यह सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है | इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है | सुरक्षा कंपनी के अनुसार फोन में डिजिटल पासपोर्ट रखने के लिए नए हार्डवेयर की जरूरत होगी। इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट को सुरक्षित ढंग से रखा जाना तथा फोन से कापी न किया जाना |इसके अलावा इसे पासपोर्ट धारक के साथ वायरलेस तरीके से जुड़ने में सक्षम होना | क्यूआर कोड के माध्यम से जोड़ने पर कॉपी होने या धोखाधड़ी का खतरा बना रहता है | 

पानी के लिए हाहाकार पेयजल संकट में लोगो ने घेरा व मटके फोड़े


बर्रा में ट्यूबवेल मोटर फुंकने से सप्लाई प्रभावित
कानपुर- ड्रिंकिंग वाटर की जबरदस्त किल्लत से लोगो में गुस्सा फुट पड़ा | शुक्रवार को लोगों ने पेयजल के संकट के चलते जोनल ऑफिस पर घेराव किया और मटका भी फोड़े व प्रदर्शन किया | वही ट्यूबवेल की मोटर फूंकने से दो दिनों से हो रही संकट ने लोगो की मुश्किलें बढ़ा दी व पानी की टंकी पर  स्थित जलकल ऑफिस
पर अपना घेराव किया |

पानी को तरसी चालिस हजार की आबादी 
बर्रा विश्व बैंक के ब्लाक में ट्यूबवेल से वाटर सप्लाई होती है लेकिन मोटर फुंकने के कारण दो दिनों से वाटर सप्लाई प्रभावित है । इससे नाराज हुए लोगो ने बर्रा बैंक के ई ब्लॉक में लोगो ने पानी की टंकी पर धावा बोल
दिया | यह देखकर एप्लाई भाग खड़े हुए | आरई राजुकमार गौतम का अर्पित यादव, संतोष शुक्ला, मोहिनी तिवारी, सरोज यादव, किरन गुप्ता, धर्मेन्द्र पाण्डेय आदि ने घेराव कर लिया।वही कई जगह ड्रिंकिंग वाटर को
लेकर वाटर सप्लाई करने के लिए जलकल ऑफिस के गोविन्द नगर स्थित विकास मोर्चा के बैनर तले लोगो
ने धावा बोल दिया | इस पर उन्होंने मटके फोड़ प्रदर्शन कर ड्रिंकिंग वाटर का विरोध जताया | पार्षद नवीन पंडित ने कहा | कि बर्रा, निराला नगर, रतनलाल नगर, गोविंद नगर इलाके का पानी गोविंद नगर में डेढ़ माह से पीला व गन्दा पानी आ रहा है |

पानी के लिए हाहाकार पेयजल संकट में लोगो ने घेरा व मटके फोड़े


बर्रा में ट्यूबवेल मोटर फुंकने से सप्लाई प्रभावित
कानपुर- ड्रिंकिंग वाटर की जबरदस्त किल्लत से लोगो में गुस्सा फुट पड़ा | शुक्रवार को लोगों ने पेयजल के संकट के चलते जोनल ऑफिस पर घेराव किया और मटका भी फोड़े व प्रदर्शन किया | वही ट्यूबवेल की मोटर फूंकने से दो दिनों से हो रही संकट ने लोगो की मुश्किलें बढ़ा दी व पानी की टंकी पर  स्थित जलकल ऑफिस
पर अपना घेराव किया |

पानी को तरसी चालिस हजार की आबादी 
बर्रा विश्व बैंक के ब्लाक में ट्यूबवेल से वाटर सप्लाई होती है लेकिन मोटर फुंकने के कारण दो दिनों से वाटर सप्लाई प्रभावित है । इससे नाराज हुए लोगो ने बर्रा बैंक के ई ब्लॉक में लोगो ने पानी की टंकी पर धावा बोल
दिया | यह देखकर एप्लाई भाग खड़े हुए | आरई राजुकमार गौतम का अर्पित यादव, संतोष शुक्ला, मोहिनी तिवारी, सरोज यादव, किरन गुप्ता, धर्मेन्द्र पाण्डेय आदि ने घेराव कर लिया।वही कई जगह ड्रिंकिंग वाटर को
लेकर वाटर सप्लाई करने के लिए जलकल ऑफिस के गोविन्द नगर स्थित विकास मोर्चा के बैनर तले लोगो
ने धावा बोल दिया | इस पर उन्होंने मटके फोड़ प्रदर्शन कर ड्रिंकिंग वाटर का विरोध जताया | पार्षद नवीन पंडित ने कहा | कि बर्रा, निराला नगर, रतनलाल नगर, गोविंद नगर इलाके का पानी गोविंद नगर में डेढ़ माह से पीला व गन्दा पानी आ रहा है |

गूगल ने अमेरिका में गूगल फाइबर नाम से शुरू की लैंडलाइन टेलीफोन सर्विस


गूगल इंटरनेट आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है | ऐसे में अब गूगल कंपनी टेलीफोनिक सेवाओं के क्षेत्र भी उतर चुकी है | कंपनी ने हाल ही में अमेरिका में अपनी घरेलू टेलीफोन सेवाएं लॉन्‍च की है। अमेरिका की इस कंपनी ने इस सर्विस का नाम गूगल फाइबर रखा है | कंपनी की यह सर्विस अनलिमिटेड डोमेस्‍टिक कॉलिंग नाम से भी जानी जा रही है।

मोबाइल पर मिलेगी सुचना 
गूगल ने टेलीफ़ोन की दुनिया में भी कदम रखा है | कंपनी ने अमेरिका के कुछ शहरों से इसकी शुरूआत की है। वहां ऑस्टिन, कन्सास सिटी, और प्रोवो में यह सर्विस शुरू  हुई है | जिसमे उसने फाइबर फोन नाम से यह सेवा शुरू की थी | ऐसे में कंपनी के गूगल फाइबर ऑपरेशन के तहत यह तकनीक फोन पर काफी अच्‍छे से काम करेंगी | यह एक ऐसी क्लाउड सेवा है जिसमे यूजर्स के घर पर मौजूद होने की अवस्था में उसके लैंडलाइन पर एक रिंग गिरेगा | और जब यूजर्स बाहर होगा | तो यह उसके मोबाइल पर एक सुचना देगा | इसके अलावा यह सर्विस टैबलेट, कंप्यूटर पर काम करेगी । यह सर्विस कॉल वेटिंग, कॉल आइडेंटिफिकेशन, अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देती है।इसके साथ ही हय नेशनवाइड कॉलिंग और १० डॉलर प्रति माह के शुल्क पर ९११  सेवाएं ग्राहकों को देगी। जो कि एक आम बजट में गिनी जाएगी।

ईमेल सर्विस और टेक्स मैसेज 
इस सेवा में लैंडलाइन पर मुलभुत सुबिधाएं भी शामिल होगी | इसके अलावा इसमें यूजर्स व्हाइस मेल्स, टेक्स मैसेज और ईमेल जैसी सर्विस का लाभ भी उठा सकेंगे। वहीं सूत्रों की माने तो अब गूगल अपनी इस सर्विस को हंट्सविले साल्ट लेक सिटी, नैशविले, शेर्लोट, अटलांटा और रैलीग-दुरहाम समेत कई जगहों पर शुरू करने की तैयारी में हैं। इसकी रूपरेखा लगभग तैयार हो चुकी है। वह इस सर्विस को एक विस्‍तृत रूप देना चाहती है। वहीं इस सर्विस के संबंध में कंपनी का कहना है कि उसकी ये लैंडलाइन सेवा गूगल फाइबर अल्ट्रा-फास्ट इंटरनेट के उपयोग से संबंधित है। वही आज के इस दौर में यूजर्स को यह सुबिधा काफी पसंद आएगी।यह हर एज के यूजर्स के लिए उपयोगी साबित होगी |

Saturday, 2 April 2016

बिना बिजली का पानी का शुरू हुआ मुल्यांकन


जीआईसी में कोठार प्रभारी प्यून का काम करने को विवश
डीएचएई अंधेरे कमरे में नमूने की कापियां जांचते रहे

कानपूर- गवर्नमेंट इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में बुधवार को बोर्ड मूल्यांकन में पूरा सिस्टम ध्वस्त हो गया |
कोठार प्रभारी टीचर प्यून की भूमिका निभा रहे थे। किसी भी कोठार में प्यून उपलब्ध नहीं था। बिजली
पानी और सफाई का उचित प्रबन्ध नही किया गया था | काफी परिक्षक बाहर बैठकर प्रबन्ध होने का
इंतजार कर रहे थे | ज्यादातर मुल्यांकन केन्द्रों में ३५% परीक्षक व डीएचई पहुंचे |वेतन रोका जाएगा |
जिला विद्यालय निरीक्षक मुहम्मद इब्राहिम ने बताया,की पांच सेंटरों पर मुल्यांकन शुरू हो गया है |
लेकिन डीएचई (डिप्टी हेड एग्जामनर) व एग्जामनर की अटेंडेंस काफी कम रही है | सेंटरों पर ३५%
डीएचई पहुंचे | गुरुवार को बोर्ड से तैनात परीक्षक व डीएचई पहुंचे तो उनका वेतन रोक दिया जायेगा |
जीआईसी में स्टाफ की कमी हुई है जिसकी वजह से डीएचई में थोड़ी सी दिक्कत हुई है | गुरुवार को
पूरा  सिस्टम ठीक हो जाएगा | डीएचई व परीक्षक नहीं आए ,जीआईसी में अंधेरे कमरे में जीव विज्ञान
की कॉपी चेक कर रहे डीएचई ने कहा, रूम में गन्दगी बहुत है | इसके अलावा पानी की भी व्यवस्था
नहीं है।जीआईसी में अंधेरे कमरे में जीव विज्ञान की कॉपी चेक कर रहे डीएचई ने कहा, रूम में गंदगी
बहुत है। इसके अलावा पानी की भी व्यवस्था नहीं है।हालांकि परीक्षक करीब दो सौ से अधिक पहुंच
गए। हिन्दी, मैथ व कम्प्यूटर का मूल्यांकन शुरू करा दिया गया।बाल बिध्यालय के प्रिंसिपल मनोज
शुक्ला ने बताया, पहले दिन ६६ में २७ डीएचई आए हैं।हरजेन्दर नगर इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, हरसहाय जगदम्बा सहाय कॉलेज में पहले दिन डीएचई व परीक्षक की उपस्थिति काफी कम रही।

Friday, 1 April 2016

ऑनलाइन चोरो से बचना है तो ऐप करे


कई लोगों का मानना है कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर सिक्योरिटी को नज़रअंदाज़ किया गया है। अगर ब्राउज करते समय आप सावधानी नही रखते है | तो किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम में परेशानी हो सकती है।एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आपको सिक्योरिटी के अलग-अलग पहलू जैसे फ़ायरवॉल, मैलवेयर, फिशिंग, वायरस स्कैन जैसी ज़रूरतों के लिए ऐप हैं। कुछ ऐसे ही ऐप के बारे में इस प्रकार नीचे दिया गया है |

१. CM सिक्योरिटी एंड्रॉयड के लिए सबसे जाना माना सिक्योरिटी ऐप है और यह एंड्रॉयड मार्शमैलो पर भी काम करता है।
२. स्मार्टफ़ोन से जुड़ी सिक्योरिटी के हर पहलू के लिए इसके ऐप के पास इंतज़ाम है।
३. स्मार्टफोन और टैबलेट पर काम करने वाले इस ऐप के 50 करोड़ डाउनलोड हो चुके हैं, जो इसकी सफलता बताता है।
४. जो भी ऐप डेटा का इस्तेमाल कर रहा है या वो ऐप, जिसे आप डेटा का इस्तेमाल कम से कम करने देना चाहते हैं, उस पर आप इस ऐप के ज़रिए नियंत्रण कर सकते हैं।
५. नो रूट फ़ायरवॉल आपके स्मार्टफोन के लिए फ़ायरवॉल का काम करता है।
६.  इसकी मदद से आप तय कर सकते हैं कि स्मार्टफ़ोन पर डाउनलोड ऐप इंटरनेट एक्सेस कैसे कर सकते हैं।
७.  जब भी कोई ऐप ऑनलाइन होना चाहेगा, आपकी स्क्रीन पर एक नोटिफ़िकेशन आ जाएगा।
८.  जो भी ऐप डेटा का इस्तेमाल कर रहा है या वो ऐप, जिसे आप डेटा का इस्तेमाल कम से कम करने देना चाहते हैं, उस पर आप इस ऐप के ज़रिए नियंत्रण कर सकते हैं।
९. मैलवेयर से बचने के लिए भी अगर आप अपने स्मार्टफ़ोन पर मैलवेयरबाइट्स नाम का ऐप डाउनलोड कर लें, तो अनजाने में आपके स्मार्टफोन को होने वाला ख़तरा कम हो जाएगा।
१०. हैकर या ऑनलाइन उचक्के आपके बारे में जानकारी स्मार्टफ़ोन से लेने की कोशिश करते हैं। इससे आप ऐसे उचक्कों से बचकर रह सकते हैं।
११. जब भी आप कोई ऐप डाउनलोड करेंगे तो उसको एक बार ये ऐप चेक ज़रूर करेगा। इसलिए मोबाइल वायरस से बचने के लिए ये बढ़िया ऐप है।

विंडोज फोन के वाटसअप को अपडेट करके आपको मिलेगा एक नया वीडियो ट्रिमर फीचर


विंडोज फ़ोन पर एक नया इंटरेस्टिंग अपडेट वाटस अप पर आया है | इस अपडेट के अंतर्गत अब विंडोज़ फोन पर यूजर भेजने वाले वीडियो को ट्रिम कर सकेंगे । इस वीडियो ट्रिमर के साथ उपभोक्ता के लिए कई सारे अपडेट मिले है | आइए, जाने उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु |

यह है जानकारी 
दरअसल विंडोज़ फोन पर अब वाटसअप का नया वर्जन v२.१२.३४४  उपलब्‍ध होगा। इस पर उपभोक्ता को कई सारे नए फीचर्स प्राप्त होंगे | इनमें से एक होगा वीडियो ट्रिमर। ये वीडियो ट्रिमर आपकी मदद करेगा, किसी को भी वीडियो भेजने से पहले उसे छोटा करने में। इस फीचर के ऐप पर इससे पहले के अपडेट को याद करेगे तो उसकी सहायता से आपको भेजने वाले वीडियो को कम्‍प्रेस करके मैनेजेबल साइज़ में श्रिंक कर सकते है |

काम होगा और ज्यादा आसान
अब आप इन दोनों अपडेट की सहायता से अपने परिवार , मित्र या कलीग को ज्यादा बड़े वीडियो भेज सकते है | व्‍हाट्सऐप पर लगातार किए जा रहे ऐसे अपडेट्स पर गौर करें तो ये प्रूफ होता है कि इस ऐप की सहायता से कितने कामो को आसान किया है | बस कुछ ही सेकंड्स में वीडियो समेत और भी कई जरुरी डॉक्‍यूमेंट्स किसी के भी मोबाइल पर भेज सकते है |

अपडेट के साथ होगी नई सुविधा 
अब कुल मिलाकर विंडोज़ फोन पर नए अपडेट के साथ इस ऐप पर और भी कई जरूरी चीजों के साथ इस्‍तेमाल किया जा सकता है |आपको सिर्फ अपने ऐप को अपडेट करना होता है। उसके बाद आप भी इस ऐप की सभी नई सुविधाओं का इस्‍तेमाल कर  अपने कामों को और भी आसान बना सकते है |