Wednesday, 9 December 2015

माली की घटना पेरिस` हमले की अगली कड़ी


अफ्रीका देश में बढती फ़्रांस की दखलंदाजी से नाराज है आतंकी संगठन

बमाको__ माली की राजधानी पर हुए आतंकी हमले को पेरिस घटना की अगली कड़ी माना जा रहा है | इसका कारण है माली में फ़्रांस का दखल | दरअसल इस अफ्रीकी देश में चल रही आतंकवाद के खिलाफ लडाई की अगुवाई फ़्रांस ही कर रहा है | फिर जिस रेडिसन ब्लू होटल को निशाना बनाया गया है | वह बाकी विदेशियों की तरह फ़्रांसिसी नागरिको के लिए भी रुकने की पसंदीदा जगह है | माली लम्बे समय से विद्रोह और आतंकबाद से पीडित रहा है |  अक्टूबर २०११ में नेशनल मूवमेंट फॉर द लिबरेशन ऑफ अजावाद (एमएनएलए) और तुआरेग ने पूरे देश में विद्रोह छेड़ दिया | इस संगठन में लीबिया के पूर्व सैनिक भी शामिल थे | आतंकबादी संगठन अलकायदा और अंसार दीन की मदद से एमएनएलए ने एक ही साल मे देश के उत्तरी हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया और एक स्वतंत्र राष्ट्र अजावाद की घोषणा कर दी | जून २०१२ में अलकायदा ने तुआरेग से टिबकटू , किदल और गाओ के हिस्से छीन लिए तथा पूरे क्षेत्र पर शरिया कानून लागू कर दिया | जनवरी २०१३ में जब इस्लामिक लड़ाके देश के मध्य हिस्से तक पहुंच गए |

अमेरिका ने किया सावधान
माली में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट कर अपने नागरिको को बाहर नही निकलने की सलाह दी है | अमेरिकी नागरिको से कहा गया है कि वे जहाँ है वही रहे तथा मिडिया  में आ रही खबरों पर नजर रखे | साथ ही अपने परिवार से संपर्क कर उन्हें खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दे दे |

मनपसंद होटल है रेडिसन ब्लू

रेडिसन ब्लू होटल विदेशियों की पहली पसंद है | १९० कमरे वाले इस होटल में सुइट , जिम , स्पा और स्वीमिंग पूल उपलब्ध है | इसीलिए यूरोप और अमेरिका समेत बाहर से आने वाले व्यवसायी , राजनयिक तथा पर्यटक यहाँ रुकना पसंद करते है | 

Friday, 4 December 2015

पेरिस के बाद माली में आतंकी हमला



नौ घंटे तक चला बंधक संकट खत्म , २७ की मौत ,सभी २० भारतीय सुरक्षित

बमाको__ पेरिस में हुए हमले के एक हफ्ते के भीतर ही इस्लामिक आतंकवादियों ने शुक्रवार को 
अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको के एक होटल पर हमला कर १७० लोगो को बंधक बना लिया था | ९ घंटे तक चला बंधक संकट देर रात खत्म हो गया | आतंकियों के हमले में कम 
से कम २७ लोग मारे गए | विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर सभी २० भारतीय बंधको के सुरक्षित निकलने की जानकारी दी | साथ ही वहा पर राजदूत अजय कुमार शर्मा का भी धन्यवाद 
किया | माली के सुरक्षा मंत्री ने बंधक संकट खत्म होने और जवावी करवाई में दो आतंकियो के मारे जाने की पुष्टि की है | सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि रेडिसन ब्लू होटल में बंधक बनाये गए 
लोगो में से २७ लोग मारे गए है | बमाको का १९० कमरों वाला रेडिसन ब्लू होटल विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय है | यह होटल शहर के पश्चिम में सरकारी अधिकारियो और मंत्रियों के कार्यालयों के पास स्थित है | सुरक्षा बलों के मुताविक आतंकी भारतीय समयानुसार शुक्रवार 
दोपहर करीब साढ़े १२ बजे एक कार से होटल में दाखिल हुए | कार पर दूतावास की नंबर प्लेट लगी थी | आतंकी होटल में घुसते ही फायरिंग करने लगे | वे अरबी में अल्लाह हू अकबर और अल्लाह महान है , के नारे लगा रहे थे | साथ ही आतंकवादी बंधक बनाये गए लोगो से कुरान 
की आयते भी पढवा रहे थे | , उन्हें बंधक बना ले रहे थे | होटल में हमले के वक्त भारत समेत , 
बेल्जियम , चीन , फ़्रांस , अमेरिका ,तुर्की समेत कई अन्य देशो के नागरिक भी थे | फ़्रांस के 
राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा की फ़्रांस ने इस तरह के बंधक मामलो से निपटने में महारत 
रखने वाले अपने ४० जवानों को भी माली के लिए रवाना किया था |

आईएस के खतरे से भारत चौकन्ना


गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाईजरी , सुरक्षा प्रतिष्ठान हाई अलर्ट पर


नई दिल्ली __पेरिस के बर्बर आतंकी हमलो के बाद भारत ऐसे किसी भी खतरे के प्रति सतर्क हो गया है | सरकार ने देश के सभी सुरक्षा प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट रहने और अमेरिका फ़्रांस समेत सभी विदेशी मिशनो की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए है | सरकार ने चेताया है की खूंखार आतंकी संगठन आईएस ने अपना दायरा बढ़ाने का इरादा जताया है | लिहाजा वह किसी भी मुश्किल हालत से निपटने को पूरी तरह तैयार है | मंगलवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की भारत आईएस के खतरे के प्रति पूरी तरह चौकन्ना  है | और उसने पूरी दुनिया से इस खतरनाक आतंकी संगठन से मिल कर मुकाबला करने की अपील की है | गृह मन्त्रालय ने अपनी ताजा एडवाईजरी में आईएस आईएस की गतिविधियों के उपलब्ध इनपुट्स की समीक्षा करने और उनकी संभावित योजना का पता लगाने को कहा है | इसके साथ ही उसने उन ठिकानो पर भी नजर रखने को कहा है | जहाँ आईएस हमला कर सकता है | मन्त्रालय ने कहा है की अगर ऐसा कोई भी खतरा पैदा होता है | तो उससे तुरंत निपटा जाए | राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकी संगठन आईएस किसी एक देश नही बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है | भारत इस आतंकी संगठन के खतरे को लेकर सतर्क है | एक आतंकी के बयान के आधार पर पूर्व दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने दावा किया है की अमेरिका में हुए ९/११ हमले की आंशिक फंडिंग भारत से हुए थी | दो साल पहले सेवानिवृत हुए कुमार ने बताया
कि अपहरण के जरिये जुटाए गए | रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हालाँकि इस हमले के लिए आईएस को सीधे तौर पर तो जिम्मेदार नही ठहराया लेकिन कहा कि रूस आतंवादियों को नही छोड़ेगा |

भारत ने जीती अंडर -१९ त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज



कोलकाता_ स्पिन गेंदबाज मयंक डागर (३२ रन पर तीन विकेट ) की बेहतरीन गेंदबाजी और उसके बाद सरफराज खान (नाबाद ५९) की बिस्फोटक अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को हराकर अंडर -१९ त्रिकोणीय वनडे सीरिज जीत ली है | राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में खेल रही भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बंगलादेश को सात विकेट से हरा दिया | बांग्लादेश की ओर से रखे गए ११७ रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने २१९ गेंद शेष रहते १३.३ ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर सीरिज अपने नाम कर ली | टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम ३६.५ ओवर में ११६ रन बनाकर पवेलियन लौट गई | एक समय भारतीय टीम ने ४२ रन पर तीन विकेट खो दिए थे इसके बाद सरफराज और कप्तान रिकी भुई (नाबाद २०) ने ७५ रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई | ओपनर रिषभ पंत (११८) के आतिशी शतक और विराट सिंह (७१) पर तथा कप्तान रिकी भुई (५०) के अर्धशतको की बदौलत भारत ने अंडर -१९ त्रिकोणीय सीरिज के वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान
को १०४ रनों के भारी अंतर से हरा दिया |


फ़्रांस ने तेज किए आईएस पर हवाई हमले



रूस ने भी बमबारी तेज करने का लिया संकल्प ,आईएस के खिलाफ रूस-फ़्रांस संयुक्त सैन्य कारवाई करेंगे

पेरिस__पेरिस हमले के बाद इस्लामिक स्टेट (आईएस) के महत्वपूर्ण ठिकानो को तबाह करने के लिए फ़्रांस के युद्धक विमानों का बम बरसाना जारी है |फ़्रांस की सैन्य कमान के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया , फ़्रांस के १० रफेल और 
मिराज २००० लड़ाकू विमानों ने सीरिया के रक्का में आईएस के कमान और भर्ती केंद्र पर रात भर हवाई हमले बोल कर १६ बम गिराए और उन्हें तबाह कर दिया | इन विमानों ने संयुकत अरब अमीरात और जार्डन से उड़ान भरी थी | दूसरी तरफ यह सुनिश्चित हो जाने के बाद कि मिस्त्र के सिनाई प्रायदीप में रुसी विमान को आतंकियों ने ही बम से उडाया था | रूस ने भी सीरिया में आईएस के ठिकानो पर बमकारी तेज करने का संकल्प लिया है | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भूमध्यसागर के अपने नौसैनिको को आदेश दिया है कि वह फ़्रांस के अपने पडौसी समकक्षो के संपर्क में रहते हुए सीरिया के आईएस ग्रुप के खिलाफ सहयोगी की तरह काम करे | उन्होंने अपनी सेना को आदेश दिया है कि आईएस के आतंकियों के खिलाफ रूस-फ़्रांस की संयुक्त योजना के तहत हमला करे |  पेरिस हमले से 
आहत फ़्रांस के साथ एकजुटता दिखाते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कीसीरिया में संभवतः सिर्फ 
एक सप्ताह में बढ़ा बदलाव होगा | पिछले शुक्रवार को पेरिस पर आईएस के बन्दूकधारिओ और आत्मघाती हमलावरों
ने १२९ लोगो को मार डाला था | केरी ने कहा कि अलग-अलग विचारो वाले देशो जैसे ईरान , रूस और सऊदी अरब
के बीच सीरिया में चुनाव का रास्ता साफ करने को लेकर वियना में हुआ समझौता एक बढ़ा कदम है | उन्होंने उम्मीद  जताई कि इस दिशा में तेजी से प्रगति होगी | केरी ने कहा , सीरिया में बड़े बदलाव की संभावनाओं से हम कुछ सप्ताह दूर है |

              

भारत ने जीता आस्ट्रेलिया से तीसरा हॉकी टेस्ट


रांची_ दुनिया की सर्वश्रेष्ठ हॉकी टीमो के बीच खुद को सर्वश्रेष्ठतम साबित करने की जंग के 
लिए मंच तैयार है अंतिम क्षणों में आकाशदीप के गोल की मदद से भारतीय हॉकी टीम ने 
विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया को सीरिज के तीसरे एवं अंतिम टेस्ट मैच में ३-२ से हरा दिया 
लेकिन तीन मैचों की सीरिज में मुकाबला १-१ से टाई रहने पर पेनाल्टी शूटआउट के सहारे 
हुए निर्णय में आस्ट्रेलिया ने  ३-२ से जीत हासिल कर सीरिज अपने नाम कर ली | ड्रैग 
फ्लिकर वीआर रघुनाथ ने १७ वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर भारत को बढ़त 
दिलाई | आस्ट्रेलिया ने ३६ वें मिनट में ट्रेंट मिटन के मैदानी गोल से बराबरी पा ली | 
रुपिंदर ने छह मिनट बाद फिर भारतीय टीम को २-१ से आगे कर दिया | मिटन ने ५४ 
वें मिनट में स्कोर २-२ कर दिया | आकाशदीप ने अंतिम क्षणों में भारतीय टीम को जिता 
दिया शूटआउट में बीरेन्द्र लाकड़ा और रुपिंदर पाल ने गोल किए जबकि सरदार सिंह आकाश
दीप और वी रघुनाथ मौका गवां बैठे | आस्ट्रेलिया के लिए डेनेले बिएले मैट गोहडेस और
क्रिस सीरिएलो ने गोल किए | भारत ने इस दशक में पहली बार हॉकी वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष
छह में जगह बनाई है |


आतंकबाद से मिलकर निपटना होगा : मोदी


आसियान देशों के साथ समुद्री सुरक्षा व आपदा राहत के क्षेत्र में सहयोग के लिए विशेष योजना बनाने का दिया सुझाव

कुआलालंपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रमुख वैश्विक चुनौती आतंकवाद से निपटने के लिए 
आसियान देशो के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया है | शनिवार को उन्होंने दक्षिण चीन सागर के क्षेत्रीय और समुद्री विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की जरूरत को भी रेखांकित 
किया है | उन्होंने दस सदस्यीय समूह के साथ समुद्री सुरक्षा , समुद्री डकैती निरोधक एवं मान
वीय और प्राकतिक आपदा राहत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के लिए विशेष योजना बनाने 
का सुझाव दिया | आसियान –भारत सम्मेलन की अपनी शुरुआती टिपण्णी में प्रधानमन्त्री मोदी
ने कहा, आतंक एक प्रमुख वैश्विक चुनौती के रूप में उभरा है जो हम सबको प्रभावित कर रहा 
है | आसियान सदस्यों के साथ हमारा बेहतरीन दिपक्षीय सहयोग है | और हमे यह देखना चाहिये 
की अन्तराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक संधि को समर्थन करते हुए हम किस प्रकार क्षेत्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर हम अपने सहयोग को बढ़ा सकते है | तीन दिन की आसियान-भारत और पूर्वी एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने आए मोदी ने कहा , तेजी से बदलता हमारा क्षेत्र अनिश्चितता के समय से निकलकर एक शांतिपूर्ण और खुशहाल भबिष्य की ओर जा रहा है | क्षेत्रीय आर्किटेक्चर को परिभाषित करने में आसियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा | उन्होंने कहा की भारत –म्यामांर 
थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग परियोजना में अच्छी तरक्की हो रही है | और इसे २०१८ में पूर्ण हो जाना चाहिये | सभी आसियान देशो के लिए भारत जल्द ही इलेक्ट्रोनिक वीजा जारी करेगा |भारत –
आसियान सहयोग और आर्थिक साझेदारी के लिए विज्ञान , तकनीक और आविष्कारो को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा , हम आसियान –भारत विज्ञान एवं तकनीक विकास फंड को मौजूदा दस लाख डॉलर से बढ़ा कर ५० लाख डॉलर करेंगे|       

आसियान के सदस्य देश
आसियान समूह में ब्रुनेई कम्बोडिया इंडोनेशिया ,लाओस , मलेशिया , म्यांमार , फिलीपींस , सिंगापुर ,थाईलैंड और वियतनाम शामिल है |