Monday, 10 October 2016

सौर्य ऊर्जा से चलने वाले विमान ने भरी उड़ान


सौर्य ऊर्जा से उड़ने वाले विमान ने न्यूयॉर्क के स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के ऊपर से उड़ान भरी. विमान पूरी तरह से सौर्य ऊर्जा पर चलता है और जल्द ही विश्व के चक्कर लगाने वाला है. स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के ऊपर से उड़ते हुए विमान ने अमेरिका की बेहतरीन तस्वीरें खींची. प्रोजेक्ट संस्थापक ने कहा कि उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली है | 

अब 2500 रुपए में कर सकेंगे 1 घंटे का हवाई सफर




देश में हवाई जहाज की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने देश में नई विमानन नीति को मंजूरी दे दी है. नई पॉलिसी के तहत अब 1घंटे के सफर के लिए 2500 रुपये किराया देना होगा. 15 किलोग्राम
से ज्यादा वजन होने पर प्रति किलोग्राम पर अब 300 रुपए की जगह 100रुपये देने होंगे |

Saturday, 8 October 2016

जब 1 गेंद में वीरू ने बनाए 21 रन


वीरेंद्र सहवाग ने ये कारनामा 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ़ मुकम्मल किया था. उन्होंने राना नवेद के ओवर में 1 गेंद में 21 रन बटोरे थे. दरअसल नवेद जो पारी का 11वां ओवर फ़ेकने आए थे, उन्होंने सहवाग को लगातार 4 नो गेंदें फ़ेंकी, जिसका सहवाग ने भरपूर फ़ायदा उठाया, चार चौके जड़े और लीगल-बॉल पर 1 रन लिया | 

हिमाचल-प्रदेश की प्रकति की गोद में बसा अंजान गांव


क्यों हम हमेशा शिमला, मनाली जैसी जगहों पर बार-बार यात्रा करते हैं? क्या हिमाचल-प्रदेश में बस
यही प्रसिद्ध स्थान हैं? आपको बता दें, हिमाचल-प्रदेश में कई ऐसे मंत्रमुग्ध कर देने वाले अंजान गांव हैं,
जहां की यात्रा आपकी बेहतरीन यात्राओं में शुमार हो सकती है. धनकार, जाहू, बिर, मलाना, चितकुल
गांव हिमाचल की अनदेखी प्राकृतिक सुंदरता में शामिल हैं. | 

Friday, 7 October 2016

उत्तराखंड के कुछ छुपे हुए खूबसूरत खजानों की खोज




उत्तराखंड में एक बहुमूल्य पूरा का पूरा खजाना है | हमे यह करना चाहिये कि प्रकति का यह तोफा हमे दिया गया है | आइए आपको उत्तराखंड के कुछ खूबसूरत खजानों की तरफ ले चले जहाँ तक आप अभी तक गये नही होंगे | कानाताल , लोहाघाट  नौकूचियातल  पौड़ी असकोट | आप एक बार यहां जाइए तो सही, यकीन मानिए, ये जगहें आपको अपना दीवाना बना देंगी |

ये है भारत के फलों की एक यात्रा




अल्फ़ांज़ो- आम अप्रैल से जुलाई के मौसम में रत्नागिरी की ख़ासियत हैं -स्ट्रॉबेरीज़- अक्तूबर से मार्च तक के मौसम में महाबलेश्वर-हिल-स्टेशन को अपने लाल रंग से रंग देती हैं -संतरे दिसंबर से मार्च के समय में नागपुर में जमकर होते हैं -सेब हर मौसम में शिमला के ऩजदीक कोटागढ़ में होते हैं -केला जलगाँव में हर मौसम में होता है | 

Monday, 3 October 2016

जहाँ अनदेखी सुन्दरता की विदेशी यात्रियों की यात्रा पर लगा है प्रतिबंध


क्या आप को पता है ऐसे क्षेत्र के बारे में जहाँ पूरी भारतीय सेना भर्ती हो ? जीहां, हम आपको प्रकृति की खूबसूरती से लबालब चकराता के बारे में बता रहे है | यह साथ ही उत्तराखंड की एक अनदेखी खुबसूरती
भी है | जो भारतीय सेना से तो भरा है | यह एक छावनी क्षेत्र है. यहाँ किसी भी विदेशी यात्री का आना बिल्कुल
ही प्रतिबंधित है |

आप सब जाएंगे भूल यहाँ आकर


तवांग- यह है अरुणाचल प्रदेश की छुपी हुई खूबसूरती | यहाँ की शानदार यात्रा व जबरदस्त द्रश्य तथा आपको अब भुला देंगे | लुंग्नाक घाटी- पहाड़ों के चट्टानों में खोद कर बनाए हुए फुग्तल मठ मधुमक्खी के छत्ते की तरह प्रतीत होते हैं. मॉफ्लांग-शिलोन्ग के पास ही एक पवित्र वन है जो अपनी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध कर देगा | 

Friday, 16 September 2016

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज


इंजिनियरिंग के क्षेत्र में एक से एक कारानामा दिखानो वाला चीन जल्द ही एक और बड़ा धमाल करने वाला है. चीन ने दुनिया के सबसे-ऊंचे-पुल के निर्माण का कार्य लगभग पूरा कर लिया है. इस पुल को जल्द ही आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा. इस ब्रिज का नाम बेपंजियांग है जिसकी ऊंचाई 565 मीटर यानी 1,854 फीट है |

चीन में बनेगा अंडरवॉटर लैब



चीनी सरकार स्टेट ऑफ द आर्ट फैसिलिटी को अंडरवॉटर करना चाहती है. चीन, तेजी से दक्षिणी चीन सागर में अंडरवॉटर 10,000 फीट अंदर इस सुविधा का निर्माण करने के बारे में सोच रहा है. यह सुविधा गतिशील होगी और इसका प्रयोग समुद्रतल के नीचे कीमती मिनरल और धातु की खोज के लिए किया जाएगा | 

इसलिए धोनी की फ़िल्म का हिस्सा नहीं बने अक्षय कुमार



'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के निर्माता 'नीरज पांडेय' ने फ़िल्म में अपने पसंदीदा स्टार 'अक्षय कुमार' को चाह कर भी कास्ट न कर पाने की मजबूरी बताई है कि फ़िल्म में धोनी की युवावस्था को भी दिखाया गया है. 16,17 की उम्र के धोनी के किरदार में अक्षय कुमार को पर्दे पर दिखाना संभव नहीं था.'

जल्द ही मिलेगी डिज़िटल डिग्री



एचआरडी मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि सरकार 2017 के अकादमिक सेशन से छात्रों के लिए डिजिटल डिग्री और बोर्ड सर्टिफिकेट बनाने पर काम कर रही है. डिजिटल डाटाबेस से रिक्रूटर्स को फायदा होगा और इससे नकली सर्टिफिकेट को ट्रैक करने में भी मदद मिलेगी. इस योजना को फैलाने के लिए कई क्षेत्रों में वर्कशॉप की जाएगी | 

इन धार्मिक जगहों के ये हैं ख़ास ड्रेसकोड



नासिक के त्रयम्बकेश्वर-मंदिर में महिलाओं को ‘गीले कपड़े या सिल्क की साड़ी’ में जाना अनिवार्य है -वाराणसी के काशी-विश्वनाथ-मंदिर में औरतें साड़ी पहन कर ही अंदर जा सकती हैं -केरल के गुरुवायुर
श्री कृष्ण मंदिर में पुरूष केरल की पारंपरिक-लुंगी और महिलाएं पावाडई(हाफ साड़ी) जाते हैं -दिल्ली की
जामा-मस्जिद में किसी को छोटे-कपड़े पहन कर जाने की इजाज़त नहीं है | 

Thursday, 15 September 2016

इस देश के लोगों के पास हैं सबसे ज्यादा कॉलेज-डिग्रियाँ


'आर्गेनाईजेशन फॉर इकॉनोमिक कारपोरेशन एंड डेवलपमेंट' ने ऐसे 10 देशों की लिस्ट बनाई है, जहाँ के नागरिकों के पास सबसे ज्यादा कॉलेज डिग्रियाँ हैं. इस लिस्ट में सबसे टॉप पर कनाडा है, वहाँ के आधे
से ज्यादा लोग ग्रेजुएट हैं, जो 51% हैं. वर्ष 2000 में हुई स्टडी में भी कनाडा ही इस लिस्ट में सबसे ऊपर था | 

डॉक्टर्स की ये लापरवाही बच्चे को पड़ी बहुत भारी



'ब्रायन ग्रिफिन' को जन्म के कुछ-घंटों बाद ही पीलिया हो गया था. डॉक्टर्स ने कहा कि पीलिया में ऐसा होना नॉर्मल है और ब्लड-टेस्ट नहीं करवाया,जो सिर्फ़ एक पौंड में हो जाता. बाद में पीलिया का टॉक्सिक ब्रायन के दिमाग में चढ़ गया जिसने उसका दिमाग़ डैमेज कर दिया. उसे ब्लड ट्रांसफ्यूजन के जरिये बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका | 

'सिल्वर गर्ल' सिंधु को BMW सौपेंगे सचिन


महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को बीएमडब्ल्यू कार सौंपेंगे. यह कार सिंधू को बीएमडब्ल्यू कार तेंदुलकर के करीबी मित्र और हैदराबाद बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ दे रहे हैं. तेंदुलकर ने 2012 में एशिया युवा अंडर 19 चैम्पियनशिप में लड़कियों के एकल वर्ग का खिताब जीतने पर भी सिंधु को मारुति स्विफ्ट कार सौंपी थी | 

आइसलैंड जाने वाले ब्रिटिश नागरिकों को मिलेगी फ्री फ्लाइट टिकट





आइसलैंड की एयरलाइन वाओ एयर ने ब्रिटिश नागरिकों के लिए ख़ास स्कीम निकाली है जिसके तहत आइसलैंड में आकर बसने वाले ब्रिटिश नागरिकों को वो फ्री फ्लाइट टिकट देने वाले हैं. ये ऑफर 1 अक्टूबर
तक मान्य रहने वाला है. इस ऑफर का लाभ लेने वाले ब्रिटिश नागरिकों को कम से कम एक साल के लिए आइसलैंड में रहना होगा | 

अकेले यात्रा के दौरान ये टिप्स रखेंगे आपको सुरक्षित



अकेले यात्रा के दौरान इन बातों को ध्यान में रखकर आप किसी भी मुश्किल में नहीं पढ़ेंगे- -अपने दोस्तों
और परिवार के साथ संपर्क में रहें -दुनिया के किसी भी कोने में जाने से पहले रिसर्च कर पूरी जानकारी
जुटा लें -ठहरने की पहले से ही योजना बना लें -नशा करने से बचें -अपने उपयोगी दस्तावेजों को सुरक्षित
रखें  | 

Wednesday, 14 September 2016

अब आपको जन्नत की सैर करायेंगी भारत की ये घाटियाँ


भारत में सच में फूलों की घाटी बेहद अदभुत और खुबसूरत है | फूलों की रंग बिरंगी घाटियाँ देखते ही बनती है | इन्हे देखने का मजा ही कुछ और होता है | भारत की सबसे सुंदर फूलों की घाटियों की सैर के लिए आइये हम आपको ले चलते है | उत्तराखंड में फूलों की घाटी -युमथांग घाटी, सिक्किम -ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर -कास प्लैटू, महाराष्ट्र -द्ज़ुकोऊ घाटी, मणिपुर |

पूनम पांडे की फिल्म जल्द है आने वाली


दर्शको के दिलों पर राज करने वाली पूनम पांडे की फिल्म के माध्यम से सोशल मीडिया में अपनी फोटो से छाई रहने वाली है | वह भारत की पहली मोबाइल ओनली एडल्ट फिल्म 'द वीकेंड' लेकर आई है | द वर्ल्ड नेटवर्क्स कंपनी के बैनर तले सुरेश नाकुम द्वारा निर्मित इस फिल्म का ट्रेलर दिल्ली में रिलीज किया गया |